CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CM विष्णुदेव पर अपमानजनक टिप्पणी, धमकी के वायरल विडियो पर दुबे का पलटवार, देखिए विडियो, कहा – “पुलिस और BJP कार्यकर्ता जाग जाएं”

CM विष्णुदेव पर अपमानजनक टिप्पणी, धमकी के वायरल विडियो पर दुबे का पलटवार, देखिए विडियो, कहा – “पुलिस और BJP कार्यकर्ता जाग जाएं”

By Newsdesk Admin
05/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 05 सितंबर। इन दिनों सोशल मीडिया पर अचानक एक वीडियो जमकर वायरल है, जिसे छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक ने पोस्ट किया है। इस विडियो से सियासी बवाल मच गया है।

Contents
  • वीडियो पर उठे सवाल
  • क्यों अहम है यह मामला?

विडियो में वीरेंद्र दुबे ने अपनी कठोर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ताओं को जगाने का प्रयास किया है ।

आपको बता दें कि जिस वीडियो को लेकर छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने अपनी आपत्ति जताई है वह वीडियो बीते महीने का है।

जब क्रांति सेना के पचपेड़ी नाका प्रदर्शन के दौरान सेना के एक मुख्य पदाधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के लिए अपमानजनक शब्द और बात नहीं मानने वालों को काटने की धमकी दी जा रही है।

आपत्तिजनक विडियो के बारे में जानकारी मिली है कि जुलाई महीने में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने पचपेड़ी नाका का नाम बदलने के विरोध में प्रदर्शन किया था।
इसी दौरान संगठन का एक प्रमुख पदाधिकारी कैमरे के सामने राज्य के मुख्यमंत्री (CM Vishnu Dev Sai) को लेकर आपत्तिजनक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल करता नजर आ रहा है।

👆 वीडियो में सीएम को 2 बार “मारने” की धमकी देता दिख रहा है। साथ ही मारने – काटने की धमकी जैसी बातें कहते सुना जा सकता है।

वीडियो पर उठे सवाल

स्थानीय यूट्यूब चैनल ने प्रदर्शन के दौरान उक्त पदाधिकारी से सवाल-जवाब किए थे।

अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है, इस गंभीर विषय को छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के प्रदेश संयोजक ने स्वयं का एक वीडियो बनाकर पुलिस और भाजपा नेताओं को कार्रवाई के लिए ध्यान देने की मांग की है।

कई लोग इसे प्रदेश में राजनीतिक और सामाजिक अशांति फैलाने की कोशिश बता रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद छत्तीसगढ़ राष्ट्रवादी संघ के संयोजक वीरेंद्र दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

देखिए विडियो 👇

उन्होंने हाल ही में कवर्धा में हुए विवाद का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया (Social Media) पर लिखा –छत्तीसगढ़ के राजनीतिक ग्लोब में कुछ बरमूडा ट्राएंगल उपस्थित हैं, जो नगण्य होते हुए भी बहुत अमानवीय हैं।

इन्हें सीधी लाइन में लाने की जरूरत है। मेरी भाषा राजनीतिक योद्धाओं को जरूर समझ आएगी।”दुबे ने अपने पोस्ट में “जय श्रीराम” और “जय छत्तीसगढ़” का नारा भी लिखा है।

क्यों अहम है यह मामला?

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की बयानबाजी प्रदेश में तनाव पैदा कर सकती है और प्रशासन को सख्ती से ऐसे मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए।

कुल मिलाकर, पचपेड़ी नाका विवाद का पुराना वीडियो अब नया सियासी मुद्दा बन चुका है। आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है।
Harish Rana Case India : 13 साल की जंग के बाद मिला विराम, हरीश राणा की शांत विदाई, इच्छा मृत्यु पर देशभर में नई बहस
Share Trading Fraud: ठेकेदार से 20 लाख की ठगी, फेसबुक फ्रेंडशिप बनी जाल का रास्ता
कवर्धा फिर सुर्खियों में, लग्जरी कार में 500-500 की गड्डियों वाले थैले, सवा 2 करोड़ से अधिक कैश जब्त, 3 युवक गिरफ्तार
जेल में बंद IAS रानू साहू की कम नहीं हो रही मुश्किलें , हाईकोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका, कोल लेवी स्कैम में है आरोपी
अभी-अभी Bhilai साक्षरता चौक सुपेला में कार की ठोकर से 4 फुट उछला युवक, सड़क पर खून, हालत नाज़ुक, मौके पर पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident
Road Accident : तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, बस और कार की भीषण टक्कर में महिला की मौत, कई घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग 130 पर देर रात हुए भीषण…

Raigarh POCSO Case
Raigarh POCSO Case : 2 साल की मासूम से अनाचार के दोषी को अंतिम सांस तक कारावास

Raigarh POCSO Case : पीड़ित की मां ने…

Raipur Crime Drug Abuse
Raipur Crime Drug Abuse : पुलिस की कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं थम रहा नशा और सट्टे का कारोबार, लोगों ने उठाए बड़े सवाल

राजधानी में नशे और सट्टे के अवैध कारोबार…

Bhupesh Baghel Election Petition
Bhupesh Baghel Election Petition : सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, अब चुनाव याचिका पर आगे होगी सुनवाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को विधानसभा…

Smart Meter
Smart Meter : लालटेन लेकर सड़क पर उतरी यूथ कांग्रेस, महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?