CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आसमान छू रही सिकंदर Sikander की टिकट, सलमान की फिल्म पड़ रही बेहद महंगी

आसमान छू रही सिकंदर Sikander की टिकट, सलमान की फिल्म पड़ रही बेहद महंगी

By Newsdesk Admin
28/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 मार्च। Sikandar Ticket Price: सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ इस ईद यानि 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। भाईजान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है हालांकि पहले ‘सिकंदर’ का बज कम देखा जा रहा था, वहीं रिलीज की तारीख से ठीक एक हफ़्ते पहले ट्रेलर के देर से रिलीज होने से भी कई लोग हैरान थे लेकिन फाइनली ‘सिकंदर’ का बज पीक पर पहुंच गया है। इसी के साथ फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है।

ऐसे में फिल्म के टिकटों की कीमत भी आसमान छू रही है। फिल्म की टिकट की ऊंची कीमतों से साफ हो गया है कि ‘सिकंदर’ को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है. मेट्रो सिटीज में सिकंदर की टिकटें ₹2000 से ज़्यादा में बिक रही हैं, यहाँ तक कि कुछ सिंगल स्क्रीन थिएटरों में रिक्लाइनर सीटों की कीमत ₹700 तक है।

सिंगल स्क्रीन में भी बेहद महंगी बिक रही हैं ‘सिकंदर’ की टिकटें

सलमान खान की फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग गुरुवार को शुरू हुई थी. बुकिंग वेबसाइट BookMyShow ने गुरुवार शाम तक देश के लगभग सभी सिनेमाघरों के लिए एडवांस बुकिंग शुरू कर दी थी. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई के दादर में प्लाजा सिनेमा में शाम के शो में रिक्लाइनर सीटों के लिए टिकटों की कीमत ₹700 तक है. यह मुंबई में भी सिंगल स्क्रीन थिएटर के लिए काफी ज्यादा है. जहां कुछ लोग इसे हाई टिकट डिमांड कर रहे हैं, वहीं इंडस्ट्री के कुछ लोगों का कहना है कि इससे दर्शक दूर हो जाएंगे. सिंगल स्क्रीन थिएटर आमतौर पर मास ऑडियंस के लिए होते हैं, जो कम टिकट कीमतें पसंद करते हैं। हालांकि दिल्ली के डिलाइट सहित अन्य हिस्सों में ज्यादातर सिंगल स्क्रीन की टिकटें 90-200 के बीच हैं।

मल्टीप्लेक्स में 2000 रुपये से ज्यादा की बिक रहीं सिकंदर की टिकटें

रिपोर्ट के मुताबिक मल्टीप्लेक्स पहले ही अपने प्रीमियम टिकटों के लिए ब्लॉकबस्टर प्राइसिंग यूज कर चुके हैं. मुंबई के मल्टीप्लेक्स ‘डायरेक्टर कट’ या ‘लक्स’ टिकट ₹2200 तक में बेच रहे हैं. दिल्ली में, ये कीमतें ₹1600 से 1900 के बीच हैं. इतनी ऊंची कीमतों के बावजूद, हैरानी की बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर में कई स्क्रीन पहले ही बिक चुकी हैं. यहां तक ​​कि बड़े शहरों के कई सिनेमाघरों में सामान्य मल्टीप्लेक्स सीटों की कीमतें भी ₹850-900 तक हैं.

एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित सिकंदर में सलमान खान के अलावा रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज ने अहम रोल प्ले किया है. यह फिल्म 30 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो रही है।

Shikhar Dhawan Wedding: सात फेरे लेकर नई पारी की शुरुआत, सेलेब बधाइयों से भरा सोशल मीडिया
TikTok US Ownership Change: ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिकी कंपनी को बेचा जाएगा TikTok का ऑपरेशन
बैलगाड़ी में बैठा और भोजपुरी में गाया – बिग बॉस फेम शिवानी कुमारी के गांव में छाया विदेशी मेहमान
Sara Tendulkar : एक तस्वीर पर भड़की सारा तेंदुलकर, सोशल मीडिया पर लगाई पैपराजी को फटकार
बागबान’ फेम एक्टर अमन वर्मा का वंदना लालवानी से हो रहा तलाक, शादी के 9 साल बाद इसलिए टूट रहा रिश्ता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?