CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SIRPUR FESTIVAL 2026 : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव कलेक्टर ने दिए अंतिम निर्देश, जानें कब से होगा शुरू

SIRPUR FESTIVAL 2026 : तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव कलेक्टर ने दिए अंतिम निर्देश, जानें कब से होगा शुरू

By Newsdesk Admin 17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी। सिरपुर महोत्सव (SIRPUR FESTIVAL 2026) के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी में तेजी ला दी है। महासमंदु कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आयोजन को भव्य, सुरक्षित और जनसुविधाओं से युक्त बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महोत्सव स्थल की स्टेज, डोम, पार्किंग, बिजली व्यवस्था, पानी और शौचालय, स्वास्थ्य सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा आगंतुकों की सुविधा को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने कहा कि महोत्सव में आने वाले दर्शकों के लिए मार्गों को चौड़ा रखा जाए और डोम का निर्माण ऐसा हो कि भीड़-भाड़ के समय भी आवागमन में समस्या न हो।

इस बार महोत्सव में ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के कलाकार सिरपुर की विरासत को चित्रों में उकेरेंगे। चयनित चित्रों को महोत्सव स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा और विजेताओं को पुरस्कार भी दिया जाएगा। यह पहल सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व को डिजिटल माध्यम से भी बढ़ावा देगी।

कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव  (SIRPUR FESTIVAL 2026) में विभागीय स्टॉल, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद और पर्यटन से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। स्थानीय व्यवसायियों, कारीगरों और ग्रामीण उत्पादकों को स्टॉल आवंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टॉल ले-आउट ऐसा बनाना है कि आगंतुकों को भ्रमण में आसानी हो और आपातकालीन स्थिति में निकास मार्ग बाधित न हो।

SIRPUR FESTIVAL 2026 में बॉलीवुड कलाकार बिखरेंगे जलवा

1 फरवरी से शुरू होने वाले इस महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों के साथ स्थानीय छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की भी आकर्षक झलक मिलेगी। प्रत्येक दिन महानदी आरती का आयोजन भी होगा।

कलेक्टर ने साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन पर भी जोर दिया और स्थानीय पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी। प्रत्येक दिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद कचरा उठाव अनिवार्य रूप से किया जाएगा। इसके साथ ही, सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था, और पानी के टैंकरों की नियमित क्लोरीनेशन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महोत्सव  (SIRPUR FESTIVAL 2026) के लिए एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की निगरानी की जाएगी। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सिरपुर महोत्सव (SIRPUR FESTIVAL 2026) को लेकर प्रशासन की तैयारी यह संकेत देती है कि यह आयोजन सिरपुर की सांस्कृतिक और पर्यटन पहचान को और मजबूत करेगा तथा स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और व्यवसाय के नए अवसर खोलेगा।

You Might Also Like

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

Chhattisgarh Crime News : बीच सड़क पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Newsdesk Admin 17/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Fake Passport Controversy : जाली पासपोर्ट विवाद पर सियासी घमासान, मुख्यमंत्री ने आरोपों को बताया डिजिटल साजिश, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Assam Fake Passport Controversy : असम में कथित…

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

भिलाई नगर: Chhattisgarh Crime : दुर्ग पुलिस ने…

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

भिलाई नगर: IPL Betting Arrest : आईपीएल (IPL)…

Indian Army Recruitment 2026 : युवाओं के पास सेना में जाने का एक और मौका, अग्निवीर और अन्य पदों के लिए अब 10 अप्रैल तक होंगे रजिस्ट्रेशन

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | भारतीय सेना का…

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

सीजी भास्कर, 06 अप्रैल | सरकारी नौकरी की…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

Chhattisgarh Crime : पुरानी रंजिश में हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार, दहशत फैलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार

06/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

IPL Betting Arrest : क्रेटा कार में घूम-घूम कर खिला रहे थे IPL सट्टा, ‘बेट भाई 9’ के जरिए लाखों का दांव लगाने वाले 3 सट्टेबाज गिरफ्तार

06/04/2026
छत्तीसगढ़रोजगार

Kanker District Recruitment 2026 : पंचायत सचिव भर्ती की राह हुई आसान, कौशल परीक्षा के बाद मेरिट लिस्ट जारी

06/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़भिलाई-दुर्ग

BSP Employee Son Suicide Bhilai : माइनिंग की पढ़ाई कर रहे युवक ने BSNL टावर से कूदकर दी जान, BSP कर्मी का इकलौता बेटा था आकाश

06/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?