CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जशपुर में पुलिस देख भागा तस्कर, कार पलटी; 80 लाख का गांजा बरामद, घायल हालत में झाड़ियों से पकड़ा गया…

जशपुर में पुलिस देख भागा तस्कर, कार पलटी; 80 लाख का गांजा बरामद, घायल हालत में झाड़ियों से पकड़ा गया…

By Newsdesk Admin 26/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 26 अप्रैल |

छत्तीसगढ़ के जशपुर में हादसे का शिकार हुई कार से 80 लाख रुपए का गांजा जब्त किया गया है। पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जोकि पुलिस से बचने घायल अवस्था में झाड़ियों में छिपा था। दरअसल, तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस पेट्रोलिंग की गाड़ी देखकर तस्कर घबरा गया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के चक्कर में हादसे का शिकार हो गया।

यह मामला थाना बगीचा क्षेत्र के ग्राम कुहापानी का है। 24 अप्रैल की रात बगीचा पुलिस को सूचना मिली कि मेन रोड पर एक मारुति अर्टिगा (CG12BQ1606) दुर्घटनाग्रस्त स्थिति में खड़ी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें पीले टेप से लिपटे 183 गांजे के पैकेट मिले, जिस बरामद कर लिया गया।

लेकिन कार में ड्राइवर नहीं था। पुलिस को जांच के दौरान गाड़ी में खून के धब्बे मिले, जिससे ड्राइवर के घायल होने की आशंका हुई। पुलिस ने जब स्थानीय लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि एक व्यक्ति कार हादसे के बाद जंगल की ओर भाग गया था।

जंगल में रातभर चला सर्च ऑपरेशन, घायल तस्कर पकड़ा गया

पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन टीमें बनाई। सर्च ऑपरेशन के दौरान रात करीब 3 बजे झाड़ियों से किसी के कराहने की आवाज आई, जिसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी को पकड़ किया। पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया गांजा तस्कर राशिद अहमद ओडिशा के राउरकेला का रहने वाला है। तस्कर ने कबूल किया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर अंबिकापुर की ओर जा रहा था, लेकिन पुलिस पेट्रोलिंग देखकर घबरा गया और तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के कारण हादसा हो गया।

फर्जी नंबर प्लेट से गुमराह करने की कोशिश

इतना ही नहीं, तस्कर ने पुलिस से बचने कार में फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा था। जांच में पता चला कि दुर्घटनाग्रस्त अर्टिगा में लगी CG12BQ1606 नंबर प्लेट किसी और कार की है। जांच की गई तो पता चला कि उस नंबर की कार कोरबा में खड़ी है। वहीं, गाड़ी से एक और नंबर प्लेट (OD16L9339) बरामद हुई, जो ओडिशा के संबलपुर रजिस्टर्ड निकली।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी राशिद अहमद के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। उसके कब्जे से 1 क्विंटल 83 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए आंकी गई है। साथ ही कार और फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त कर ली गई हैं।

आरोपी अस्पताल में भर्ती, जांच जारी

घायल आरोपी को इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बगीचा में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

एसएसपी ने दी जानकारी

जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन आघात के तहत जिले में मादक पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष अब तक पुलिस ने 572 किलो गांजा और 14,000 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त की है। यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

You Might Also Like

Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत

Government Staff Strike CG : लंच ब्रेक में सड़कों पर उतरेंगे कर्मचारी, लंबित मांगों को लेकर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रदर्शन

Newsdesk Admin 26/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Navratri Health Camp India
Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

▶️ ​नसों एवं मूत्र रोग से संबंधित गंभीर…

Bhilai Biofuel Plant Controversy
Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

​सीजी भास्कर, 18 मार्च। भिलाई के जामुल-कुरूद क्षेत्र…

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

सीजी भास्कर, 18 मार्च। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत…

IPL Umpire Match Fees India
IPL Umpire Match Fees India : IPL में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, अंपायर भी कमाते हैं लाखों-एक मैच की फीस जानकर चौंक जाएंगे

सीजी भास्कर, 18 मार्च। Indian Premier League यानी…

AI Coding Models Mini Nano
AI Coding Models Mini Nano : AI की रफ्तार हुई दोगुनी, OpenAI ने उतारे GPT-5.4 Mini और Nano-कम लागत में ज्यादा काम

सीजी भास्कर, 18 मार्च। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया…

You Might Also Like

Navratri Health Camp India
छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

Navratri Health Camp India : चैत्र नवरात्रि पर बी. एम. शाह हॉस्पिटल की विशेष सौगात : 19 मार्च से आयोजित होगा निःशुल्क न्यूरो एवं यूरोलॉजी शिविर

18/03/2026
Bhilai Biofuel Plant Controversy
छत्तीसगढ़

Bhilai Biofuel Plant Controversy : भिलाई की जनता की जीत: विधायक रिकेश की पहल पर जामुल-कुरूद में प्रस्तावित बायोफ्यूल प्लांट के स्थल परिवर्तन पर लगी मोहर

18/03/2026
Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Patal Bhairavi Temple Rajnandgaon : पाताल भैरवी मंदिर में 2100 ज्योति कलश की रोशनी, चैत्र नवरात्रि पर उमड़ेगी देश-विदेश से श्रद्धा

18/03/2026
CG Road Safety Issue
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

CG Road Safety Issue : छत्तीसगढ़ में सड़कें बनीं काल, अलग-अलग हादसों में स्कूली छात्र समेत 5 की मौत

18/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?