CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Social Media Monitoring : सरकारी खरीद पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई…! वाटर जग पोस्ट मामले में दो को नोटिस

Social Media Monitoring : सरकारी खरीद पर अफवाह फैलाई तो होगी कार्रवाई…! वाटर जग पोस्ट मामले में दो को नोटिस

By Newsdesk Admin
19/07/2025
Share
Social Media Monitoring
Social Media Monitoring

सीजी भास्कर, 18 जुलाई : सोशल मीडिया (Social Media Monitoring) पर की जा रही भ्रामक और तथ्यहीन पोस्ट को लेकर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। आदिवासी विकास विभाग से जुड़े छात्रावासों में वाटर जग खरीदी को लेकर वायरल हो रही पोस्टों की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल द्वारा गंभीरता से जांच की गई। प्रारंभिक जांच में तथ्यहीन सामग्री पाए जाने के बाद दो यूजर्स को नोटिस जारी किया गया है और आगामी कार्यवाही की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

जिला कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग समिति (Social Media Monitoring) ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संज्ञान में लिया। जांच में पाया गया कि बलौदाबाजार निवासी सोशल मीडिया यूथ कांग्रेस के जिला समन्वयक राजू कुमार द्वारा “एक्स” (पूर्व में ट्विटर) प्लेटफार्म पर और दुर्ग जिले के साजा भिलाई निवासी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर सितम बंजारे द्वारा अपने फेसबुक हैंडल से वाटर जग खरीदी को लेकर तथ्यहीन सामग्री साझा की गई थी।

प्रशासन ने दोनों को 20 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय बलौदाबाजार में उपस्थित होकर अपने पक्ष में प्रमाण सहित स्पष्टीकरण देने के लिए नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि यदि निर्धारित समय पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया, तो उनके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया (Social Media Monitoring) पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान किया जाता है, परंतु तथ्यहीन, भ्रामक और अफवाह फैलाने वाली पोस्टों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे कोई भी जानकारी साझा करने से पहले उसकी पुष्टि संबंधित विभागों या प्रमाणिक स्रोतों से अवश्य करें।

Bike Fire : पेट्रोल डलवाते ही अचानक आग का गोला बनी बाइक, फ्यूल स्टेशन पर मची भगदड़
Sukma Naxal Rehabilitation : सुकमा में ‘बंदूक’ की जगह थमा ‘लोकतंत्र’ का साथ, 116 पूर्व नक्सलियों के बने वोटर आईडी; अब वोट की ताकत से बदलेंगे अपनी तकदीर
Krishak Unnati Yojana 2026 : कृषि चौपालों से बदलेगी खेती की तस्वीर
Paddy Purchase Irregularities Raipur : 200 क्विंटल धान लोड ट्रक जब्त, राइस मिल सील
Illegal Knife Sale Raipur : रायपुर में ‘खूनी खेल’ पर पुलिस का कड़ा प्रहार, स्टेशन रोड के जनरल स्टोर में बिक रहे थे घातक चाकू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?