CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘प्रकृति संग जीना सीखे समाज’, अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

‘प्रकृति संग जीना सीखे समाज’, अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर बोले सीएम योगी आदित्यनाथ

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

22 मई 2025 : Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ सरकार का काम नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैव विविधता की रक्षा और सतत विकास तभी संभव है जब आम लोग इसमें दिलचस्पी लें और आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाएं. मुख्यमंत्री गुरुवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय जैव विविधता संगोष्ठी-2025 के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के मौके पर आयोजित हुआ.

सीएम योगी ने कार्यक्रम में प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कई स्टॉल्स पर जाकर पर्यावरण से जुड़ी चीजों की जानकारी ली. उन्होंने ग्रीन बजट और जैव विविधता पुस्तिका का विमोचन भी किया. इसके साथ ही वाद-विवाद, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में जीते बच्चों को सम्मानित किया और कार्बन क्रेडिट के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वालों को 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत की संस्कृति में प्रकृति के लिए गहरा सम्मान है. वैदिक परंपराओं में धरती को माता और जीवों को परिवार माना गया है. उन्होंने बताया कि पहले गांवों में खलिहान, तालाब और गोचर जमीन होती थी, जो पर्यावरण संतुलन बनाए रखती थी, लेकिन अब आधुनिकता की दौड़ में ये चीजें खत्म होती जा रही हैं.

सीएम योगी ने नमामि गंगे परियोजना की सफलता का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पहले कानपुर में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित थी, लेकिन अब वहां नदी साफ और जीवंत हो गई है. यह सफलता समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाई है. उन्होंने बताया कि पिछले आठ वर्षों में वन विभाग ने उत्तर प्रदेश में 210 करोड़ से ज्यादा पेड़ लगाए हैं, जिससे राज्य के वन क्षेत्र में बड़ी वृद्धि हुई है. योगी ने कहा कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा और अब इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा.

मशीनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्राकृतिक को नुकसान

मुख्यमंत्री ने आधुनिक विकास मॉडल पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मशीनों के अंधाधुंध इस्तेमाल से प्रकृति को नुकसान हो रहा है. हमें फिर से अपने पुराने देसी तरीकों की तरफ लौटना होगा. उन्होंने कहा कि जटायु जैसे पक्षी जो प्रकृति की सफाई करते थे, अब खत्म हो रहे हैं. इसका कारण रासायनिक खाद और दवाओं का अत्यधिक उपयोग है.

उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़, पौधों, जलस्रोतों और जीवों की रक्षा करें. यह धरती सिर्फ इंसानों की नहीं, सभी जीवों की है. अगर हमने अब भी नहीं संभाला तो भविष्य संकट में पड़ जाएगा. इस मौके पर पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, राज्यमंत्री केपी मलिक, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और प्रमुख सचिव अनिल कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे.

22 मई को मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस

अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हर साल 22 मई को मनाया जाता है. इसका मकसद दुनिया भर में जैव विविधता की अहमियत को समझाना और उसके संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है. 1992 में हुए यूएन बायोडाइवर्सिटी सम्मेलन के बाद यह दिन मनाया जाने लगा. भारत जैसे देश जहां हजारों प्रजातियां मौजूद हैं, वहां जैव विविधता का संरक्षण और भी जरूरी हो जाता है.

उत्तर प्रदेश जैव विविधता के लिहाज से समृद्ध राज्य है. यहां तराई क्षेत्र से लेकर बुंदेलखंड तक अलग-अलग जलवायु और प्रजातियों का बसेरा है. राज्य सरकार का लक्ष्य है कि इन संसाधनों को संरक्षित रखते हुए विकास की राह भी बनाई जाए.

You Might Also Like

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

Udaan Yatri Cafe price India : एयरपोर्ट पर 10 रुपये की चाय! राघव चड्ढा का VIDEO वायरल, बोले – अब जेब पर नहीं पड़ेगा बोझ

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Apple 2026 Launch: टेक वर्ल्ड में हलचल, 11 नए प्रोडक्ट्स से मार्केट पर बड़ा दांव

सीजी भास्कर 30 मार्च टेक दिग्गज Apple इस…

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

राजधानी Raipur की सड़कों पर रविवार रात पुलिस…

Gondia Railway Update 2026: ट्रैक अपग्रेड के बाद फिर पटरी पर लौटी ट्रेनें, समर स्पेशल से यात्रियों को बड़ी राहत

महाराष्ट्र के Gondia रेलवे स्टेशन पर लंबे समय…

Raipur Municipal Budget 2026: बजट से पहले निगम में सियासी संग्राम, ‘वादा तेरा वादा’ से गूंजा सदन

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में नगर निगम का…

IPL 2026 Shardul Thakur: नेट बॉलर से ‘मैच विनर’ तक, मुंबई इंडियंस ने दिया भरोसे का सबसे बड़ा तोहफा

सीजी भास्कर 30 मार्च आईपीएल 2026 के पहले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Raipur Drunk Driving Crackdown: संडे नाइट चेकिंग में टूटा रिकॉर्ड, 159 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

30/03/2026
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Nitin Navin Resignation: विधायक पद छोड़ते वक्त छलका दर्द, “20 साल सिर्फ राजनीति नहीं, परिवार था”

30/03/2026
देश-दुनिया

Stock Market Crash: खुलते ही बाजार में भूचाल, सेंसेक्स 1200 अंक टूटा, निवेशकों के 7 लाख करोड़ स्वाहा

30/03/2026
देश-दुनिया

India China Flights Resumed : 6 साल बाद खुला आसमान का रास्ता, कोलकाता से शंघाई के लिए सीधी उड़ान शुरू, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार

30/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?