सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। भारत में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर (South Africa Tour) सामने आई है। साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 27 अक्टूबर (सोमवार) को जारी इस स्क्वॉड में टीम के रेगुलर कप्तान टेम्बा बावुमा की वापसी हुई है, जो पिछली सीरीज में चोट के कारण बाहर थे।
टीम में तीन प्रमुख स्पिनर्स
सेनुरन मुथुसामी, केशव महाराज और साइमन हार्मर को शामिल किया गया है (Test squad news)। ये तीनों गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान देने में माहिर हैं। वहीं, कगिसो रबाडा, मार्को जानसेन, वियान मुल्डर और कॉर्बिन बॉश पेस अटैक को संभालेंगे।
साउथ अफ्रीकी टीम ने हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर 1-1 से टेस्ट सीरीज बराबर की थी। उस दौरान कप्तान टेम्बा बावुमा चोट के चलते बाहर थे, और एडेन मार्करम ने टीम की कमान संभाली थी। अब बावुमा के लौटने से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है।
भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीका का टेस्ट स्क्वॉड
टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेलटन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेने।
सीरीज का शेड्यूल (India vs South Africa schedule)
पहला टेस्ट: 14 से 18 नवंबर, कोलकाता (Eden Gardens)
दूसरा टेस्ट: 22 से 26 नवंबर, रायपुर (Shaheed Veer Narayan Stadium)
पहला वनडे: 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे: 3 दिसंबर, गुवाहाटी
तीसरा वनडे: 6 दिसंबर, रायपुर
पहला T20: 9 दिसंबर, विशाखापत्तनम
दूसरा T20: 11 दिसंबर, कटक
तीसरा T20: 14 दिसंबर, मुल्लांपुर
चौथा T20: 17 दिसंबर, धर्मशाला
पांचवां T20: 19 दिसंबर, अहमदाबाद





