CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Special Intensive Revision – SIR :  गेली कलेक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर 4 सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

Special Intensive Revision – SIR :  गेली कलेक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की, धीमी प्रगति पर 4 सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

By Newsdesk Admin 12/11/2025
Share
Special Intensive Revision - SIR
Special Intensive Revision - SIR

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्य की समीक्षा के दौरान कलेक्टर कुन्दन कुमार ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था की बुनियाद है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Contents
चार निकायों की धीमी प्रगति पर नाराजगीप्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मांगी जाएगीलापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाईअधिकारियों को दिए निर्देश

कलेक्टर ने जिला कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक (Special Intensive Revision – SIR) ली, जिसमें सभी रिटर्निंग ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO), नगरीय निकायों के मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO), मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) और निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।

चार निकायों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सभी निकायों से अद्यतन प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने पाया कि मुंगेली नगर पालिका, पथरिया नगर पंचायत, जरहागांव, और बरेला नगर पंचायत में कार्य की रफ्तार बेहद धीमी है।

इस पर उन्होंने संबंधित चारों नगरीय निकायों के सीएमओ —

मुंगेली के होरी सिंह ठाकुर,

पथरिया की अनुराधा राममनी,

जरहागांव के सुरेश गुप्ता, और

बरेला के नरेश महीश

को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

 “लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है मतदाता सूची”

कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा – “मतदाता सूची का यह विशेष पुनरीक्षण लोकतांत्रिक प्रक्रिया की नींव है। इसे तय समयसीमा के भीतर गंभीरता और जिम्मेदारी से पूरा किया जाए। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

उन्होंने गणना पत्रक वितरण और फॉर्म प्रविष्टि कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से मांगी जाएगी

कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक निकाय को अपनी प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप में नियमित रूप से प्रस्तुत करनी होगी ताकि समीक्षा और मूल्यांकन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चले।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि आगे किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई (Special Intensive Revision – SIR) की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य में अनुशासन और समयबद्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक में निर्वाचन विभाग के अधिकारी, सीईओ और विभिन्न निकायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कलेक्टर ने निर्देश दिया कि मतदाता सूची अपडेट, सत्यापन फॉर्म जमा करने, और घर-घर संपर्क कार्य में गति लाई जाए ताकि कोई पात्र व्यक्ति सूची से बाहर न रह जाए।

You Might Also Like

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

Bilaspur Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 ट्रेनें फिर से बहाल, देखें ट्रेनों की पूरी सूची और समय-सारणी

Property Tax Collection 2026 : प्रॉपर्टी टैक्स वसूली में फिसला नगर निगम, ₹475 करोड़ के लक्ष्य से ₹120 करोड़ पीछे, समय-सीमा बढ़ने से करदाताओं ने मोड़ा मुंह

Newsdesk Admin 12/11/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

Janjgir Champa Double Murder : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा…

Awarapan 2 Release Date : सनी देओल की ‘लाहौर 1947’ से टकराएगी इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’, स्वतंत्रता दिवस पर होगा धमाका

सीजी भास्कर 3 अप्रैल Awarapan 2 Release Date…

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

GPM Crime News : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) और कोरबा…

IPL 2026 News : क्या पंजाब के खिलाफ अपना ‘घर’ बचा पाएगी चेन्नई? 2 साल के सूखे को खत्म करने की चुनौती

IPL 2026 News : आईपीएल 2026 के सातवें…

Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

सीजी भास्कर 3 अप्रैल Raipur Summer Camp 2026…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Janjgir Champa Double Murder : शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला साहू दंपती का कातिल, मुखौटा पहनकर दी थी दबिश

03/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

GPM Crime News : बड़े भाई ने छोटे भाई को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिवार में पसरा मातम

03/04/2026
छत्तीसगढ़

Raipur Summer Camp 2026 : रायपुर कला केंद्र में सजेगा ‘समर कैंप’, बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए तीन चरणों में होगा आयोजन, रजिस्ट्रेशन शुरू

03/04/2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur Train Update : बिलासपुर मंडल की 14 ट्रेनें फिर से बहाल, देखें ट्रेनों की पूरी सूची और समय-सारणी

03/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?