CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » SSC Exam Policy : एसएससी ने बदले परीक्षा नियम! अब आधे शुल्क में मिलेगी उत्तरकुंजी चुनौती की सुविधा

SSC Exam Policy : एसएससी ने बदले परीक्षा नियम! अब आधे शुल्क में मिलेगी उत्तरकुंजी चुनौती की सुविधा

By Newsdesk Admin 09/10/2025
Share
SSC Exam Policy
SSC Exam Policy

सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की भर्ती परीक्षाओं (SSC Exam Policy) की अब समीक्षा की जा सकेगी। इसके लिए आयोग ने आधिकारिक अनुमति प्रदान कर दी है। इससे पहले 8 सितंबर को जारी नोटिस में इंटरनेट मीडिया पर प्रश्नपत्रों का विश्लेषण या प्रसार गैरकानूनी घोषित किया गया था, जिसका प्रतियोगी अभ्यर्थियों ने विरोध किया था। अब आयोग ने इस पर रुख नरम करते हुए परीक्षाओं की समीक्षा की सुविधा बहाल की है।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा प्रश्नपत्र, ऑनलाइन उत्तर देखने व डाउनलोड करने की सुविधा भी प्रदान की गई है। उत्तरकुंजी को चुनौती देने पर पहले जहां ₹100 प्रति प्रश्न का शुल्क लिया जाता था, वहीं अब इसे घटाकर ₹50 प्रति उत्तर कर दिया गया है। यह कदम अभ्यर्थियों की आर्थिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

आयोग ने नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थी अपने प्रश्नपत्र, दिए गए उत्तर और सही उत्तर को (SSC Exam Policy) केवल तभी देख सकेंगे, जब सभी पालियों की परीक्षा पूरी तरह संपन्न हो जाए। इससे परीक्षा प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की जानकारी लीक होने की संभावना समाप्त होगी।

ऑनलाइन फीडबैक पोर्टल और निष्पक्ष मूल्यांकन प्रणाली

अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए एसएससी ने ऑनलाइन फीडबैक और शिकायत पोर्टल (SSC Exam Policy) भी शुरू किया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र सीधे आयोग को अपनी तकनीकी समस्याओं या शिकायतों की जानकारी दे सकेंगे।

परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने “इक्वि-परसेंटाइल नार्मलाइजेशन पद्धति” लागू करने का निर्णय लिया है। इस पद्धति से किसी पाली के प्रश्नपत्र कठिन या आसान होने की स्थिति में उम्मीदवारों के अंकों का संतुलन बनाए रखा जाएगा।

इसके अतिरिक्त, एसएससी ने परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए पुराने प्रश्नपत्रों को आधिकारिक नमूना सेट (SSC Exam Policy) के रूप में जारी करने की योजना तैयार की है। इससे अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे।

अभ्यर्थियों के लिए नए सुरक्षा उपाय

एसएससी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल @ssc_goi लांच किया है, जिससे अभ्यर्थियों को सत्यापित जानकारी उपलब्ध कराई जा सके। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवार केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट से दूरी बनाए रखें।

फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने के लिए आयोग ने सीजीएल-2025 परीक्षा में आधार आधारित प्रमाणीकरण प्रक्रिया लागू की है। इस प्रक्रिया के तहत 13.5 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 126 शहरों में 45 पालियों में भाग लिया। कुछ परीक्षा केंद्रों पर जहां तकनीकी समस्या आई थी, वहां की पुनर्परीक्षा 14 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। वहीं, उत्तरकुंजी पर प्रत्यावेदन दर्ज करने की प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

UPSC Civil Services Result : UPSC सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर

Newsdesk Admin 09/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Eid ul Fitr 2026 Date: 20 या 21 मार्च? चांद दिखने पर तय होगी ईद, जानिए कब मनाया जाएगा यह बड़ा पर्व

सीजी भास्कर 11 मार्च देशभर में ईद को…

School Inspection Mungeli: औचक निरीक्षण में बंद मिला स्कूल, बिना सूचना गायब शिक्षक; DEO ने काटा वेतन

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Mungeli जिले…

Vishnu Deo Sai Maternal Health Schem
Vishnu Deo Sai Maternal Health Scheme : PM मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ ने बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, बड़े राज्यों में हासिल किया पहला स्थान

सीजी भास्कर, 11 मार्च। महिलाओं और नवजात शिशुओं…

Ayushman Card Issue: विधानसभा में गूंजा आयुष्मान योजना का सवाल, स्वास्थ्य मंत्री से सत्ता-विपक्ष दोनों ने मांगा जवाब

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट…

Bilaspur Police Transfer List: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसआई-एएसआई समेत 130 जवानों के तबादले, SSP ने जारी किया आदेश

सीजी भास्कर 11 मार्च छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले…

You Might Also Like

CBSE Board Exam Middle East
शिक्षा

CBSE Board Exam Middle East : मिडिल ईस्ट के कई देशों में CBSE की 12वीं बोर्ड परीक्षाएं टलीं, 10वीं की कुछ परीक्षाएं रद्द, छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

07/03/2026
Sanjay Dahriya UPSC Story
देश-दुनियाशिक्षा

Sanjay Dahriya UPSC Story : कैंसर से जंग और UPSC में जीत, 38 साल की उम्र में संजय डहरिया ने रचा इतिहास, युवाओं के लिए बने प्रेरणा

07/03/2026
देश-दुनियाशिक्षा

Apoorva Verma IAS : IPS से IAS तक का सफर: दिल्ली की ACP अपूर्वा वर्मा ने UPSC में 42वीं रैंक हासिल कर रचा नया इतिहास

07/03/2026
Surajpur School Closed Case
छत्तीसगढ़शिक्षा

Surajpur School Closed Case : होली के बाद नहीं खुला स्कूल का ताला, हेडमास्टर समेत 6 शिक्षकों को नोटिस

06/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?