CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stock Market Crash : अचानक देश में हाहाकार, शेयर मार्केट क्रैश… 30 मिनट बंद रही ट्रेडिंग!

Stock Market Crash : अचानक देश में हाहाकार, शेयर मार्केट क्रैश… 30 मिनट बंद रही ट्रेडिंग!

By Newsdesk Admin 08/04/2025
Share
Stock Market Crash
Stock Market Crash

सीजी भास्कर, 08 अप्रैल। भले ही एशिया से लेकर भारत तक के शेयर बाजार (Stock Market Crash) में मंगलवार को तेजी देखने को मिली हो, लेकिन दुनिया के एक देश में हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं. हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया की, जहां शेयर बाजार फिर क्रैश (Indonesia Stock Market Crash) हो गया.

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन ये शुरुआती कारोबार में ही 9 फीसदी तक टूट गया और इसके चलते एक्सचेंज को ट्रेडिंग तक रोकनी पड़ गई. आइए जानते हैं आखिर इंडोनेशिया में ऐसा क्या हुआ है, जो हाहाकार मचा हुआ है? 

मंगलवार को एक ओर जहां सोमवार की भयंकर गिरावट से जापान और हांगकांग जैसे एशियाई बाजार उबरे हुए नजर आए, तो वहीं भारतीय बाजार में इंडेक्स Sensex ने शुरुआती कारोबार में 1250 अंक, जबकि Nifty ने 350 अंक की छलांग लगा दी.

वहीं बात इंडोनेशिया के शेयर बाजार की करें, तो शुरुआती कारोबार में ही ये 9 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 5,882 के लेवल पर आ गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अचानक मार्केट क्रैश (Stock Market Crash) होने के चलते बाजार में इसके चलते बाजार में करीब 30 मिनट तक के लिए ट्रेडिंग को रोकना पड़ा. 

2021 के बाद सबसे निचले स्तर पर बाजार
इंडोनेशियाई शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला बीते कुछ दिनों से लगातार जारी है. अब आलम ये है कि ट्रेडिंग भी सस्पेंड करनी पड़ रही है. बता दें कि Indonesia Share Market फिहसाल साल 2021 के बाद से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है.

इंडोनेशियाई अर्थव्यवस्था (Indonesia Economy) को लेकर चिंता का माहौल आज का नहीं, बल्कि लंबे समय से निवेशकों को परेशान कर रहा है. बीते मार्च महीने के अंत में भी देश का शेयर मार्केट लगातार बिखरता हुआ नजर आया था. 

इंडोनेशिया में क्या है ट्रेडिंग रोकने के नियम
मार्केट एनालिस्ट्स इंडोनेशिया के शेयर बाजार में अभी गिरावट का दौर जारी रहने की आशंका जाहिर कर रहे हैं. यहां बता दें कि देश के एक्सचेंज की ओर से ट्रेडिंग रोकने के लिए समयावधि निर्धारित की गई है.

इसके मुताबिक, अगर प्रमुख इंडेक्स 8% से 15% तक गिरता है, तो 30 मिनट के लिए कारोबार रोका जाता है, जबकि ये लिमिट पहले 5% थी, जिसे बढ़ाया गया था. वहीं अगर इंडेक्स में 20% से ज्यादा गिरावट आती है, तो फिर पूरे कारोबारी दिन ट्रेडिंग पर ब्रेक रहता है. 

बाजार में गिरावट के ये भी बड़े कारण
इंडोनेशिया की फाइनेंशियल हेल्थ को लेकर बीते दिनों आई साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट पर नजर डालें, तो एक्सपर्ट्स ने बाजार में गिरावट के पीछे अन्य कई कारण भी बताए हैं. इसमें देश की फाइनेंशियल पॉलिसीज और इकोनॉमिक आउटलुक को लेकर चिंताएं जाहिर की गई हैं.

ऐसे भी अटकलें लगने की बात की गई है कि वित्त मंत्री मुलयानी राष्ट्रपति प्रबोवो के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे सकती हैं. परमाटा बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट जोसुआ पारदेदे की मानें तो नीतिगत दृष्टिकोण से इन सब चीजों से निवेशकों में अनिश्चितता बढ़ रही है. जिसका असर शेयर बाजार पर भी दिख रहा है.

You Might Also Like

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

Stock Market Crash: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के करीब 14 लाख करोड़ रुपये डूबे

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

Newsdesk Admin 08/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Encroachment Issue Assembly: सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस विधायक ने सरकार को घेरा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

देश के कई राज्यों में इस बार Rajya…

Apple iphone 18e Features
Apple iphone 18e Features : iPhone 18e को लेकर लीक शुरू, टिप्स्टर ने दिया बड़ा संकेत, जानिए क्या मिल सकते हैं नए फीचर्स

सीजी भास्कर, 10 मार्च। एप्पल ने हाल ही…

Apple Success Story: 50 साल बाद भी दुनिया की टॉप टेक कंपनी क्यों है Apple? Tim Cook ने बताया असली फॉर्मूला

सीजी भास्कर 10 मार्च दुनिया की सबसे प्रभावशाली…

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Rajya Sabha Election 2026: 26 नेता बिना मुकाबले पहुंचे संसद, अब 11 सीटों पर सियासी जंग तय

10/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Chhattisgarh Women Commission Hearing: महिला दिवस पर बड़ा अभियान, 33 जिलों की महिलाओं को मिलेगा त्वरित न्याय का अवसर

07/03/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

ISBM University Woodball Gold: राष्ट्रीय वुडबॉल टूर्नामेंट में आईएसबीएम यूनिवर्सिटी की जीत, खिलाड़ियों ने दिलाया गोल्ड

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?