CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Stray Dog Attack India : स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा – बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल, अब तक 10 शिकार

Stray Dog Attack India : स्कूल में घुसे आवारा कुत्ते ने छात्र-टीचर को काटा – बच्चे को नोचते देख बचाने दौड़ी टीचर भी घायल, अब तक 10 शिकार

By Newsdesk Admin 03/01/2026
Share
Stray Dog Attack India
Stray Dog Attack India

सीजी भास्कर, 03 दिसंबर| छत्तीसगढ़ के Bilaspur में आवारा कुत्तों के आतंक की एक और डरावनी तस्वीर सामने (Stray Dog Attack India) आई है। सरकंडा क्षेत्र के खमतराई स्थित PM Shri Primary School में एक आवारा कुत्ता घुस आया और पहली कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया। बच्चे को नोचते देख उसे बचाने दौड़ी महिला शिक्षिका भी कुत्ते का शिकार बन गईं। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

Contents
प्रार्थना के बाद स्कूल में घुसा कुत्तागेट बंद करने गई दूसरी टीचर पर भी हमलाहेडमास्टर ने नगर निगम को लिखा पत्रस्कूल के बाद कॉलोनी में भी किया हमलातीन महीने में 1625 डॉग बाइट केस

घायल छात्र और शिक्षिकाओं को तत्काल SIMS Bilaspur ले जाया गया, जहां सभी को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। बताया जा रहा है कि यही कुत्ता अब तक इलाके में 10 लोगों को काट चुका है, जिससे बच्चों के पालकों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत है।

प्रार्थना के बाद स्कूल में घुसा कुत्ता

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह प्रार्थना सभा के बाद बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता स्कूल परिसर (Stray Dog Attack India) में घुस आया। कुत्ते ने पहली कक्षा के छात्र सावन लास्कर (5) को दौड़ाकर काट लिया। हमले के दौरान बच्चा जमीन पर गिर पड़ा। यह दृश्य देखकर महिला शिक्षिका सीता कश्यप बच्चे को बचाने दौड़ीं, लेकिन कुत्ते ने उन पर भी हमला कर दिया और काट लिया।

गेट बंद करने गई दूसरी टीचर पर भी हमला

घटना के बाद शिक्षक और स्टाफ ने मिलकर किसी तरह कुत्ते को स्कूल परिसर से बाहर किया। दोबारा कुत्ता अंदर न घुसे, इसके लिए शिक्षिका शालिनी तिवारी गेट बंद करने पहुंचीं। इसी दौरान कुत्ते ने उन्हें भी दौड़ाकर काट लिया। आसपास मौजूद लोगों ने मुश्किल से कुत्ते को भगाया। घायल छात्र और दोनों शिक्षिकाओं का इलाज SIMS में कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

हेडमास्टर ने नगर निगम को लिखा पत्र

घटना के बाद स्कूल के हेडमास्टर सरोज यादव ने डीईओ, बीईओ और नगर निगम के जोन कमिश्नर को पत्र लिखकर आवारा कुत्ते के आतंक की जानकारी दी है। साथ ही कुत्ते को तत्काल पकड़ने और रेस्क्यू करने की मांग की गई है।

हालांकि, नगर निगम का काऊ कैचर मौके पर पहुंचा, लेकिन कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका। इससे स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और पालकों में भय का माहौल बना हुआ है।

स्कूल के बाद कॉलोनी में भी किया हमला

स्कूल से भागने के बाद कुत्ता सिद्धि विहार कॉलोनी की ओर चला (Stray Dog Attack India) गया, जहां उसने एक रिटायर्ड हेडमास्टर हरनाम सिंह के बेटे को भी दौड़ाकर काट लिया। इसके अलावा एक गाय पर भी हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गई।

तीन महीने में 1625 डॉग बाइट केस

शहर में आवारा और पागल कुत्तों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। अनुमान के मुताबिक, बिलासपुर में 7 हजार से अधिक आवारा कुत्ते हैं। पिछले तीन महीनों में डॉग बाइट के 1625 मामले सामने आए हैं, जिनका इलाज SIMS में किया गया। इस दौरान 7300 से ज्यादा एंटी-रैबीज वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, शहर में औसतन रोज 18 लोग कुत्तों के काटने का शिकार हो रहे हैं, जो नगर निगम और प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है।

You Might Also Like

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

DSP Naresh Patel Holi : 72 घंटे की ड्यूटी के बाद झूमे पुलिसकर्मी, रायपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई होली

Newsdesk Admin 03/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़शिक्षा

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

05/03/2026
Sukma River Drowning
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

05/03/2026
CG Train Cancelled
छत्तीसगढ़

CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

05/03/2026
Bilaspur High Court Decision
छत्तीसगढ़

Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

05/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?