CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » नंगा करके पीटा, दिए बिजली के झटके और प्लास से खींचे नाखून… राजस्थान के मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ में हैवानियत

नंगा करके पीटा, दिए बिजली के झटके और प्लास से खींचे नाखून… राजस्थान के मजदूरों के साथ छत्तीसगढ़ में हैवानियत

By Newsdesk Admin
18/04/2025
Share

सीजी भास्कर 18 अप्रैल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के दलित लड़कों से छतीसगढ़ के कोरबा में हैवानियत का मामला सामने आया है. आइसक्रीम फैक्ट्री में मजदूरी के लिए लेकर गए ठेकेदारों ने नाबालिग लड़कों को करंट देकर पीटा. उनके साथ अमानवीय हरकतें की गईं. उनके प्लास से नाखून उखाड़े गए. उनके प्राइवेट पार्ट को खींचा. पीड़ित युवक रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन हैवान ठेकेदारों को उनपर तरस नहीं आया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पीड़ितों को कोई मदद नहीं की.

भीलवाड़ा जिले के आसींद क्षेत्र से नाबालिग लड़कों के साथ करंट लगाने का अमानवीयकृत्य मामला सामने आया है. गुलाबपुरा क्षेत्र के लड़कों को मजदूरी पर छत्तीसगढ़ ले गए. उनपर चोरी का आरोप लगाकर उनके कपड़े उतारे. उन्हें करंट दिया गया और बुरी तरह से पीटा. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लड़के जान की गुहार लगाते नजर आ रहे हैं. वह वीडियो में बोल रहे हैं कि “मेरे पिताजी को बुला लो.” जिस पर हैवान ठेकेदार कहते दिख रहे हैं कि, “मर जाएगा तो घर ले चले जाएंगे.”छत्तीसगढ़ ले जाकर किया अत्याचारजानकारी के अनुसार, आसींद विधानसभा क्षेत्र के कानिया गांव के अभिषेक भांबी व विनोद भांबी को क्षेत्र के ही कुछ व्यक्तियों द्वारा आइसक्रीम के काम के लिए छत्तीसगढ़ के कोरबा ले जाया गया. जहां उनके साथ चित्तौड़गढ़ के रहने वाले ठेकेदार छोटू गुर्जर तथा मुकेश शर्मा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी.

उन्होंने लड़कों बिजली के तारों द्वारा करंट दिया. जिसमें लड़के हाथ जोड़कर जान बचाने की गुहार कर रहे हैं.मालिक से मांगे 20 हजार रुपये, मिली सजाथर्ड डिग्री के इस टॉर्चर से युवक अब बिस्तर पर पड़ा हुआ है और उससे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है। वहीं पिड़ित पक्ष ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के आरोप भी लगाएं है. यहीं नहीं ठेकेदार ने युवक से मारपीट और करंट लगाने का वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो गया है.पीड़ित युवक अभिषेक भांबी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के कोराबा शहर में आइस्क्रीम को काम करने गए थे. उनकी गाड़ी की किस्त होने के कारण उसने मालिक से 20 हजार रूपए एडवांस मांगे. उन्होने देने से मना कर दिया. इस पर उसने वापस गांव जाने की बात कहीं तो उन्होने मुझसे मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि उसे करंट लगाकर नाखूनों को भी प्लायर से खींचा.पुलिस ने नहीं की मददआरोप है कि घटनास्थल से जैसे तैसे जान बचाकर भागे अभिषेक व विनोद भांबी जब गांव पहुंचे तो ठेकेदार के लोगों ने वहां पर भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी.

अभिषेक व विनोद के परिवार में चार भाई-बहन हैं. उनके पिता ट्रक ड्राइवर है. आरोप है कि पीड़ित के परिजनों द्वारा जब गुलाबपुरा थाना अधिकारी को रिपोर्ट दी तो इस घटना की सूचना पर भी पुलिस ने उनकी कोई मदद नहीं की. पुलिस का कहना है किइस मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि युवक का मेडिकल करवाया जाएगा. इसके साथ कोराबा जिला पुलिस अधीक्षक को एफआईआर की कॉपी मेल के द्वारा भेजने के साथ हार्ड कॉपी भेजी जा रही है.

गडकरी का बड़ा संदेश: “आर्थिक ताकत और टेक्नोलॉजी से ही बनेगा भारत विश्वगुरु, निर्यात बढ़ाना है कुंजी”
तहसीलदार साहब घेरे में…….❗ कलेक्टर ने किया लाईन अटैच, झूठ बोल शादी की, 17 साल से कर रहा यौन शोषण, महिला ने लगाए आरोप
Korba Minor Pregnancy Case : प्यार के झांसे में नाबालिग हुई गर्भवती, दर्द की दवा के बाद हुआ मृत नवजात का जन्म, आरोपी गिरफ्तार
Delhi Blast Investigation: पुलवामा से जुड़े दिल्ली ब्लास्ट के तार, एजेंसियों को मिला बड़ा सुराग
मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए किया आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में मारी गोली, इलाज जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Controversy over religious video : एआई से बने आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Controversy over religious video

Pawan Khera Targets RSS in Raipur : बोले- आजादी की लड़ाई में नहीं रहा कोई योगदान

Pawan Khera Targets RSS in Raipur

Bloody clash over old enmity in Bilaspur : पिकअप से 2 युवकों को कुचलने की कोशिश

Bloody clash over old enmity in Bilaspur

Congress Protests Demolition : रायपुर विधायक कॉलोनी के लिए गरीबों के घर तोड़ने पर भड़की कांग्रेस

Congress Protests Demolition

Construction Irregularities
Construction Irregularities : विधानसभा में विधायक रिकेश के अतारांकित प्रश्न से हड़कंप…! भिलाई निगम को लेकर…..?

Construction Irregularities : भिलाई नगर निगम वार्ड-22 कुरूद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?