CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » WTC Final 2025: लड़खड़ाए, दौड़ने में दिक्कत… फिर भी पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका

WTC Final 2025: लड़खड़ाए, दौड़ने में दिक्कत… फिर भी पहाड़ की तरह डटे टेम्बा बावुमा, एडेन मार्करम का शतक भी लगा फीका

By Newsdesk Admin 14/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जून : वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के तीसरे चक्र (2023-25) के फाइनल में साउथ अफ्रीका जीत के करीब पहुंच चुका है. लॉर्ड्स में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 282 रनों का टारगेट मिला है. टारगेट का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने तीसरे दिन (13 जून) स्टम्प तक दो विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं. यानी साउथ अफ्रीका खिताबी जीत से सिर्फ 69 रन दूर है. एडेन मार्करम 102 और कप्तान टेम्बा बावुमा 65 रन बनाकर नाबाद हैं.

पहाड़ की तरह क्रीज पर डटे घायल बावुमा

एडेन मार्करम ने अबतक 159 गेंदों का सामना किया है और उनके बल्ले से 11 चौके निकले हैं. दूसरी ओर टेम्बा बावुमा ने 121 गेंदों की पारी में पांच चौके लगाए हैं. बावुमा और मार्करम के बीच तीसरे विकेट के लिए अबतक 232 गेंदों पर 143 रनों की पार्टनरशिप हुई है. मार्करम ने रनचेज के दौरान शतक जरूर जड़ा है, लेकिन बावुमा ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के बावजूद जो जज्बा दिखाया, वो काबिलेतारिफ है. बावुमा की इस साहसिक इनिंग्स के आगे एडेन मार्करम की शतकीय पारी भी फीकी लग रही है.

टेम्बा बावुमा साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी में चौथे नंबर पर बैटिंग करने आए और इनिंग्स की शुरुआत में वो उतने टच में नहीं लगे. जब बावुमा 2 रन पर थे, तो वाइड स्लिप में स्टीव स्मिथ ने उनका कैच टपका दिया. कुछ ओवर बाद बावुमा के लिए हालात और भी खराब हो गए, जब रन लेने के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग खिंच गई. यह वाकया साउथ अफ्रीका की पारी के 24वें ओवर में हुआ था. हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के चलते बावुमा कराहते और लंगड़ाते हुए दिखाई दिए. हालांकि दर्द के बावजूद बावुमा पहाड़ की तरह डटे रहे और कंगारू गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया.

टेम्बा बावुमा ने 82 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन उन्होंने जश्न मनाने का फैसला नहीं किया. ना ही उन्होंने बल्ला उठाया, ना मुट्ठी बांधी. ऐसा लगता है कि बावुमा पहले टीम की जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं और फिर जश्न का दौर चलेगा. वैसे भी साउथ अफ्रीकी टीम कई बार अहम मौके पर बिखर चुकी है और टीम का आईसीसी खिताब जीतने का इंतजार काफी लंबा हो चला है. हालांकि ऐसा लगता है कि ये 27 सालों का इंतजार शायद आज खत्म हो जाए. बावुमा की इस जुझारू पारी की फैन्स जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार कब जीता ICC खिताब?

बता दें कि साउथ अफ्रीका ने साल 1998 में नॉकआउट ट्रॉफी (अब चैम्पियंस ट्रॉफी) जीतने के बाद से ICC खिताब नहीं जीता है. जब साउथ अफ्रीका ने आखिरी बार ICC खिताब जीता था, तब टीम के क्रिकेटर्स मार्को जानसेन और ट्रिस्टन स्टब्स का जन्म भी नहीं हुआ था. साउथ अफ्रीकी टीम पिछले कुछ सालों में सेमीफाइनल या फाइनल में जरूर पहुंची, लेकिन ट्रॉफी उससे दूर ही रही.

Markram’s masterclass! 🎯#AidenMarkram slams a stunning century as South Africa roar back into the #WTCFinal

Will this be the knock that leads them to glory?

WATCH DAY 4 👉🏻 #WTCFinal | #SAvAUS | SAT, JUN 14, 2.30 PM onwards on Star Sports 1, Star Sports 1 Hindi & JioHotstar pic.twitter.com/FPRmbmvkrU

— Star Sports (@StarSportsIndia) June 13, 2025

फाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में 212 रन बनाए. जवाब में पैट कमिंस के 6 विकेट ने साउथ अफ्रीका की पहली पारी को 138 रनों पर ही ढेर कर दिया. पहली पारी के आधार पर कंगारू टीम को 74 रनों की लीड मिली. फिर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में 207 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के सामने 282 रनों का टारगेट सेट किया.

WTC फाइनल में साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड बेडिंघम, काइल वेरेने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी.

WTC फाइनल में ऑस्ट्रेल‍िया की प्लेइंग 11: उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड.

You Might Also Like

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

IND vs NZ Final: अहमदाबाद में भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर से बनेगा अनोखा इतिहास, पहली बार दिखेगा क्रिकेट का ऐसा फाइनल

Newsdesk Admin 14/06/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35
Vaibhavi Agarwal UPSC Rank 35 : UPSC में 35वीं रैंक लाने वाली वैभवी अग्रवाल से मिले CM साय, बोले – मेहनत और समर्पण से ही बनती है सफलता की राह

सीजी भास्कर, 07 मार्च। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

Donald Trump Iran Statement
Donald Trump Iran Statement : ईरान अब मिडिल ईस्ट का ‘दादा’ नहीं रहा”, युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा दावा; सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी हलचल

सीजी भास्कर, 07 मार्च। मिडिल ईस्ट में जारी…

Animal Cruelty Viral Video: कुत्ते के साथ क्रूरता का वीडियो वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से पशु…

Durg Opium Farming Case: अवैध अफीम की खेती पर गरमाई छत्तीसगढ़ की राजनीति, भाजपा ने नेता को किया निलंबित

दुर्ग। जिले के समोदा गांव में सामने आई…

Dhanbad Railway Corruption Case
Dhanbad Railway Corruption Case : 24 लाख के बिल पर अटकी फाइल, ₹50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा गया रेल इंजीनियर, धनबाद मंडल में मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 07 मार्च। झारखंड के Dhanbad रेल…

You Might Also Like

खेल

India vs New Zealand T20 Record: फाइनल से पहले आंकड़ों में भारत मजबूत, लेकिन वर्ल्ड कप इतिहास न्यूजीलैंड के पक्ष में

07/03/2026
खेल

US AI warfare : AI की मदद से अमेरिका ने ईरान पर किए ताबड़तोड़ हमले, 24 घंटे में 1000 से ज्यादा टारगेट निशाने पर

07/03/2026
खेल

Axar Patel record T20 : टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टूट सकता है चहल का बड़ा रिकॉर्ड, अक्षर और कुलदीप के पास मौका

07/03/2026
खेलछत्तीसगढ़

Rustam Sarang Weightlifter : अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर रुस्तम सारंग को खेल विभाग में सहायक संचालक की जिम्मेदारी

07/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?