नई दिल्ली, 12 अप्रैल। Suitcase Turned Out To Be Girlfriend : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें यह बताया जा रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में भरकर ब्यॉज हॉस्टल के कमरे में ले जा रहा था। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ कि वे दोनों रंगे हाथ पकड़े गए।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल की गैलरी में एक सूटकेस के अंदर मौजूद लड़की को बाहर निकाला जा रहा है। सूटकेस के आस-पास कर्मचारी और हॉस्टल के गार्ड मौजूद हैं। साथ ही कुछ अन्य लोग भी हैं जो इस मामले को अपने फोन में रिकॉर्ड कर रहे (Suitcase Turned Out To Be Girlfriend)हैं।
लड़की को ट्रॉली बैग में भरकर ब्यॉज हॉस्टल के कमरे में ले जा रहा था लड़का
मामला ओ.पी जिंदल यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को एक ट्रॉली बैग में भरकर ब्यॉज हॉस्टल के कमरे में ले जा रहा था। तभी एक ठोकर से ट्रॉली बैग जा टकराया और अंदर बैठी लड़की की चीख निकल गई।
जिसके बाद लड़के का भंडाफोड़ हो गया और हॉस्टल के गार्ड तुरंत सूटकेस को खोलकर देखने लगे। जब सूटकेस खुला तो अंदर एक लड़की पाई गई, जो उस लड़के की गर्लफ्रेंड (Suitcase Turned Out To Be Girlfriend)थी। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की बात कर रहे हैं।
घटना पर लोग लेने लगे चुटकी
इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर घर के क्लेश नाम के अकाउंट @gharkekalesh से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 1 लाख 30 हजार लोगों ने देखा और 3800 लोगों ने लाइक किया है। वहीं तमाम लोगों ने वीडियो पर कमेंट भी किया है।
जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी, हमेशा साथ निभाए ये सूटकेस। दूसरे ने लिखा- क्या चल रहा है भाई इस देश (Suitcase Turned Out To Be Girlfriend)में। तीसरे ने लिखा- ये तो खेला हो गया। चौथे ने लिखा- इन लोगों के पास इतना दिमाग आता कहां से है?