CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पक्की और सच्ची खबर जो हैरान कर देगी : आर्थिक तंगी में पति को छोड़ 22 साल पहले बच्चे लेकर गई महिला लौटी घर, पच्चीसों लाख के मालिक पति को देख बदला पैंतरा, पति ने जब मुंह मोड़ा तो छीन लिया डेढ़ लाख

पक्की और सच्ची खबर जो हैरान कर देगी : आर्थिक तंगी में पति को छोड़ 22 साल पहले बच्चे लेकर गई महिला लौटी घर, पच्चीसों लाख के मालिक पति को देख बदला पैंतरा, पति ने जब मुंह मोड़ा तो छीन लिया डेढ़ लाख

By Newsdesk Admin
01/08/2024
Share
Oplus_131072

सीजी भास्कर, 1 अगस्त। उत्तर प्रदेश के झांसी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें एक पत्नी ने 22 साल बाद अपने पति के पास लौटने का निर्णय लिया और उसके वापस लौटने के पीछे बुजुर्ग और अकेले रह गए पति की बेबसी नहीं बल्कि उनके बैंक खाता में जमा 28 लाख से अधिक की रकम थी। फिर क्या पति जब उल्टे पांव महिला को लौटाने लगा तो उसने आखिरकार घर में रखे डेढ़ लाख रूपये छीन ही लिए। गनीमत यह थी कि बाकी रकम बैंक खाता में थी इसलिए बच गई।

जी हां, आज यह सच्ची खबर हम इसलिए लेकर आए हैं ताकि सात जन्मों की कसम खाकर बने रिश्तों में अगर दुःख पर पैबंद लगाने की बजाय आप अगर स्वार्थी हो जाएं तो यकीनन हश्र कुछ ऐसा भी हो सकता है।

आपको बता रहे हैं झांसी की यह घटना जिसमें करीब 22 साल पहले जब आर्थिक तंगी से जूझ रहे पति को उनकी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया। पति उस समय ट्रक चलाते थे और उनके पास डेढ़ एकड़ जमीन थी लेकिन घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी। पत्नी बच्चों को लेकर चली गई और पति अकेले रह गए।

अब चूंकि हाल ही में पति की पुश्तैनी जमीन बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण में चली गई तो बदले में जमीन के मुखिया को 28 लाख रुपये मिले। यह खबर मिलते ही उनकी पत्नी और बच्चे वापस आ गए। सवा दो दशक तक जिन लोगों ने साथ नहीं दिया वहीं अचानक से उनके दरवाजे आकर अपनत्व जताने लगे, अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।वर्षों अकेले मायूसी भरा जीवन जीने वाले पति ने बताया कि जैसे ही पत्नी और बच्चों को उनके खाते में पैसे आने की खबर मिली, वे तुरंत उनके पास आ गए। पहले उनकी पत्नी का किसी और से चक्कर था, जिसके चलते रोज झगड़ा होता था और मामला थाने तक भी पहुंचा था। पुलिस ने मारपीट के आरोप में तब पति को जेल भी भेज दिया था और उनकी पत्नी प्रेमी के साथ रहने लगी थी।बाइस साल बाद जब पत्नी के साथ जाने से पति ने इंकार किया, तो पत्नी और बच्चों ने मिलकर उनसे डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और वहां से भाग गए। इस घटना की शिकायत पति ने झांसी अंतर्गत रक्सा थाने में दर्ज कराई है।

पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि गनीमत रही कि बाकी के पैसे बैंक में सुरक्षित थे। सवा दो दशक तक अपने अकेलेपन की कहानी बता रहे इस शख्स ने कहा कि पत्नी के जाने के बाद उन्होंने अपने जीवन को किसी तरह संभाला। गांव के एक मंदिर में पुजारी बन गए और वहां रहने लगे। इतने सालों तक पत्नी और बच्चों ने उनकी कोई खबर नहीं ली लेकिन जैसे ही पैसे आने की खबर मिली। वे वापस आ गए और उनका पैसा छीन लिया। मलाल इस बात का भी है कि जिस पत्नी ने सालों से उन्हें देखा नहीं। वह बच्चों के साथ मिलकर उनका पैसा छीन ले गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और तस्वीर में दिखाई दे रहे पीड़ित बुजुर्ग को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।

रिटायर्ड 251 कर्मचारियों के लंबित 15 करोड़ के भुगतान को हरी झंडी, MLA रिकेश की पहल के लिए महासंघ ने माना आभार
‘अंधेरे में डूबा इलाका, एक घंटे तक धमाकों…’, जैसलमेर के लोगों ने बताया कितना खौफनाक था मंजर?
Public Policy and Governance Program : MBA इन पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस कार्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप का लाभ
Ahmedabad TRB Recruitment 2026: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड के 526 पदों पर बंपर भर्ती, 9वीं पास के लिए सुनहरा मौका
Jalore: जालौर में बिजली के तार की चपेट में आई मिर्च से लदी ट्रक, भीषण आग से मची अफरातफरी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो
Harleen Deol Hockey Academy Visit : हॉकी खिलाड़ियों से मिलीं क्रिकेटर हरलीन देओल, बोलीं- मेहनत करो, देश के लिए खेलने का सपना देखो

हरलीन देओल की हॉकी अकादमी में मुलाकात (Harleen…

Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार
Kanker Janpad Panchayat Member : अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम से भिड़े जनपद पंचायत सदस्य, 24 घंटे में गिरफ्तार

तिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad…

Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना
Congress Protest in Delhi : SIR के खिलाफ दिल्ली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के सभी विधायक आज शाम होंगे रवाना

(Congress Protest in Delhi) दिल्ली में पार्टी हाईकमान…

Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू

हमले में उनके पेट के बाईं ओर गहरा…

Chhattisgarh Cabinet Decision : मोदी के 25 साल पर कैबिनेट का प्रस्ताव, अग्निवीरों के लिए 36 पद और विभाग का नाम बदलने पर मुहर

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?