CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10 घंटे की बारिश में सरगुजा तरबतर, कॉलोनी-नीचली बस्तियां लबालब..

10 घंटे की बारिश में सरगुजा तरबतर, कॉलोनी-नीचली बस्तियां लबालब..

By Newsdesk Admin
06/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 जुलाई |

अंबिकापुर में शनिवार रात हुई रिकार्ड बारिश से शहर के पॉश कॉलोनी से लेकर नीचली बस्तियों में पानी भर गया है। अंबिकापुर के पॉश कॉलोनी कुंडला-वसुंधरा सिटी में घुटने भर से अधिक पानी सड़कों सहित घरों में जमा हो गया। इससे कार और अन्य वाहनों में पानी घुस गया। नीचली बस्तियों में घरों में घुटने भर पानी घरों के अंदर घुस गया।

अंबिकापुर में रात 8.30 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश सुबह 7 बजे तक चली। इस दौरान अंबिकापुर में 172.8 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। अंबिकापुर सहित पूरे जिले में बादल जमकर बरसे। 10.30 घंटों में रिकार्ड बारिश से पूरे जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। बांकी नदी में सालों बाद बाढ़ की स्थिति बनी है। मौसम विभाग ने अगले 10 दिनों तक सरगुजा में भारी बारिश का पूर्वानुमान दिया है।

सड़कें लबालब, घरों में घुसा पानी

रिकार्ड बारिश के बाद अंबिकापुर के पॉश कॉलोनी कुंडला-वसुंधरा सिटी में घुटने भर से अधिक पानी भर गया। पानी लोगों के घरों की नीचली मंजिल में जमा हो गया। इससे ग्राउंड फ्लोर पर रखे सामान डूबने लगे। लोगों को पहली मंजिल पर जाना पड़ा। कॉलोनी की सड़कों पर दो से लेकर तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इस कारण कारें और पार्किंग में खड़ी गाड़ियां भी पानी में आधी डूबी रहीं।

शहर की नीचली बस्तियों में घरों में पानी घुस गया। घरों के अंदर घुटने भर पानी घुसने से रात को ही लोगों को अपना सामान हटाना पड़ा। घरों में पानी घुसने से नीचे रखे सामान गीले हो गए। घुटरापारा में भी सड़क से लेकर घरों में पानी लबालब भर गया। लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई।

सांसद, महापौर सड़क पर उतरे

बारिश के बाद भारत माता चौक सहित अन्य स्थानों पर रिंगरोड में भी पानी जमा हो गया। नेशनल हाईवे 43 में पानी जमा होने से जाम की स्थिति बन गई। सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज खुद सड़क पर वाहनों का रास्ता क्लियर कराते नजर आए।

शहर के कई मोहल्लों और पॉश कॉलोनियों में पानी भरने की सूचना मिलने पर महापौर मंजूषा भगत भी कालोनियों में पहुंची एवं स्थिति का जायजा लिया। कुंडला सिटी में जेसीबी से मिट्टी हटाकर पानी निकाला जा रहा है।

नदी-नाले उफान पर, गागर में गिरा ट्रक

10 घंटे की लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। शहर सीमा से होकर गुजरे बांकी नदी में सालों बाद बाढ़ की स्थिति बन गई है। नेशनल हाईवे 343 पर झमाझम बारिश के बीच किराना सामान लेकर अंबिकापुर से कुसमी जा रहा मिनी ट्रक अंबिकापुर-राजपुर मुख्यमार्ग पर गागर नदी के पुल के नीचे गिर गया। ट्रक के चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई।

Share Trading Fraud : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कारोबारी से 96 लाख की ठगी, फर्जी ऐप में दिखाया 1.90 करोड़ का मुनाफा
दशहरा पर खपाने पिकअप वैन में जा रही थी विदेशी शराब, पुलिस को लगी भनक, घेराबंदी कर रोका, 198 कार्टन विदेशी शराब जब्त, 2 गिरफ्तार
Bitkuli Mine Land Dispute : सीमांकन के दौरान ग्रामीणों का हंगामा, स्वीकृत क्षेत्र से अधिक खनन और जमीन हस्तांतरण पर उठे सवाल
CGPSC Case : मामले में पूर्व OSD रहे एडिशनल कलेक्टर गिरफ्तार, कोर्ट ने 6 दिन की रिमांड पर भेजा
CG Guideline Rate : जमीन की कीमतों में आज से बदलाव, इन तीन जिलों में नई गाइडलाइन दरें हुईं लागू

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Medical Negligence
Medical Negligence : इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत; झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप

कोरबा के बरपेलसरा गांव में 28 वर्षीय युवक…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : दुर्ग में सिगरेट विवाद व छेड़छाड़ के विरोध पर युवक की हत्या, दो हिरासत में

मोहन नगर थाना क्षेत्र के हरि नगर स्थित…

Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च
Chhattisgarh FDI Investment : सिंगापुर से छत्तीसगढ़ को 43,250 करोड़ का निवेश, 100 MW AI डेटा सेंटर पर 41,750 करोड़ खर्च

राज्य को विदेश से 43,250 करोड़ के निवेश…

Bhilai Drug Case
Bhilai Drug Case : भिलाई में चिट्टा तस्कर गिरफ्तार, 2.10 लाख की हेरोइन व आईफोन जब्त

सूखे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष…

Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
Chhattisgarh Electricity Update : बिजली बिल समाधान योजना की नई डेडलाइन, BPL और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

बिजली बिल समाधान का लाभ (Chhattisgarh Electricity Update)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?