CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swachh Bharat Mission : प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में प्रदेश का दूसरा प्लास्टिक प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ, 2500 स्वच्छाग्राही दीदियों को मिलेगा लाभ

Swachh Bharat Mission : प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन में प्रदेश का दूसरा प्लास्टिक प्रोसेसिंग केन्द्र का शुभारंभ, 2500 स्वच्छाग्राही दीदियों को मिलेगा लाभ

By Newsdesk Admin
18/08/2025
Share
Swachh Bharat Mission
Swachh Bharat Mission

सीजी भास्कर, 1 अगस्त : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत सरगुजा जिले ने ठोस एवं प्लास्टिक कचरे के वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रबंधन में एक और उपलब्धि हासिल की है। अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दरिमा में जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केन्द्र की स्थापना की गई है, जो कि प्रदेश में दूसरा एवं सरगुजा संभाग का पहला केन्द्र है।

इस केन्द्र का उद्घाटन लूण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया। श्री मिंज ने कहा कि स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में सरगुजा जिला आज अन्य जिलों के लिए रोल मॉडल बन रहा है। यह केन्द्र पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ  विनय कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज विश्व स्तर पर एक गंभीर चुनौती है और इसे दूर करने के लिए ऐसे ठोस कदम आवश्यक हैं। जिले की यह पहल प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संकल्प को मजबूत करेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि एम.आर.एफ. यूनिट से जिले के 569 ग्राम पंचायतों की लगभग 2500 स्वच्छाग्राही दीदीयों को कचरे के विक्रय पर सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही प्लांट में कार्यरत 30-35 महिलाओं को प्रतिमाह 7500 रुपये मानदेय पर रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। यह केन्द्र महिलाओं को आत्मनिर्भर और  आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

गौरतलब है कि प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट के माध्यम से सभी ग्रामों में स्थापित सेग्रीगेशन शेड/कलस्टर से सूखा एवं ठोस कचरा उठाकर प्लास्टिक का प्रोसेसिंग भेजा जाएगा। जहां प्लास्टिक को पुनर्चक्रित कर दाने, गट्टे एवं अन्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। वर्तमान में प्लास्टिक के दानों से रस्सी बनाने का कार्य शुरू हो चुका है, जबकि आगामी समय में प्लास्टिक बाल्टी व डस्टबिन बनाने की दिशा में भी काम किया जा रहा है। सरगुजा जिले के सभी 569 सेग्रीगेशन शेड एवं 7 प्लास्टिक प्रबंधन केन्द्रों को इस जिला स्तरीय इकाई से जोड़ा गया है। कार्य के प्रभावी संचालन हेतु 10-12 ग्रामों का क्लस्टर बनाकर जिला, जनपद एवं पंचायत स्तरीय अमलों को जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा रही है।

Katghora Ambikapur Highway Crash  : तेज रफ्तार ने ली दो शिक्षिकाओं की जान, ट्रक-विंगर टक्कर में नौ घायल, तीन रेफर
Ground Reality Politics: नीयत पर भरोसा, व्यवस्था पर सवाल — टीएस सिंहदेव की ‘कंबल’ वाली नसीहत
Bastar Rail Project : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी
Minor Death Mahasamund : 15 दिन बाद जंगल ने खोला राज, नाबालिग की मौत से गहराया रहस्य
Chhattisgarh Rajyotsav 2025: प्रधानमंत्री मोदी आज मिलेंगे 1,758 बच्चों से, जिन्होंने सत्य साई अस्पताल में पाई नई जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur gets a big gift of development : 150 करोड़ के प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Bilaspur gets a big gift of development

Crackdown on illegal liquor traders : 9 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

Crackdown on illegal liquor traders

IPL Rain
Weather changes in Raipur ahead of RCB vs KKR match : रुक-रुककर बारिश से बढ़ी फैंस की टेंशन

Weather changes in Raipur ahead of RCB vs…

Manik Mehta’s body found under suspicious circumstances : पुलिस कर रही जांच

Manik Mehta's body found under suspicious circumstances

25 people fell ill after eating Gup Chup : फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप

25 people fell ill after eating Gup Chup

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

नौकरी के नाम पर ₹20.5 लाख की ठगी: मंत्रालय के चपरासी ने खुद को बताया क्लर्क…

29/07/2025
छत्तीसगढ़

High Court Property Verdict : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- करोड़ों का सौदा करने से पहले रिकॉर्ड खंगालना आपकी जिम्मेदारी

06/04/2026
छत्तीसगढ़

Swasthya Bastar Abhiyan Sukma : जहां सड़कें खत्म, वहां से शुरू हुई उम्मीद की राह

30/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

गर्मी का कहर तेज: स्वास्थ्य मंत्री अलर्ट, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश

17/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?