CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा

मुजफ्फरनगर: बत्ती बुझाई और चलाने लगे डंडे-पत्थर…पहले लड़की को छेड़ा, फिर शिकायत पर परिवार को पीटा

By Newsdesk Admin
23/03/2025
Share

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की. लड़की अपने घर के बाहर रैकेट खेल रही थी. तभी बाइक सवार दो युवक मोनीश और आरिश ने युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद पीड़ित युवती और उसका परिवार जब आरोपी युवकों के पास शिकायत करने के लिए उनकी हलवा परांठे की दुकान पर पहुंचे तो आरोपियों ने अपने परिवार के साथ मिलकर पीड़ित युवती और उसके परिवार पर गरम तेल डाल दिया और मारपीट की. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ.

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट और हंगामे का किसी ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें चीख-पुकार सुनाई दे रही है और बत्ती बुझाकर लाठी-डंडे चलते हुए नजर आ रहे हैं. घटना 20 मार्च की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोनीश, आरिश, शहजाद, वसीम, सलमान, समीर, परवेज, आशु उर्फ बहल, कासिम, नाजिम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी थी. इसके बाद जब शनिवार को इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने इस घटना में एक नामजद युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया और बाकियों की गिरफ्तारी भी जल्दी करने की बात कही.

पीड़ित युवती ने आरोप लगाते हुए कहा, “मैं अपनी गली में घर के बाहर रैकेट खेल रही थी. तभी दो लड़के पीछे से बाइक पर आए. पीछे से उसने मेरे शोल्डर पर मारा तो मैं बहुत तेज चिल्लाई. उस वक्त मेरी बहन भी थी. उसने भी देखा और वह चिल्लाई. हमारी आवाज सुनकर ऊपर से पापा और भाई भी उतर कर आ गए. इतनी देर में वह लोग मुझे गाली देकर चले गए. इसके बाद हम शिकायत करने के लिए पुलिस स्टेशन गए, लेकिन शुरुआत में हमारी सुनवाई नहीं हुई”

25-30 लोगों पर हमले का आरोप

लड़की ने आगे बताया कि इसके बाद हम लोग शिकायत करने के लिए आरोपियों की दुकान पर गए, जहां उन्होंने हमारे ऊपर गरम तेल डाल दिया. उन्होंने बत्ती बुझाकर मारपीट की. हमने विरोध किया तो उनके घर वाले भी आ गए और 25-30 लोगों ने हम पर हमला कर दिया. लड़की ने ये भी कहा कि मारपीट में उसके भाई, चाचा और पापा घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था.आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिशसीओ सदर देवव्रत वाजपेई ने बताया कि सोशल मीडिया पर चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत जो मारपीट हुई. उसका वीडियो वायरल हुआ था. उस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है. आज इसमें एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार भी कर किया गया है. बाकियों की गिरफ्तारी करने की कोशिश की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

AAP ने BJP पर साधा निशाना , आतिशी ने कहा- ‘जब AAP की सरकार थीं किसी भी स्कूल संचालकों की फीस बढ़ाने की हिम्मत नहीं हुई ….
नीतीश कुमार पर भरोसा या फिर प्लान-B? अमित शाह के बयान से NDA में कंफ्यूजन, दोहराया जाएगा महाराष्ट्र मॉडल!
कर्ज और ब्याज के बोझ से व्यापारी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विधायक रिकेश ने किया NSPC पोस्टर का विमोचन, कहा – “हर नागरिक की है पर्यावरणीय जिम्मेदारी”
जहां गिरा था “झुमका” वहीं पति ने धारदार चाकू से काटी पत्नी की नाक, बेटियों के बयान ने उलझाया मामला…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Job Fair 2026
Job Fair 2026 : युवाओं के लिए नौकरी का मौका, मुंगेली में 140 पदों पर भर्ती; 22 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

नौकरी की तलाश कर रहे शिक्षित बेरोजगार युवाओं…

Digital Payment
Digital Payment : यूपीआई शुल्क को लेकर विनोद चंद्राकर ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- व्यापारी पर बोझ पड़ा तो असर जनता पर भी होगा

कीकृत भुगतान प्रणाली यानी यूपीआई के कुछ व्यापारी…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : सेवा संकल्प अभियान में प्रकृति की सेवा, मुचकुंद ऋषि पर्वत पर चला स्वच्छता अभियान, एक महीने में पहुंचे 5555 पर्यटक

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में सेवा…

Vehicle Stone Pelting
Vehicle Stone Pelting : पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर दो कोयला ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत, चालक घायल, रात में वाहनों पर हुआ पथराव

पेंड्रा-रतनपुर मार्ग पर अमरपुर गांव के पास बुधवार-गुरुवार…

Kharod Pratibha Samman
Kharod Pratibha Samman : खरौद में 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का सम्मान, कलेक्टर बोले- प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की यह अच्छी पहल

खरौद के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?