सीजी भास्कर, 17 फरवरी। ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं अमेरिकी सिंगर SZA इन दिनों भारत दौरे को लेकर (SZA Mahashivratri 2026) चर्चा में हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर कोयंबटूर स्थित Isha Foundation के ईशा योग सेंटर में उनकी मौजूदगी ने सभी को चौंका दिया। पीली साड़ी में सजी SZA ने जब मंच से ‘शिव शंभू’ का जयकारा लगाया तो पूरा पंडाल गूंज उठा।
‘नमस्कारम’ से की शुरुआत, मां का कराया परिचय
कार्यक्रम के वायरल वीडियो में SZA पारंपरिक परिधान में नजर आती हैं। उन्होंने मंच से ‘नमस्कारम’ कहकर लोगों का अभिवादन किया और फिर कहा – “महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं। क्या मुझे ‘शिव शंभू’ मिल सकते हैं?” इसके बाद उन्होंने हजारों लोगों को सामूहिक नृत्य के लिए प्रेरित किया।
भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, “धन्यवाद गुरु, धन्यवाद ईशा फाउंडेशन, मेरी जिंदगी बदलने के लिए। मैं आप लोगों के बीच आकर धन्य महसूस कर रही हूं। ये मेरी मां हैं, इनकी वजह से ही मैं जिंदा हूं।” यह कहते ही उन्होंने अपनी मां का परिचय कराया और फिर संगीत व नृत्य में डूब गईं।
सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
SZA का यह आध्यात्मिक अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (SZA Mahashivratri 2026) हो गया। कई यूजर्स ने उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की सराहना की। एक यूजर ने लिखा – “SZA दीदी मुझसे ज्यादा भारतीय लग रही हैं।” वहीं किसी ने ‘नमस्कारम’ उच्चारण की तारीफ की।
कौन हैं SZA?
SZA का असली नाम सोलाना रोवे है। वे समकालीन आर एंड बी संगीत की दुनिया की प्रमुख आवाजों में गिनी जाती हैं। 2018 से अब तक उन्हें 30 से अधिक ग्रैमी नामांकन मिल चुके हैं। उनका एल्बम SOS और गीत Snooze बेहद लोकप्रिय रहे। हाल ही में उन्होंने Kendrick Lamar के साथ प्रस्तुत गीत Luther के लिए रिकॉर्ड ऑफ द ईयर का सम्मान भी जीता।
महाशिवरात्रि के इस आयोजन में भारतीय फिल्मी सितारे भी शामिल (SZA Mahashivratri 2026) हुए, लेकिन अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार SZA की उपस्थिति ने कार्यक्रम को वैश्विक रंग दे दिया। एक पश्चिमी संगीत कलाकार का भारतीय आध्यात्मिक मंच पर ‘शिव शंभू’ का उद्घोष करना सांस्कृतिक संवाद का अनोखा उदाहरण बन गया।





