CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका

Supreme Court Verdict : सुप्रीम कोर्ट ने गैंगस्टर अबू सलेम की रिहाई याचिका खारिज की, बॉम्बे हाई कोर्ट के बाद दूसरा बड़ा झटका

By Newsdesk Admin
16/02/2026
Share

सीजी भास्कर, 16 फरवरी। 1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में दोषी ठहराए गए गैंगस्टर अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका (Supreme Court Verdict) लगा है। शीर्ष अदालत ने उसकी अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले करीब 10 दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट भी उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुका था।

अबू सलेम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दलील दी थी कि पुर्तगाल से प्रत्यर्पण के दौरान हुए समझौते के अनुसार उसे 25 वर्ष से अधिक की सजा नहीं दी जा सकती। याचिका में यह भी कहा गया था कि वह 25 वर्ष या उससे अधिक समय जेल में बिता चुका है, इसलिए उसे रिहा किया जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिका पर सुनवाई से इनकार करते हुए सख्त टिप्पणी की। पीठ ने कहा कि अबू सलेम को टाडा (आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां अधिनियम) के तहत सजा दी गई है और वह किसी सामाजिक सेवा के उद्देश्य से जेल (Supreme Court Verdict) में नहीं है। अदालत ने स्पष्ट किया कि सजा की गणना और दस्तावेजों से जुड़े मुद्दों पर बॉम्बे हाई कोर्ट ही विचार करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत या शीघ्र सुनवाई के लिए हाई कोर्ट का रुख करने को कहा।

गौरतलब है कि 10 दिन पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी अबू सलेम की इमरजेंसी पैरोल याचिका खारिज कर दी थी। उसने अपने भाई के निधन के बाद आजमगढ़ जाकर अंतिम संस्कार और धार्मिक रीति-रिवाजों में शामिल होने के लिए पैरोल मांगी थी, लेकिन वह पुलिस एस्कॉर्ट चार्ज के रूप में मांगे गए 17.60 लाख रुपये जमा नहीं कर सका। इसी कारण उसकी याचिका खारिज कर दी गई थी।

अबू सलेम को वर्ष 2005 में पुर्तगाल से भारत प्रत्यर्पित किया (Supreme Court Verdict) गया था। वह 1993 मुंबई बम धमाकों के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। इस हमले में 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद अबू सलेम को जेल में ही रहना होगा।

रामभक्तों के लिए खुशखबरी, अब तुरंत कर पाएंगे अयोध्या में रामलला के दर्शन, मंदिर ट्रस्ट ने शुरू की तत्काल सेवा
PM मोदी बोले- “नफरत विनाश लाती है”, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि
Badrinath Kapat Close : बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की यात्रा को विराम
आकाशतीर : भारत की स्वदेशी AI-बेस्ड एयर डिफेंस सिस्टम ने PAK की हालत खराब की
Ahmedabad TRB Recruitment 2026: अहमदाबाद ग्रामीण पुलिस में ट्रैफिक ब्रिगेड के 526 पदों पर बंपर भर्ती, 9वीं पास के लिए सुनहरा मौका

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला…

Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल
Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को…

Kangana Opposition Strong Statement
Kangana Opposition Strong Statement : कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को पहले से ज्यादा मजबूत नेतृत्व की जरूरत

Kangana Opposition Strong Statement : अत्यधिक भीड़ वाली…

Korba Car Stunt Viral Reel
Korba Car Stunt Viral Reel : चलती कार पर तीन युवतियों की स्टंटबाजी, बोनट पर लेटी और दरवाजों से लटककर बनाई रील

Korba Car Stunt Viral Reel : पुलिस ने…

Navratri Accidents 37 Deaths
Navratri Accidents 37 Deaths : नवरात्रि के दौरान 24 घंटे में चार बड़े हादसे, कोलकाता से हैदराबाद तक 37 लोगों की मौत

Navratri Accidents 37 Deaths: चारों हादसों ने त्योहारों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?