CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tahavvur Rana In High Security : हाई सिक्योरिटी सेल में पांच बार नमाज पढ़ता है तहव्वुर राणा…रखी मांग-‘मुझे कुरान, कलम और कॉपी दे दो’…

Tahavvur Rana In High Security : हाई सिक्योरिटी सेल में पांच बार नमाज पढ़ता है तहव्वुर राणा…रखी मांग-‘मुझे कुरान, कलम और कॉपी दे दो’…

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

नई दिल्ली, 13 अप्रैल। Tahavvur Rana In High Security : अमेरिकी जेल में कैद रहे  26/11 मुंबई हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर हुसैन राणा को प्रत्यर्पण के जरिए भारत लाया गया है और उससे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) लगातार पूछताछ कर रही है। एनआईए ने 2008 में मुंबई में हुए आतंकी  हमलों की श्रृंखला की बड़ी साजिश की जांच के लिए राणा से लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ की।

पूछताछ में उसने कई राज खोले। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि तहव्वुर राणा को नई दिल्ली के सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित एनआईए मुख्यालय के अंदर एक हाई सिक्योरिटी वाले सेल में रखा गया है, जहां चौबीसों घंटे सुरक्षाकर्मी उसकी सुरक्षा में तैनात हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक तहव्वुर राणा के साथ “किसी भी अन्य गिरफ्तार व्यक्ति की तरह व्यवहार किया जा रहा है, साथ ही उसे कोई विशेष सुविधा भी नहीं दी जा रही है।” उसने सेल में तीन चीजें मांगी थी  और उसके अनुरोध पर उसे कुरान की एक प्रति दी गई (Tahavvur Rana In High Security)है। एजेंसी मुख्यालय में उसके सेल में उसे प्रतिदिन पांच बार नमाज अदा करते हुए देखा गया है।

राणा ने कुरान, कलम और कागज मांगा 

एक अधिकारी ने राणा को एक “धार्मिक व्यक्ति” बताया। अधिकारी ने कहा,  “उसने कुरान की एक प्रति मांगी थी, जो हमने उपलब्ध कराई है। उसे अपने सेल में पांच बार नमाज़ पढ़ते हुए देखा गया है।” कुरान के अलावा, राणा ने कलम और कागज़ भी मांगा, जो उपलब्ध करा दिया गया है,

हालांकि यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह खुद को नुकसान पहुंचाने के लिए कलम का इस्तेमाल न करे, उस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही (Tahavvur Rana In High Security)है। अधिकारी ने कहा, “इसके अलावा, उसने कोई और मांग नहीं की है।”

राणा से लगातार की जा रही पूछताछ

अदालत के निर्देशों के अनुसार, राणा को हर दूसरे दिन दिल्ली विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा उपलब्ध कराए गए वकील से मिलने की अनुमति है और हर 48 घंटे में उसकी मेडिकल जांच की जाती है।

एक अन्य अधिकारी ने पुष्टि की, “अन्य गिरफ्तार व्यक्तियों की तरह सभी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है।” राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली की एक अदालत द्वारा जांच एजेंसी को 18 दिनों की हिरासत दिए जाने के बाद शुक्रवार सुबह एनआईए मुख्यालय लाया (Tahavvur Rana In High Security)गया।

AAP Breaking News : शराब घोटाले में बढ़ी CM केजरीवाल की मुश्किलें 🛑 अदालत ने फिर बढ़ाई न्यायिक हिरासत 🛑 27 अगस्त तक रहेंगे जेल में
Durg Kidnapping Murder Case: पैसे की वसूली में युवक की पीट-पीटकर हत्या, होटल बना टॉर्चर रूम
दहेज हत्या का खौफनाक सच: 18 महीनों में 719 महिलाओं की मौत, हर दिन उजड़ रहा एक घर
रामलला के लिए बन रहा 10 करोड़ का सोने का झूला… जड़े हैं हीरे, मणिक और पन्ना
Sports Breaking 🛑 Shrilanka सीरिज में बुरी तरह फ्लॉप रहे विराट ✅Cricket करियर में पहली बार 7 साल बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने पर Kohli का हुआ इतना बुरा हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Coal Scam
Coal Scam : ट्रेलर में भरकर भेजा जा रहा था घटिया कोयला, जांच हुई तो खुल गया करोड़ों के खेल का राज

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कोयले के…

Coal Scam : ट्रेलर में भरकर भेजा जा रहा था घटिया कोयला, जांच हुई तो खुल गया करोड़ों के खेल का राज

सीजी भास्कर, 24 जून। बिलासपुर में कोयले के…

Shakti Shalini : एक नहीं दो किरदार, दमदार एक्शन और रहस्य से भरपूर होगी अनीत पड्डा की नई फिल्म

सीजी भास्कर, 24 जून। हाल के दिनों में…

BJP Meeting : भाजपा मुख्यालय में मंथन, संगठन से लेकर सरकार की योजनाओं तक कई मुद्दों पर बनी रणनीति

सीजी भास्कर, 24 जून। प्रदेश की राजनीति के…

BSP Scrap Scam Investigation
BSP Scrap Scam Investigation : भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी

BSP Iron Theft Case में दुर्ग पुलिस ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?