CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tata Punch Facelift Teaser : पहली बार Tata Punch Facelift का टीजर आया सामने, नए लुक ने मचाया तहलका

Tata Punch Facelift Teaser : पहली बार Tata Punch Facelift का टीजर आया सामने, नए लुक ने मचाया तहलका

By Newsdesk Admin 03/01/2026
Share
Tata Punch Facelift Teaser
Tata Punch Facelift Teaser

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। भारतीय कार बाजार में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। Tata Motors की पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch के फेसलिफ्ट वर्जन का पहला आधिकारिक टीजर सामने (Tata Punch Facelift Teaser) आ चुका है। अब तक Punch Facelift को केवल टेस्टिंग के दौरान ही देखा गया था, लेकिन इस टीजर ने इसके नए डिजाइन की पहली झलक दिखाकर उत्साह और बढ़ा दिया है। कंपनी 13 जनवरी को इसके आधिकारिक लॉन्च की तैयारी में है।

Contents
Tata Punch Facelift टीजर में क्या दिखा खास?Harrier और Safari की झलककेबिन में मिल सकते हैं बड़े अपडेटइंजन में नहीं होगा बड़ा बदलावक्यों खास है Tata Punch Facelift?

Tata Punch Facelift टीजर में क्या दिखा खास?

टाटा मोटर्स की ओर से जारी किए गए छोटे वीडियो क्लिप में Punch Facelift के फ्रंट डिजाइन की झलक मिलती है। सबसे पहले नजर जाती है नई DRL पर, जिसमें पियानो ब्लैक एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ पॉलीगोनल शेप वाली हेडलाइट यूनिट फ्रंट फेसिया को ज्यादा शार्प और मॉडर्न लुक देती है।

नया फ्रंट बंपर डिजाइन इस SUV को पहले से ज्यादा बोल्ड (Tata Punch Facelift Teaser) बनाता है। कुल मिलाकर Punch Facelift का फ्रंट अब टाटा की नई डिजाइन लैंग्वेज के ज्यादा करीब नजर आता है।

Harrier और Safari की झलक

डिजाइन के मामले में Tata Punch Facelift अब अपने बड़े भाई Tata Harrier और Tata Safari से प्रेरित दिखती है। सिल्हूट भले ही पुराने मॉडल जैसा हो, लेकिन नए अलॉय व्हील्स इसे फ्रेश अपील देते हैं। रियर सेक्शन में सबसे बड़ा बदलाव नई टेललाइट्स के रूप में देखने को मिलता है, जिसमें फुल-विड्थ लाइट बार दी गई है। यह डिजाइन भी Harrier और Safari के पैटर्न को फॉलो करता है। साथ ही Punch Facelift को एक नया नीला (Blue) कलर ऑप्शन मिलने की भी पुष्टि टीजर से होती है।

केबिन में मिल सकते हैं बड़े अपडेट

हालांकि अभी तक इंटीरियर की कोई आधिकारिक तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि Punch Facelift के केबिन में भी अहम बदलाव होंगे। उम्मीद है कि इसमें Tata Altroz से ली गई नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ अपडेटेड डैशबोर्ड लेआउट (Tata Punch Facelift Teaser) मिलेगा। इसके अलावा, रोशन लोगो वाला नया दो-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और कुछ नए कनेक्टेड फीचर्स भी शामिल किए जा सकते हैं।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मैकेनिकल तौर पर Tata Punch Facelift में मौजूदा मॉडल वाला ही 1.2 लीटर तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिए जाने की उम्मीद है। यह इंजन 88 हॉर्सपावर और 115 Nm टॉर्क जनरेट करता है।

इसके साथ ही CNG वेरिएंट भी जारी रहेगा, जो 73.5 हॉर्सपावर और 103 Nm टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स शामिल होंगे।

क्यों खास है Tata Punch Facelift?

Punch पहले से ही सेफ्टी और मजबूती के लिए जानी (Tata Punch Facelift Teaser) जाती है। अब फेसलिफ्ट के साथ इसमें नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और Harrier-Safari जैसी स्टाइलिंग मिलने से यह माइक्रो SUV सेगमेंट में और ज्यादा मजबूत दावेदार बन सकती है।

You Might Also Like

Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा

Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

Jewellery Robbery in Bilaspur: UP के मिर्जापुर से 4 संदिग्ध हिरासत में, सराफा लूट केस में बड़ा ब्रेकथ्रू

Newsdesk Admin 03/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Money Doubling Scam: जादू-टोने के नाम पर लाखों की ठगी, बलौदाबाजार में पिता-पुत्र सलाखों के पीछे

सीजी भास्कर 19 फ़रवरी बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण…

Govinda Bankruptcy Rumors : गोविंदा के बैंकरप्ट होने की अफवाहों पर भांजे विनय आनंद का खुलासा, बोले – ‘वो सुपरस्टार हैं, अफवाहों पर ध्यान न दें’

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता…

Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। कथित लैंड फॉर जॉब…

Bail Rejected Court : सट्टा खाईवाल ‘किंग लाला’ को बड़ा झटका, कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की, आरोपी अब भी फरार

सीजी भास्कर, 19 फरवरी। जिले के कुख्यात सट्टा…

False Promise of Marriage Rape Case: दुर्ग में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, कोर्ट का सख्त फैसला

सीजी भास्कर 19 फ़रवरी False Promise of Marriage…

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीति

Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब घोटाले में कोर्ट में पेश हुए तेज प्रताप यादव, आरोपों से किया इनकार, बोले- ट्रायल का सामना करूंगा

19/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Assistant Teacher Protest Raipur: अंगारों पर चलकर सहायक शिक्षक भर्ती की मांग, प्रदर्शन के बाद कई अभ्यर्थी सेंट्रल जेल भेजे गए

19/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

Oxygen Plant Safety Bhilai: स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के बेसमेंट प्लांट पर PESO की सख्ती, जांच के निर्देश

19/02/2026
छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजी

India AI Impact Buildathon : AI की दुनिया में छत्तीसगढ़ का परचम, रायपुर के अनुराग और आस्था मानिक ने इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में जीता प्रथम स्थान

19/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?