CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Tax Officer Suspended : यौन शोषण के प्रयास के आरोप में उपायुक्त निलंबित, विशाखा समिति के 6 सदस्य भी कार्रवाई की जद में

Tax Officer Suspended : यौन शोषण के प्रयास के आरोप में उपायुक्त निलंबित, विशाखा समिति के 6 सदस्य भी कार्रवाई की जद में

By Newsdesk Admin
06/08/2025
Share
Tax Officer Suspended
Tax Officer Suspended

सीजी भास्कर, 6 भास्कर 2025 : राज्य कर खंड-एक मथुरा के उपायुक्त कमलेश कुमार पांडेय को अधीनस्थ अधिकारी के यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। इनके साथ ही आंतरिक परिवाद समिति (विशाखा) के छह सदस्यों को भी निलंबित कर दिया गया है। इन सभी पर आरोपित को बचाने के आरोप हैं। राज्य कर विभाग की विशेष सचिव कृतिका ज्योत्सना को इस मामले की जांच सौंपी गई है।

उपायुक्त कमलेश कुमार के निलंबन का आदेश मंगलवार को शासन ने जारी किया। इसमें कहा गया है कि उपायुक्त अनेक अवसरों पर अपनी अधीनस्थ अधिकारी के यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में प्रथमदृष्टया दोषी पाए गए हैं। इस कारण उन्हें निलंबित कर दिया गया है। अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए उन्हें संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर बांदा के कार्यालय से संबद्ध किया गया है।

कमलेश कुमार राज्य कर विभाग मथुरा खंड एक में तैनात हैं। उनकी अधीनस्थ महिला अधिकारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। ये भी आरोप लगाए कि कई अवसरों पर उन्होंने अनैतिक व्यवहार किया। शिकायत जांच में प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर उन्हें उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली के अंतर्गत निलंबित कर दिया गया है। आरोपों की जांच का जिम्मा आतंरिक परिवाद समिति (विशाखा) को दिया गया था।

विशाखा की छह सदस्यीय समिति पर आरोप हैं कि जांच के नाम पर आरोपित अधिकारी को बचाने का प्रयास किया गया। समिति ने अपनी जिम्मेदारियों का पालन नहीं किया। आंतरिक परिवाद समिति की सदस्य कोमल छाबड़ा (सहायक आयुक्त, सचल दल इकाई-दो, मथुरा), प्रतिभा (उपायुक्त, विशेष अनुसंधान शाखा मथुरा), पूजा गौतम (सहायक आयुक्त, राज्य कर खंड-दो मथुरा), संजीव कुमार (उपायुक्त, राज्यकर खंड-पांच मथुरा), सुनीता देवी (राज्य कर अधिकारी, खंड-तीन मथुरा) और वीरेन्द्र कुमार ( उपायुक्त खंड-तीन मथुरा) निलंबित किए गए हैं।

Khabar Pakki hai : पर्दे के पीछे से भारत के खिलाफ चीन की बड़ी साजिश…! आधुनिक हथियारों से पाकिस्तानी सेना को क्यों मजबूत कर रहा ड्रैगन…?
मेंटेनेंस के कारण एयर इंडिया की इंदौर-दिल्ली उड़ान 15 जुलाई तक स्थगित: यात्रियों को रिफंड या दूसरी फ्लाइट का विकल्प..
ISRO का EOS-09 मिशन रह गया अधूरा, तकनीकी गड़बड़ी के चलते तीसरे चरण को पार नहीं कर सका रॉकेट
जज साहब…..मेरी उम्र 104 साल की हो गई है, अब तो दे दीजिए जमानत, हत्या के दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना ने दिया ये फैसला
श्रद्धालुगण कृपया ध्यान दें, छत्तीसगढ़ से प्रयागराज जाने वाली ट्रेनें 26 फरवरी तक कैंसिल, देखिए लिस्ट…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters : नेताओं से की मुलाकात

Rajiv Shukla reached the Congress headquarters

District members and sarpanches protest against the administration : 10 दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो तालाबंदी की चेतावनी

District members and sarpanches protest against the administration

Rumors of petrol running out in Raipur create panic : फ्यूल स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, बिलासपुर के 13 पेट्रोल पंप हुए ड्राई

Rumors of petrol running out in Raipur create…

Opium smuggling gang busted : झारखंड से लाकर शहर में खपाते थे नशा

Opium smuggling gang busted

Inter-state theft gang busted : छत्तीसगढ़ पुलिस ने राजस्थान से मास्टरमाइंड को दबोचा, 4 बड़ी चोरियों का खुलासा

Inter-state theft gang busted

You Might Also Like

देश-दुनियाराजनीतिराज्य

बांग्लादेशी आंदोलनकारी भारतीय वोटर लिस्ट में! काकद्वीप में “न्यूटन दास” पर बवाल, TMC-BJP आमने-सामने

09/06/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

CGPSC Recruitment Scam: हाईकोर्ट का कड़ा संदेश, टामन-ललित की जमानत पर फिर ब्रेक

28/01/2026
देश-दुनिया

उत्तराखंड: सभी 13 जिलों में बनेंगे कंटीन्यूअस एम्बियंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम

23/04/2025
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्य

Unique demand of villagers in Sushasan Tihar camp : बोले- शराब दुकान खुलने से रुकेगी अवैध बिक्री, आवेदन सौंपा

14/05/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?