CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » संभल हिंसा के 180 दिन: बदल गया जिले का नक्शा, मंदिर खुले, प्रतिमाएं लगीं और बनीं नई चौकियां

संभल हिंसा के 180 दिन: बदल गया जिले का नक्शा, मंदिर खुले, प्रतिमाएं लगीं और बनीं नई चौकियां

By Newsdesk Admin
23/05/2025
Share

संभल , 23 मई 2025 :

Sambhal News: संभल में बीते 180 दिन पहले जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर शुरू हुई हिंसा के बाद अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं. जहां कभी तनाव का माहौल था, अब वहां विकास और धार्मिक गतिविधियों की चहलकदमी दिखने लगी है. इन छह महीनों में जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं मंदिरों के कपाट भी खुले हैं और कई ऐतिहासिक मूर्तियों की स्थापना की योजना पर काम तेज़ी से चल रहा है.

14 दिसंबर 2024 को, हिंसा के 22 दिन बाद, शहर से लगभग एक किलोमीटर दूर प्राचीन श्री कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट जनता के लिए खोल दिए गए. यह मंदिर लंबे समय से बंद था और एक चारदीवारी से घिरा हुआ था, जिसे अब हटाया जा चुका है. मंदिर की साफ-सफाई खुद जिले के एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने की थी. इसके बाद यहां शिवरात्रि, होली और नवरात्रि जैसे पर्वों पर पूजा और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ. मंदिर को भगवा रंग में रंगा गया है और सुरक्षा के लिहाज़ से पीएसी व पुलिस बल के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर धार्मिक गतिविधियों को बल मिला है.

हिंसा के बाद शुरू हुआ शहर का विकासकार्य

इसके साथ ही, संभल के चंदौसी चौराहे पर सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगाने के लिए चौड़ीकरण का काम शुरू हो चुका है. शंकर कॉलेज चौराहे पर भगवान परशुराम की और मनोकामना मंदिर स्थित सद्भावना पार्क में माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्तियां लगाने की योजना है. वहीं, नखासा-हिंदूपुरा खेड़ा में भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और ठेर मोहल्ला के अटल बाल उद्यान पार्क में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी.

इन स्थानों की दूरी जामा मस्जिद से अधिकतम ढाई किलोमीटर के दायरे में है. यानी शहर के भीतर ही एक नया धार्मिक-सांस्कृतिक नक्शा तैयार किया जा रहा है. सुरक्षा के लिहाज से सत्यव्रत पुलिस चौकी को दो मंजिला बनाकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. चौकी में हर वक्त पुलिस तैनात रहती है.

चर्चित सीओ अनुज चौधरी का हुआ तबादला

इस दौरान पुलिस अधिकारियों में तबादले भी हुए. ‘52 जुम्मे होली एक बार’ वाले बयान को लेकर चर्चा में आए सीओ अनुज चौधरी का कार्यक्षेत्र बदला गया और उन्हें चंदौसी भेजा गया. इस बयान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी समर्थन मिला था. वहीं, एएसपी श्रीश्चंद्र, जिन्होंने मंदिर की सफाई की थी, उन्हें अब इटावा देहात भेज दिया गया है.

संभल जिले में पिछले कुछ वर्षों से सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील माहौल रहा है. नवंबर 2024 में जामा मस्जिद परिसर के सर्वे के दौरान हुए विरोध-प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया था. इसी के बाद प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा के इंतज़ाम बढ़ा दिए और धार्मिक स्थलों को लेकर कड़े फैसले लिए. सरकार की नीति रही है कि सभी धर्मों को स्वतंत्र रूप से अपनी आस्था का पालन करने का अधिकार है, लेकिन शांति व्यवस्था सर्वोपरि है. अब संभल में धार्मिक सौहार्द को बढ़ावा देने के साथ-साथ शहर को ऐतिहासिक पहचान दिलाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं.

Big decision of Meta Platforms : अब Instagram चैट्स नहीं रहेंगी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड, 8 मई से लागू हुआ बदलाव
Viral Video : शाहरुख खान से दुल्हन ने की स्टेज पर अनोखी डिमांड, किंग खान बोले- मेरी फैन हो या…?
ऑपरेशन सिंदूर पर DGAO एयर मार्शल एके भारती बोले- ‘हमारी जंग पाकिस्तानी सेना से नहीं थी…’
Jharkhand Murder Case: खूंटी में महिला की निर्मम हत्या, इनकार पर आरोपी ने पत्थर से कुचलकर मार डाला
भिलाई इस्पात संयंत्र का गौरव, पहली बार 30,000 टन एसएई-1006 ग्रेड स्टील स्लैब इंडोनेशिया को निर्यात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Encroachment : सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर दुर्ग पुलिस सख्त, 9 पर कार्रवाई

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : सड़क पर बढ़ते…

Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं
Bastar School News : जर्जर स्कूलों में पढ़ रहे बच्चे, 124 भवन खस्ताहाल; पंचायत भवन में लगी कक्षाएं

बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूल (Bastar School…

Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार
Chhattisgarh Weather  :  फिर सक्रिय हुआ मानसून, आज भी कई इलाकों में भारी बारिश के आसार

बारिश (Chhattisgarh Weather) का दौर फिर तेज होने…

Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर
Compensation Fraud  : मुआवजे के नाम पर 49.50 लाख की ठगी, चेक पर साइन कराकर रकम ट्रांसफर

मुआवजे की रकम (Compensation Fraud) मिलने के बाद…

Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार
Ajay Chandrakar Viral Video  : पुराने वीडियो को स्वतंत्रता दिवस का बताकर वायरल किया, दो गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो (Ajay Chandrakar…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?