सीजी भास्कर, रायपुर, 26 नवंबर 2026। रायपुर के भाठागांव इलाके में एक घर के अंदर दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप (Raipur Red Sand Boa Snake) मिलने से लोगों में हलचल मच गई। सांप को देखकर घर के लोगों ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम ने सावधानी से सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और बाद में जंगल में छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें : Raipur NEET Student Death : नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय छात्र की मौत, कमरे से मिला प्रेम पत्र; पुलिस जांच में जुटी
क्यों कहते हैं दोमुंहा
रेड सैंड बोआ को आम बोलचाल में दोमुंहा सांप कहा जाता है। इसकी पूंछ का हिस्सा सिर जैसा दिखाई देता है, जिससे देखने वालों को इसके दो सिर होने का भ्रम हो सकता है। हालांकि, इसके वास्तव में दो सिर नहीं होते। यह सांप विषहीन होता है और छोटे जीवों, खासकर चूहों को खाकर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Water Saving Project : पानी की बर्बादी रोकने 13.10 करोड़ खर्च करेगा निगम, रोज 75 लाख लीटर बचाने का लक्ष्य
तस्करी का भी खतरा
रेड सैंड बोआ की तस्करी को लेकर भी समय-समय पर मामले सामने आते रहे हैं। वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक, इस प्रजाति के सांप को देखकर घबराने या उसे नुकसान पहुंचाने की जरूरत नहीं है। ऐसे में खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : Mahasamund Karanikripa Plant Blast : करणीकृपा प्लांट में फिर ब्लास्ट, पांच श्रमिक गंभीर घायल; रायपुर में चल रहा इलाज



