CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अनोखी घटना: आधी रात भागी पत्नी, पति ने करवाई प्रेमी से शादी और किया विदा

अनोखी घटना: आधी रात भागी पत्नी, पति ने करवाई प्रेमी से शादी और किया विदा

By Newsdesk Admin
14/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 अगस्त।

Contents
  • 5 साल का रिश्ता, लेकिन बीच में आया ‘तीसरा’
  • पति की समझाइश नाकाम
  • भागने की कोशिश और पंचायत का फैसला
  • गांव में चर्चा का विषय

झारखंड के गुमला जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को चौंका दिया।

आधी रात को प्रेमी संग भागने की कोशिश कर रही पत्नी को पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गांववालों को बुलाकर पंचायत बैठाई और पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा विदा कर दिया।

5 साल का रिश्ता, लेकिन बीच में आया ‘तीसरा’

जानकारी के मुताबिक, सिसई प्रखंड के रिंकू साहू की शादी लगभग 5 साल पहले उर्मिला कुमारी से हुई थी। दोनों की एक 3 साल की बेटी भी है।

शादीशुदा जिंदगी सामान्य चल रही थी कि इस बीच बिहार के गया जिले के रहने वाले अविनाश कुमार की एंट्री हुई, जो एक कंपनी में चालक का काम करता है।

धीरे-धीरे उर्मिला और अविनाश के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे।

पति की समझाइश नाकाम

रिंकू साहू को जब पत्नी के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन उर्मिला प्रेमी संग रहने की जिद पर अड़ी रही। यहां तक कि मायके वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

भागने की कोशिश और पंचायत का फैसला

मंगलवार देर रात उर्मिला घर में रखे गहने और नकद लेकर प्रेमी के साथ भागने की कोशिश कर रही थी। रिंकू ने उसे देख लिया और शोर मचाकर पूरे गांव को इकट्ठा कर लिया।

गांव में पंचायत बुलाई गई, जिसमें रिंकू ने सार्वजनिक रूप से कहा कि वह पत्नी से सारे रिश्ते खत्म कर रहा है। पंचायत के बीच ही अविनाश को बुलाकर उर्मिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया और दोनों की शादी कर दी गई।

गांव में चर्चा का विषय

पति द्वारा अपनी ही पत्नी की प्रेमी से शादी करवाने का यह मामला अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

लोग इसे झारखंड के हालिया समय का सबसे अजीबोगरीब मामला बता रहे हैं।

CM योगी करेंगे ब्रह्मोस की प्रोडक्शन यूनिट का शुभारंभ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी रहेंगे मौजूद
नाबालिग से दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में दोनों आरोपी गिरफ्तार
Moradabad POCSO Arrest : 13 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाला 50 हजार का इनामी आरोपी पुलिस के शिकंजे में
Navratri Viral Photo : नवरात्रि स्पेशल, गरबा टाइमिंग का अनोखा बोर्ड वायरल, लिखा है – “पुलिस आने तक…”
SIP For Home Loan : 50 लाख होम लोन ले रहे हैं? इस स्मार्ट SIP ट्रिक से ब्याज की पूरी भरपाई, Loan होगा लगभग इंटरेस्ट-फ्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

राम मंदिर व्यवस्था में बड़ा फेरबदल, अनिल मिश्रा के दो करीबी हटाए गए; परिसर में प्रवेश पर रोक

अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी…

Sawan Utsav Chhattisgarh
Sawan Utsav Chhattisgarh : उत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, फूलो देवी नेताम संग झूमीं महिलाएं

Sawan Utsav Chhattisgarh :आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को…

Durg Acid Attack
Durg Acid Attack : शिवालय जा रही महिला पर एसिड अटैक, बातचीत बंद करने से नाराज युवक ने किया हमला

Durg Acid Attack :पुलिस घटना के पीछे के…

Vande Mataram Controversy
Vande Mataram Controversy : दीपक बैज का BJP पर पलटवार, बोले- वंदे मातरम् और देशभक्ति का पाठ न पढ़ाए भाजपा

Vande Mataram Controversy  : वंदे मातरम् को लेकर…

Koriya Jeeraphool Rice
Koriya Jeeraphool Rice : कोरिया के जीराफूल चावल को FPO मॉडल से नई पहचान

Koriya Jeeraphool Rice : । कृषि विभाग की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?