CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 25 हजारी इनामी शाहिद पिच्चा ढेर…! पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, शहर के लिए बना था सिरदर्द

25 हजारी इनामी शाहिद पिच्चा ढेर…! पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, शहर के लिए बना था सिरदर्द

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 जून। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और कानपुर के सबसे शातिर अपराधी शाहिद पिच्चा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कानपुर शहर के चमन गंज और अनवर गंज थाना क्षेत्रों की संयुक्त पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मुठभेड़ में शाहिद पिच्चा की गिरफ्तारी में सफलता हासिल की। इस मुठभेड़ के दौरान शाहिद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, शाहिद पर शहर के विभिन्न थानों में 43 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वह 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी है। शाहिद को शहर का सबसे शातिर अपराधी माना जाता है। 

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शाहिद शहर का सबसे शातिर अपराधी है। इसकी पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी और पुलिस ने कानपुर से लेकर मुंबई तक इसके लिए जाल बिछा रखा था।

तीन दिन से पुलिस को मुखबिरों द्वारा सूचना मिली कि शाहिद कानपुर के अपने घर में है लेकिन निकल नहीं रहा है। इसके बाद पुलिस की टीम ने बुधवार तड़के सुबह उसके घर पर छापा मारा तो शाहिद पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागा।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने घायल होने के बाद शहीद को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया उसके बाद शाहिद को जेल भेज दिया जाएगा।

सिरदर्द बना हुआ था शाहिद

शाहिद पिच्चा लंबे समय से कानपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उस पर हत्या, लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों के कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्तौल, कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पूछताछ में शाहिद ने कई बड़ी वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

डीसीपी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शाहिद का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके सहयोगियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही गिरफ्तार करने वाली टीम को इनाम भी दिया जाएगा।

Chhattisgarh Major Scam Investigations: सालों से रिपोर्ट अटक, SC ने 90 दिन की डेडलाइन लगाई
‘अब वो पूरे देश की बहन…’, कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वा बहन बोलीं, पीएम मोदी के रोड शो में हुईं शामिल
भिलाई स्टील प्लांट के भीतर गियर बॉक्स का हिस्सा टूट कर गिरा, बड़ी जनहानि टली
उद्धव ठाकरे के साथ जाने पर कंफ्यूज हैं राज ठाकरे? एकनाथ गुट के कदम ने चौंकाया
डिप्टी CM के कार्यक्रम में रूट क्लियर करा रहे ट्रैफिक पर हमला, आरोपी ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balrampur Railway Counter : बलरामपुर में जल्द खुलेगा रेलवे रिजर्वेशन काउंटर, हजारों यात्रियों को राहत

रायपुर, 13 अगस्त : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लोगों…

Raipur Police Action : स्वतंत्रता दिवस से पहले पश्चिम जोन में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 140 आबकारी केस

रायपुर, 13 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस और आगामी…

Chhattisgarh 6 Lane Expressway : 2500 करोड़ की लागत से MP से रायपुर तक बनेगा 6-लेन एक्सप्रेस वे

रायपुर, 13 अगस्त : मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के…

Narmadapur Financial Irregularity : निर्माण कार्यों में 2 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी, सरपंच-सचिवों को नोटिस

अम्बिकापुर, 13 अगस्त : जनपद पंचायत मैनपाट की…

Bastar Tiranga Yatra 2026 : नारायणपुर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा, बाइक से उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री ने किया नेतृत्व

रायपुर, 13 अगस्त : बस्तर में शांति, एकता…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?