CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…विमान हादसे में जिंदा बचा एक शख्स

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: जाको राखे साइयां मार सके ना कोय…विमान हादसे में जिंदा बचा एक शख्स

By Newsdesk Admin
12/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 12 जून |

वो कहते हैं न ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’, कुछ ऐसा ही अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हुआ है. गुरुवार को एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. अब अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा रहने की खबर मिली है. अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने कहा, “पुलिस को सीट 11ए पर एक जीवित व्यक्ति मिला. उसका इलाज चल रहा है. अभी तक मौतों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि विमान आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ.”

हादसे में जीवित व्यक्ति का नाम रमेश विश्वास कुमार है. 40 वर्षीय इस यात्री का इलाज अहमदाबाद के असरवा स्थित सिविल अस्पताल में चल रहा है. विश्वाश, जिनके सीने, आंखों और पैरों पर चोटें आईं हैं. उन्होंने बताया कि उड़ान भरने के तीस सेकंड बाद, एक जोरदार आवाज हुई और फिर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जब उठा था, तो चारों ओर बिखरी थी लाशें

चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोगों को लेकर गैटविक जाने वाले एयर इंडिया के विमान-बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर ने गुरुवार को दोपहर 1.39 बजे उड़ान भरी और कुछ ही मिनटों में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग की लपटों में घिर गया. एयर इंडिया ने कहा कि 230 यात्रियों में से 169 भारतीय नागरिक थे, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई यात्री हैं.

रमेश विश्वाश कुमार ने बताया कि जब मैं उठा, तो मेरे चारों ओर शव पड़े थे. मैं डर गया. मैं खड़ा हुआ और भागा. मेरे चारों ओर विमान के टुकड़े पड़े थे.

ब्रिटिश नागरिक विश्वाश कुछ दिनों के लिए अपने परिवार से मिलने भारत आए थे और अपने भाई अजय कुमार रमेश (45) के साथ वापस यूके जा रहे थे. विश्वाश, जिनके पास अभी भी उनका बोर्डिंग पास था, ने बताया, “जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर लाशें पड़ी थीं. मैं डर गया. मैं खड़ा हुआ और भागा. मेरे चारों ओर विमान के टुकड़े थे. किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया.”

20 साल से लंदन में रह रहे हैं विश्वाश

रमेश विश्वाश कुमार ने कहा कि वह 20 साल से लंदन में रह रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी और बच्चा भी लंदन में रहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके भाई अजय विमान में अलग पंक्ति में बैठे थे. उन्होंने कहा, “हम दीव गए थे. वह मेरे साथ यात्रा कर रहे थे और अब मैं उन्हें नहीं ढूंढ पा रहा हूं. कृपया उन्हें खोजने में मेरी मदद करें.”

अस्पताल में दूसरी जगह, एयर इंडिया के विमान में सवार यात्रियों के परिवार और दोस्त अपने परिजनों की तलाश कर रहे थे. परिजन अपने-अपने रिश्तेदारों को खोज रहे हैं.

दादा ने पोते को मारी एयरगन से गोली: पेट में धंसा 2MM का छर्रा, डॉक्टर बोले – स्लो प्वाइजन से जा सकती है जान…
रात में चुपके से आया, युवती के सिर पर कट्टा सटा कर मारी गोली, फिर तालाब किनारे…..
Ukraine Debt : जंग की कीमत से बढ़ी मुश्किलें, कर्ज के बोझ तले दबा देश, चुकाने में लग सकते हैं कई दशक
गाजा में हाहाकार, रमजान में अबतक का सबसे बड़ा हमला, इजरायली एयरस्ट्राइक में 413 लोगों की मौत
Sports Breaking 🛑 Shrilanka सीरिज में बुरी तरह फ्लॉप रहे विराट ✅Cricket करियर में पहली बार 7 साल बाद श्रीलंका वनडे सीरीज खेलने पर Kohli का हुआ इतना बुरा हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Parivartini Ekadashi 2026
Parivartini Ekadashi 2026 : 21 या 22 सितंबर कब है परिवर्तिनी एकादशी 2026? जानिए सटीक तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत भगवान विष्णु (Parivartini Ekadashi…

RRB NTPC 2026 : रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती की मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन संभव
RRB NTPC 2026 : रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती की मंजूरी, सितंबर के आखिरी सप्ताह में नोटिफिकेशन संभव

रेलवे में सरकारी नौकरी (RRB NTPC 2026) का…

Oppo K14 Lite Launch Date
Oppo K14 Lite Launch Date : 16 सितंबर को लॉन्च होगा Oppo का 7000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, कंफर्म हुई डेट

Oppo भारत में अपनी K14 सीरीज का नया…

Samay Raina Medha Shankar Dating
Samay Raina Medha Shankar Dating : समय रैना की जिंदगी में आई ‘12वीं फेल’ वाली हसीना? वेकेशन तस्वीरों से फैंस ने खोज निकाला क्लू

कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर अपनी पर्सनल…

Bipasha Basu Protein Worm : प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, बिपाशा ने IAS तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद
Bipasha Basu Protein Worm : प्रोटीन पाउडर में कीड़े मिलने का दावा, बिपाशा ने IAS तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने प्रोटीन पाउडर (Bipasha…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?