CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 40 हजार पद खाली, भर्ती से पहले सरकार ने टेट-सेट किया अनिवार्य

Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में 40 हजार पद खाली, भर्ती से पहले सरकार ने टेट-सेट किया अनिवार्य

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh
Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। राज्य सरकार ने स्कूलों और कालेजों में शिक्षकों की भर्ती से पहले पात्रता परीक्षा कराने का फैसला लिया है। स्कूलों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) (Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh) और कालेजों के लिए राज्य पात्रता परीक्षा (सेट) की अधिसूचना दिसंबर 2025 में जारी होगी। टेट फरवरी 2026 और सेट मार्च-अप्रैल में होने की संभावना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभागों को निर्देश दिया है कि स्थानीय युवाओं को अधिक अवसर दिलाने के लिए पात्रता परीक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के प्रस्ताव पर व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने टेट की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रदेश में अब तक सात बार टेट आयोजित हो चुका है और इसकी वैधता आजीवन रहती है। वहीं कालेजों के लिए सेट परीक्षा (Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh) सातवीं बार आयोजित होगी। उच्च शिक्षा विभाग ने प्रक्रिया तेज की है और यूजीसी से अनुमति लेने की तैयारी चल रही है।

स्कूलों में पांच हजार, कालेजों में 700 शिक्षकों की भर्ती को अनुमति

राज्य सरकार ने स्कूलों में पांच हजार और कालेजों में 700 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इनमें सहायक प्राध्यापक के 625 और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पद शामिल हैं। नियुक्तियों के बाद महाविद्यालयों में खेल और शारीरिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में सरकारी स्कूलों में एक लाख 88 हजार 721 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि करीब 40 हजार पद खाली हैं। इसी तरह कालेजों में 2600 से अधिक सहायक प्राध्यापक के पद रिक्त हैं। भर्ती प्रक्रिया (Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh) शुरू होने से इन रिक्तियों को भरा जा सकेगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद टेट के लिए बढ़ी सक्रियता

सुप्रीम कोर्ट ने 1 सितंबर 2025 को बड़ा आदेश दिया था। कोर्ट ने कहा कि अब नौकरी और पदोन्नति चाहने वाले सभी शिक्षकों के लिए टेट पास करना अनिवार्य होगा। यह आदेश पूरे देश के सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा, हालांकि अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त स्कूलों को इसमें छूट मिलेगी। जिन शिक्षकों की नौकरी पांच साल से ज्यादा बची है, उन्हें हर हाल में टेट पास करना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो उन्हें इस्तीफा देना होगा या अनिवार्य सेवानिवृत्ति लेनी पड़ेगी। वहीं जिनकी सेवा अवधि पांच साल से कम है, उन्हें अपने पद पर बने रहने के लिए छूट मिलेगी, लेकिन पदोन्नति के लिए परीक्षा पास करना आवश्यक होगा। यह फैसला शिक्षक नियुक्ति (Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh) और प्रमोशन दोनों पर असर डालेगा।

क्या है टेट-सेट

टेट राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) द्वारा 2010 में अनिवार्य किया गया था। यह परीक्षा तय करती है कि कोई उम्मीदवार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ाने के योग्य है या नहीं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश से हजारों शिक्षक प्रभावित होंगे, खासकर वे जो प्रमोशन की उम्मीद कर रहे थे। वहीं कालेजों के लिए सेट परीक्षा (Teacher Recruitment Exams Chhattisgarh) राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो विश्वविद्यालयों और कालेजों में सहायक प्राध्यापक बनने के लिए जरूरी है। इसे यूजीसी की अनुमति से प्रत्येक राज्य आयोजित करता है।

Saranda Sanctuary Protest : सारंडा सेंचुरी पर आदिवासी संगठनों का प्रदर्शन, 25 अक्टूबर को आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान
Balod Placement Camp 2025 : 28 को मेगा प्लेसमेंट कैंप, 800 से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती
Job opportunity : रेलवे में 14298 पदों पर निकली बंपर भर्ती, Online आवेदन शुरू, देखें पूरी डिटेल
CG Principal Counseling : प्राचार्य पदस्थापना के लिए काउंसिलिंग 17 नवंबर से, एक हजार पदोन्नत प्राचार्य होंगे शामिल
Balodabazar Job : 12-13 अगस्त को भर्ती कैंप, 25 हजार तक वेतन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?