CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Teacher Suspension : कक्षा में नींद और मोबाइल का खेल खत्म! महिला शिक्षक समेत तीन निलंबित

Teacher Suspension : कक्षा में नींद और मोबाइल का खेल खत्म! महिला शिक्षक समेत तीन निलंबित

By Newsdesk Admin
07/05/2025
Share
Teacher Suspension
Teacher Suspension

सीजी भास्कर, 07 : अध्यापन कार्य में लापरवाही बरतने, ड्यूटी से अनाधिकृत अनुपस्थिति और कार्य समय में शराब सेवन करने के आरोप में गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के दो सहायक शिक्षकों को निलंबित (Teacher Suspension) कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्राथमिक शाला भरूवामुड़ा के सहायक शिक्षक नरेश कुमार कश्यप और प्राथमिक शाला साहेबिनकछार के सहायक शिक्षक हरिराम नाग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

दोनों शिक्षकों पर आरोप है कि वे न सिर्फ अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित थे, बल्कि सेवा अवधि के दौरान मद्यपान की स्थिति में पाए गए। यह आचरण शिक्षक पद की गरिमा के विपरीत माना गया है। निलंबन की अवधि में दोनों शिक्षकों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसके अलावा धमतरी विकासखंड के प्राथमिक शाला डोमा में पदस्थ सहायक शिक्षक निशा खोब्रागढ़े को शासकीय कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण पद से निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निशा का निलंबन (Teacher Suspension) आदेश भी जारी किया है और निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय नगरी निर्धारित किया है।

निशा खोब्रागढ़े द्वारा पदीय दायितवों के निर्वहन में लापरवाही बरतने, स्वेच्छाचारिता करने, स्कूली बच्चों के मारपीट करने और अभिलेखों में अनाधिकृत रूप से कांट-छांट करने जैसे गंभीर मामलों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति द्वारा शिकायत की गई थी।

जिला शिक्षा अधिकारी टीआर जगदल्ले ने बताया कि डोमा स्कूल की शाला प्रबंधन समिति और प्रधानपाठक द्वारा निशा खोब्रागढ़े के विरुद्ध विद्यालय में देर से आना, छात्रों के साथ मारपीट करना, कक्षा में सो जाना, कक्षा में मोबाइल चलाना, बच्चों को पढ़ाने में लापरवाही बरतने की शिकायत की गई थी। विभागीय स्तर पर इसकी जांच कराई गई, जिसमें श्री खोब्रागढ़े पर लगे आरोप सही पाए गए। पहले भी उन्हें इन्हीं मामलों में निलंबित (Teacher Suspension) किया था और विभागीय जांच कर असंचयी प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकते हुए निलंबन से बहाल कर डोमा में पदस्थ किया था।

अब छत्तीसगढ़ में 1 मई नहीं 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जनप्रतिनिधियों और पालकों की मांग पर आ गया आदेश
Teacher Eligibility Test Crisis : सुप्रीम आदेश से दहशत: छत्तीसगढ़ के एक लाख शिक्षक असमंजस में, योगी से उम्मीदें
TET Exemption Demand : शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने का मुद्दा राज्यसभा में गूंजा
पड़ताल..…..🛑 DPS विवाद Exclusive : “कौन है वो महिला अधिकारी” 🛑 जिसका DPS प्रिंसिपल ने किया जिक्र…क्यों डगमगाया Parents का भरोसा…❓
Atmanand School Admission 2025 : स्वामी आत्मानंद स्कूल में आज से आवेदन शुरू, इस तारीख तक भरे जाएंगे फॉर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Korba Illegal Timber
Korba Illegal Timber : 9 लाख की अवैध लकड़ी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Korba Illegal Timber : शासकीय या वन भूमि…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : 14 दुकानें सील, लाइसेंस फीस नहीं चुकाने पर कार्रवाई

Raipur Municipal Corporation : निगम अधिकारियों ने बताया…

Janjgir Champa Cyber Fraud
Janjgir Champa Cyber Fraud : साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, म्यूल अकाउंट सप्लायर गिरफ्तार

Janjgir Champa Cyber Fraud : कानून के तहत,…

Sahara India Fraud Case
Sahara India Fraud Case : 40.78 करोड़ की ठगी मामले में फरार ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

Sahara India Fraud Case : जांच के दौरान…

Chhattisgarh Weather Update 
Chhattisgarh Weather Update : मानसून की रफ्तार धीमी,13% कम हुई बारिश, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Weather Update : छत्तीसगढ़ में मानसून की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?