CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में क्षत्रिय समाज की महिलाओं का तीज मिलन, अनिमा चुनी गईं तीज क्वीन

महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 में क्षत्रिय समाज की महिलाओं का तीज मिलन, अनिमा चुनी गईं तीज क्वीन

By Newsdesk Admin 17/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। महाराणा प्रताप सेक्टर 7 सभागार में क्षत्रिय कल्याण सभा भिलाई महिला प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना समूह के द्वारा राजपूत महिलाओं के लिए तीज मिलन कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। भारतीय संस्कृति, परंपरा की छाप लिए हुए इस कार्यक्रम में राजपूत महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर का हिस्सा लिया और नृत्य, संगीत, गायन की मनमोहक प्रस्तुति दी और कविता पाठ भी किया।
जहां तीज क्वीन का ताज़ अनिमा सिंह को मिला वहीं फर्स्ट रनर अप रही ज्योति सिंह और सेकंड रनर अप गायत्री सिंह राठौड़ रहीं। विभिन्न खेल प्रतियोगिता में प्रथम नीतू सिंह, द्वितीय संगीता सिंह तथा तृतीय अंजली सिंह, हौऊजी के खेल में प्रथम अंजली सिंह, द्वितीय संजू सिंह तथा तृतीय सुनीता सिंह रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नीतू सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरांगना तथा विशिष्ट अतिथि उमा सिंह, सुभद्रा सिंह, शीला सिंह, कंचन चौहान, रश्मि चौहान, सुष्मिता अग्निवंशी, तथा बिंदु सिंह रहीं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय कल्याण सभा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष करुणा सिंह परिहार ने की। उन्होंने स्वागत भाषण देते हुए महिला सशक्तिकरण पर बल दिया। मुख्य अतिथि नीतू सिंह ने राजपूत महिला एकत्रीकरण की आवश्यकता को समझाया। संगीता सिंह तथा दुर्गेश ठाकुर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। स्वागत गीत संध्या चंदेल और रिंकी सिंह ने गाया। डॉ. निरीक्षा राठौड़, दुर्गेश ठाकुर, सुधा राठौड़ और ज्योति सिंह ने नृत्य की मनोहरता बिखेरी तो संध्या चंदेल, शशिकला सिंह ने कविता पाठ किया। संध्या सिंह और सुनीता सिंह ने भजन गायन किया। वीरांगना समूह की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ और फिर विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। तीज मिलन का यह कार्यक्रम ललिता सिंह, सीमा सिंह, शशिकला सिंह, पूनम सिंह, संगीता सिंह, खुशबू सिंह, संध्या सिंह, मंजू सिंह, सुनीता सिंह, कुसुम सिंह, संजय सिंह, अनीता सिंह, प्रभा सिंह, सुषमा सिंह, रचना सिंह, रिंकी सिंह के प्रयासों से सफल हो सका।

कार्यक्रम का सफल संचालन क्षत्रिय कल्याण सभा की महासचिव श्रीमती गायत्री सिंह राठौड़ और वीरांगना की प्रदेश उपाध्यक्ष किरण सिंह के द्वारा किया गया।

You Might Also Like

सुपेला शासकीय अस्पताल को विधायक रिकेश ने दी दो वेंटीलेटर एम्बुलेंस की सौगात

महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न का बड़ा मामला: डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अधिकारी सस्पेंड

टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरी की बड़ी वारदात – 15 किलो की पीतल की हाथी मूर्ति गायब

“प्रेमचंद केवल लेखक नहीं, विचारधारा हैं” – कल्याण महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती समारोह सम्पन्न

वैशाली नगर की जनता से मेरा पारिवारिक रिश्ता, 10 हजार बहनों ने विधायक को बांधा रक्षा सूत्र, भाई से उपहार पा कर खिले चेहरे

TAGGED: bhilai, bhilainews, Breaking news, Chhattisgarh, hamarbhilai
Newsdesk Admin 17/09/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram
Share
Previous Article वैशाली नगर स्कूल की आंचल और अंजना की उपलब्धि पर शाला विकास समिति ने दी बधाई
Next Article राष्ट्र और छत्तीसगढ़ के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है Bhilai Steel Plant, केन्द्रीय मंत्री भारी उद्योग एवं इस्पात कुमारस्वामी ने किया भिलाई इस्पात संयंत्र का भ्रमण

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्ग

सुपेला शासकीय अस्पताल को विधायक रिकेश ने दी दो वेंटीलेटर एम्बुलेंस की सौगात

06/08/2025
Philippines Woman Rape Case
अन्यअपराधदेश-दुनिया

महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न का बड़ा मामला: डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अधिकारी सस्पेंड

06/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़राजनीति

टीएस सिंहदेव के कोठीघर में चोरी की बड़ी वारदात – 15 किलो की पीतल की हाथी मूर्ति गायब

06/08/2025
अन्यछत्तीसगढ़

“प्रेमचंद केवल लेखक नहीं, विचारधारा हैं” – कल्याण महाविद्यालय में प्रेमचंद जयंती समारोह सम्पन्न

06/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?