CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वायरल : नाइट ड्रेस में सड़क पर तेजस्वी यादव का डांस

वायरल : नाइट ड्रेस में सड़क पर तेजस्वी यादव का डांस

By Newsdesk Admin
02/09/2025
Share

चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर थिरके

सीजी भास्कर​, 02 सितम्बर। बिहार में 16 दिनों से चलती आ रही मतदाता अधिकार यात्रा का 1 सितंबर को पटना में समापन किया गया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव मतदाता अधिकार यात्रा समापन के बाद पूरी तरीके से मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं।

दरअसल तेजस्वी प्रसाद यादव का वायरल हुआ एक वीडियो इसी बात की तस्दीक कर रहा है। इस वीडियो में तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ एक गाने पर जमकर झूमते हुए नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो राजधानी के जेपी गंगा पथ का है।

मिली जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और अपने भांजे के साथ बीती रात राजधानी के जेपी गंगा पथ पर पहुंचे, जहां पर उन्होंने अपनो चुनाव प्रचार के लिए बने गाने पर जमकर डांस किया।

अब तेजस्वी यादव का यह डांस वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। इस वायरल वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि तेजस्वी यादव को डांसर स्टेप के बारे में भी बता रहे हैं। 

हालांकि, तेजस्वी कोशिश करते हैं कि वह उन स्टेप को फॉलो करें, लेकिन वह बतौर डांसर थोड़ी बहुत ही स्टेप को फॉलो कर पा रहे हैं।

हालांकि, अपने टैलेंट के हिसाब से तेजस्वी साथ देने की पूरी कोशिश भी करते हैं।

राजधानी के जेपी गंगा पथ पर इस वीडियो को शूट किया गया। इस दौरान तेजस्वी की सुरक्षा में उनके सुरक्षाकर्मी भी मुस्तैद दिख रहे हैं।

गाने के खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि हम मोदी जी को नचाते हैं, जिसके बाद उनके समर्थक लालू प्रसाद जिंदाबाद और तेजस्वी भैया जिंदाबाद जैसे नारे भी लगाते हैं।

बता दें कि राहुल गांधी और आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव 17 अगस्त को वोटर अधिकार यात्रा शुरू की थी।

यह यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। जिसका समापन पटना में हुआ।

करीब 14 दिनों तक चली इस यात्रा में तेजस्वी ने धुआंधार तरीके से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर के अपना चुनाव प्रचार भी किया।

Farhan ICC Gun Celebration: एशिया कप में जश्न विवाद, ICC में फरहान और रऊफ ने दिया अपना पक्ष
रेलवे में नौकरी के नाम पर एक करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने घोषित किया था भगोड़ा
India Mobile Congress 2025: भारत में इन तारीखों को होगा IMC 2025, केंद्रीय मंत्री ने MWC 2025 में दी जानकारी
Hotel Gangrape Aurangabad: कमरे के नंबर की एक चूक, और रात भर चला अपराध
Bilaspur Biogas Plant Inspection : गोबर गैस से बदलेगी गांवों की तस्वीर, कलेक्टर ने बायोगैस संयंत्र का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Labour e-KYC : श्रम विभाग ने जारी किया अलर्ट, ई-केवाईसी नहीं कराने पर बंद हो सकता है योजनाओं का लाभ

सीजी भास्कर, 18 जून : श्रम विभाग में…

Fertilizer Seed Raid
Fertilizer Seed Raid : बिना लाइसेंस खाद-बीज बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, गोदाम सील, उर्वरक और बीज जब्त

सीजी भास्कर, 18 जून :  खरीफ सीजन में…

Khalnayak Returns : ‘चोली के पीछे’ रीमिक्स में नजर नहीं आएंगी तमन्ना भाटिया!

सीजी भास्कर, 18 जून : संजय दत्त की बहुप्रतीक्षित…

RTO/DTO Headquarters Presence
RTO/DTO Headquarters Presence : RTO/DTO मुख्यालय में रहकर करें काम, बकाया वसूली और बस संचालन पर सख्ती के निर्देश

सीजी भास्कर, 18 जून : परिवहन विभाग की…

PM SETU Scheme 
PM SETU Scheme  : पीएम सेतु योजना से बदलेंगी आईटीआई की तस्वीर, एआई और ड्रोन तकनीक से मिलेगा रोजगार का नया रास्ता

सीजी भास्कर, 18 जून : प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?