CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Telangana News : नवजातों की हो रही खरीद-फरोख्त, पुलिस ने 10 मासूमों को बचाया, 27 आरोपी गिरफ्तार

Telangana News : नवजातों की हो रही खरीद-फरोख्त, पुलिस ने 10 मासूमों को बचाया, 27 आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
21/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 मार्च। तेलंगाना के राचकोंडा पुलिस ने नवजात शिशुओं की अवैध खरीद-फरोख्त में लिप्त एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन के तहत 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 10 नवजात शिशुओं को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया. इनमें 6 लड़कियां और 4 लड़के शामिल हैं. इस गिरोह के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड कोला कृष्णवेणी, दीप्ति और अमूल्या को गिरफ्तार किया है. कृष्णवेणी और दीप्ति ने पूछताछ के दौरान इलीगल लेन-देन का खुलासा किया जिसके आधार पर पुलिस ने 10 नवजातों को बचाया. वहीं अमूल्या को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया जिसने 8 नवजातों की इलीगल खरीद-फरोख्त में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इनमें से 4 शिशुओं को पुलिस पहले ही रेस्क्यू कर चुकी थी।

नवजातों की खरीद-फरोख्त करने वाला गिरोह बेनकाब

पुलिस जांच में सामने आया कि ये गिरोह नवजात लड़कियों को 2-3 लाख रुपये में खरीदता था और उन्हें 3-4 लाख रुपये में बेचता था. वहीं लड़कों की कीमत 4-5 लाख रुपये रखी जाती थी और उनकी बिक्री 5-6 लाख तक में होती थी. गिरोह शिशुओं को मुंबई (महाराष्ट्र), कानपुर (उत्तर प्रदेश), रायपुर (छत्तीसगढ़), अमरावती (महाराष्ट्र) और हैदराबाद (तेलंगाना) से खरीदता था. इसके बाद इन नवजातों को कोलकाता (पश्चिम बंगाल), चेन्नई (तमिलनाडु), बेंगलुरु (कर्नाटक), हैदराबाद (तेलंगाना) और गुंटूर (आंध्र प्रदेश) में बेचा जाता था.

पुलिस की सख्त चेतावनी और अपील

पुलिस ने इस गिरोह के सभी एजेंटों और मध्यस्थों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने सौदों को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों को गोद लेने के लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन करें और किसी भी इलीगल सौदे से दूर रहें. इसके अलावा पुलिस इस गिरोह के बाकी संभावित सहयोगियों और शेष तस्करों की पहचान करने के लिए जांच को और आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा ताकि इस अमानवीय तस्करी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.

दुर्ग जिला सहकारी बैंक में 100 करोड़ का घोटाला….! दोगुनी कीमत पर तालपत्री खरीदी, CEO पर घोटाले का आरोप, राडार में भिलाई का भी ठेकेदार
Air India हादसे में मां बनी फरिश्ता: खुद की त्वचा देकर बचाई 8 महीने के बेटे की जान
Chhattisgarh Weather Alert: अगले चार दिन प्रदेश में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड की तीव्रता
CMAI Fab Show : पीएम मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरण
GPM Officer Transfer : CEO, SDM, अपर कलेक्टर समेत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत
Ring Road Bilaspur :  827 करोड़ की रिंग रोड से बदलेगी तस्वीर, जाम से मिलेगी राहत

शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के…

Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन
Sawan Shiv Dham : सावन में जरूर करें छत्तीसगढ़ के 8 चमत्कारी शिवधामों के दर्शन

सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की आराधना…

Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका
Crop Insurance Deadline  : किसानों को राहत, फसल बीमा की तारीख बढ़ी, अब 14 अगस्त तक मौका

खरीफ फसल की सुरक्षा को लेकर किसानों के…

Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल
Channi Slogan Row : भूपेश बघेल के सामने लगे ‘चन्नी जिंदाबाद’ के नारे, कांग्रेस बैठक में मचा बवाल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच…

Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल
Traffic Relief : रायपुर में जाम पर पुलिस का वार, 5 मिनट में पहुंच रही QRT; 88 शिकायतें हल

राजधानी रायपुर में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?