CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » आतंकवादी समाज को बांटना चाहते हैं, हमें एकजुट होने की जरूरत: पहलगाम हमले पर बोले सदगुरु

आतंकवादी समाज को बांटना चाहते हैं, हमें एकजुट होने की जरूरत: पहलगाम हमले पर बोले सदगुरु

By Newsdesk Admin 24/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने गहरी संवेदना जाहिर की है। उन्होंने इसे कायरतापूर्ण बताया है।

अपने सोशल मीडिया पोस्ट X पर उन्होंने कहा कि आतंकवाद का उद्देश्य युद्ध नहीं बल्कि समाज को भय से पंगु बनाना है. वो लोगों के बीच दहशत फैलाना चाहते हैं। समाज के लोगों को आपस में बांटना चाहते हैं। आतंकी देश की आर्थिक बढ़त को पटरी से उतारना और हर स्तर पर अराजकता पैदा करना चाहते हैं।

अगर हम इस देश की संप्रभुता को बनाए रखना और उसका पोषण करना चाहते हैं, तो ऐसे अराजक तत्वों से सख्ती से और दृढ़ संकल्प के साथ निपटा जाना चाहिए।

धार्मिक तौर पर फैलाया गया आतंकवाद खतरनाक है : सदगुरु ने कहा कि धार्मिक आधार पर फैलाया गया आतंकवाद बहुत ही खतरनाक होता है क्योंकि ऐसा व्यक्ति जो किसी और साधारण विचार जैसे प्रॉपर्टी, वेल्थ, मनी के साथ घटना को अंजाम देता है तो उसके साथ नेगोशियेट करना आसान हो जाता है, लेकिन जो अपने खुदा के लिए और उसके भरोसे में आतंकवाद फैला रहा है और वो खुद भी मरने के लिए तैयार है वो तार्किक तौर पर सोचना बंद कर देता है।

सदगुरु ने कहा कि सालों से हमारे पूर्वजों ने गरीबी और भुखमरी से लड़ाई लड़ी है। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी है कि हम देश को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि यही समय है कि देश विरोधी ताकतों से मिलकर निपटा जाए।

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो महिलाओं, बच्चों और देश के लोगों को खिलाफ बम हथियार उठाते हैं उनके साथ सख्ती से निपटा जाना चाहिए।

एकजुट होने पर दें ध्यान : आतंकवाद से उत्पन्न चुनौतियों के दीर्घकालिक समाधानों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में सभी स्तरों पर शिक्षा, आर्थिक मौके, रोजगार, सभी के कल्याण के लिए काम किया जाना इसके दीर्घकालिक समाधान है।

उन्होंने कहा कि अभी के लिए, धर्म, जाति, पंथ या राजनीतिक संबद्धता के सभी संकीर्ण विभाजनों से परे एक राष्ट्र के रूप में एक साथ खड़े होना बहुत जरूरी है।‌ सभी स्तरों पर अपने सुरक्षा बलों को उनके कर्तव्यों का पालन करने में सहायता देने पर जोर दिया जाना चाहिए।

You Might Also Like

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

India 4G Network Expansion : खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, जून 2026 तक भारत के हर गांव में पहुंचेगा 4G इंटरनेट : सिंधिया

Newsdesk Admin 24/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chinese Manja : बैन चाइनीज मांझे से महिला लहूलुहान, चेहरे और हाथ में गहरे कट

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। रायपुर के लाखेनगर इलाके…

Presidential Phone Call : दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच फोन कॉल, जानिए क्यों यह आम कॉल से पूरी तरह अलग होती है

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। अमेरिका के वाणिज्य मंत्री…

Standardized Medical Rates : मरीजों की जेब पर राहत, अब छत्तीसगढ़ में सभी प्रकार की जांच अब समान दर पर

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र…

Korba Farmer Poison Case : धान नहीं बिकने से परेशान किसान ने किया जहर सेवन

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। कोरबा जिले में धान…

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। भारतीय सर्राफा बाजार में…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़बजट

Gold Price Today : सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार, चांदी के रेट में करीब 15 हजार रुपये का भारी उछाल

12/01/2026
Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
Income Tax Act 2025
देश-दुनियाराज्यरोजगार

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?