CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था, खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

पहलगाम हमले का मकसद सांप्रदायिक हिंसा फैलाना था, खुफिया रिपोर्ट में पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

By Newsdesk Admin 23/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 अप्रैल। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कल शाम हुए इस नृशंस हत्याकांड में जान गंवाने वालों को गृह मंत्री अमित शाह ने श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री मोदी समेत सभी बड़े स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इधर इस पूरी घटना को लेकर खुफिया जानकारी सामने आई है। जो बताती है कि किस तरह पाकिस्तान इस पूरे इलाके में अस्थिरता बढ़ाने का काम कर रहा है।

पहला – 22 अप्रैल, 2025 को, द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन में पर्यटकों पर क्रूर हमला किया। जिसमें पीड़ितों को धार्मिक पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया. इस हमले में विदेशी नागरिकों सहित 28 लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग घायल हुए।

खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान में स्थित हैंडलरों से ऑपरेशन का पता लगाया है, जिसके कनेक्शन वहां से मिलते हैं।

दूसरा – पिछले दो सालों में कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गई है। ये ऐसे हमले हैं जहां नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है। जबकि पहले सुरक्षा बल ही ज्यादातर आतंकियों के निशाने पर होते थे।

अकेले 2024 में, 60 हमलों में 122 मौतें हुईं हैं। पिछले साल मारे गए 60 फीसदी से भी ज्यादा आतंकवादियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की गई। जो जम्मू कश्मीर में में अस्थिरता बढ़ाने में विदेशी भूमिका के तौर पर सीधे तौर पर इशारा करता है।

तीसरा – लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों को पाकिस्तान के भीतर से वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण और रणनीतिक समर्थन मिलना अब भी जारी है। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में ट्रेनिंग और रसद दी जाती है। इसके साथ ही, हवाला और फंडिंग का भी इस्तेमाल किया जाता है।

जांच और इंटरसेप्ट की गई बातचीत लगातार इन हमलों को पाकिस्तानी हैंडलर से जोड़ती है। TRF आतंकवाद में पाकिस्तान के एक प्रॉक्सी के रूप में काम कर रहा है।

चौथा – पहलगाम हमले की कड़ी वैश्विक निंदा अब तक हुई है। अमेरिका, यूरोपीय संघ, रूस और संयुक्त राष्ट्र समेत कई देशों ने न्याय और आतंकवाद के इन मामलों पर अपनी चिंता जताई है।

यूएई और श्रीलंका ने भी भारत के साथ अपनी एकजुटता दिखाई है. साथ ही, आतंकवाद से निपटने की वैश्विक जरूरतों को भी सभी ने गिनवाया है और ऐसे खतरों के खिलाफ बहुपक्षीय सहयोग की बात की है. आने वाले दिनों में और भी देश साथ आ सकते हैं।

पांचवां – ये हमला इस पूरे इलाके को अस्थिर करने, आर्थिक बेहतरी को कमजोर करने और सांप्रदायिक तनाव को भड़काने के लिए किया गया। इधर, भारत ने आतंकवाद विरोधी अभियान तेज किए हैं और कूटनीतिक जुड़ाव को भी और कायम किया है।

अब यहां से सरकारी की कोशिश आतंकवाद के प्रायोजकों पर प्रतिबंध लगाना, सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, खुफिया जानकारी साझा करने वाले गठबंधन बनाना और पीड़ितों की मदद करना है।

खुफिया जानकारी के मुताबिक 2024 में जम्मू-कश्मीर में कुल 60 आतंकी घटनाएं हुईं, इसके नतीजे में कुल 122 मौतें हुईं. जिनें 32 नागरिक, 26 सुरक्षाकर्मी थे। जबकि 64 आतंकवादियों को मारा गया है। 2025 के पहले तीन महीने में इस क्षेत्र में हमलों की बारंबारता और तीव्रता दोनों में पहले से ज्यादा बढ़ोतरी देखी जा रही है।

2024 में मारे गए आतंकवादियों में 60 फीसदी से भी अधिक पाकिस्तानी नागरिक थे, जो कश्मीर में पाकिस्तानी प्रायोजित आतंकवाद का सबसे बड़ा सबूत है।

You Might Also Like

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

Human Wildlife Conflict Awareness: बालोद में लोकनृत्य, रंगोली और चित्रकला से जागरूकता का अनोखा मंच

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Newsdesk Admin 23/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?