CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Appointment of RSI cancelled : राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति निरस्त, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…

Appointment of RSI cancelled : राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति निरस्त, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला, जानिए पूरा मामला…

By Newsdesk Admin
13/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 13 अप्रैल। (बिलासपुर) 13 वर्षों से पदस्थ राजस्व उप निरीक्षक की नियुक्ति हाईकोर्ट ने निरस्त कर दी है। दरअसल नगर पालिका परिषद भाटापारा, जिला बलौदा बाजार-भाटापारा ने 16 नवंबर 2012 को राजस्व उप निरीक्षक (अनारक्षित) पद के लिए विज्ञापन जारी किया था। जिसमें स्नातक एवं पीजीडीसीए अनिवार्य योग्यता निर्धारित थी। भाटापारा निवासी देवेंद्र कुमार साहू ने निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत किया। (Appointment of RSI cancelled)

किंतु जब पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी हुई तो उनका नाम किसी भी सूची में शामिल नहीं किया गया। 23 मार्च 2013 को नियुक्ति आदेश जारी कर उत्तरवादी सतीश सिंह चौहान की नियुक्ति कर दी गई।

इससे व्यथित होकर देवेंद्र कुमार साहू ने अधिवक्ता मतीन सिद्दीकी के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र कुमार अग्रवाल के समक्ष हुई। Appointment of RSI cancelled

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता ईशान सलूजा ने पक्ष रखते हुए बताया कि सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्राप्त दस्तावेजों से स्पष्ट है कि याचिकाकर्ता का आवेदन विधिवत प्राप्त हुआ था, फिर भी उसे चयन प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।

साथ ही यह भी तर्क रखा गया कि उत्तरवादी सतीश सिंह चौहान के पिता उस समय नगर पालिका परिषद में मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के पद पर पदस्थ थे, जिससे चयन प्रक्रिया प्रभावित होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उल्लेखनीय है कि उत्तरवादी का अनुभव प्रमाण पत्र भी उनके पिता द्वारा ही जारी किया गया, जो प्रथम दृष्टया संदेहास्पद प्रतीत होता है। न्यायालय ने समस्त तथ्यों का परीक्षण करते हुए पाया कि याचिकाकर्ता का आवेदन उपलब्ध होने के बावजूद उसे पात्र/अपात्र सूची में शामिल नहीं करना गंभीर त्रुटि है।

न्यायालय ने स्पष्ट किया कि किसी अभ्यर्थी की उम्मीदवारी को इस प्रकार समाप्त करना पूरी चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को प्रभावित करता है।

न्यायालय ने यह भी माना कि उत्तरवादी के पक्ष में उसके पिता द्वारा जारी अनुभव प्रमाण पत्र चयन प्रक्रिया को संदिग्ध बनाता है और इससे मनमानी एवं पक्षपात की संभावना प्रबल होती है। Appointment of RSI cancelled

इन परिस्थितियों में उच्च न्यायालय ने 23 मार्च 2013 के नियुक्ति आदेश को निरस्त करते हुए निर्देशित किया कि पुनः निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया संचालित की जाए तथा याचिकाकर्ता देवेंद्र कुमार साहू की उम्मीदवारी पर विधिवत विचार कर नया नियुक्ति आदेश पारित किया जाए।

CG News : वित्त मंत्री चौधरी एक्शन में, फर्जीवाड़ा कर सरकार को 1.63 करोड़ का चूना लगाने वाले 3 डिप्टी रजिस्ट्रार सस्पेंड, एक उप रजिस्ट्रार दुर्ग के, जमीन एक रजिस्ट्री तीन, भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
पति ने बेडरूम में लगाया हिडन कैमरा, फिर रोते हुए थाने पहुंचा, बोला- साहब देखो मेरी बीवी
फेसबुक पर love affair : सीमा पार कर प्रेमी से शादी करने भारत पहुंची बांग्लादेश की युवती
Delhi Crime: 13 साल से फरार कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, शटर तोड़कर उड़ा लिया था लाखों का माल
दर्दनाक सड़क हादसा, बारात जा रही कार पेड़ से टकराई, 6 की मौत, 2 गंभीर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Simga Illegal Liquor Action
Simga Illegal Liquor Action : सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 200 पाव देशी मसाला शराब के साथ 2 कोचिए गिरफ्तार

सिमगा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते…

GSRTC Recruitment 2026
GSRTC Recruitment 2026 : GSRTC में 2510 हेल्पर पदों पर बंपर भर्ती, 21,100 फिक्स सैलरी, 7 सितंबर से आवेदन

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…

Kisan Sinchai Yojana
Kisan Sinchai Yojana : किसानों के लिए 76.93 करोड़ की बड़ी मंजूरी, 21 सिंचाई योजनाओं से इन जिलों को फायदा

किसानों के लिए सिंचाई सुविधा (Kisan Sinchai Yojana)…

Jal Manthan Workshop
Jal Manthan Workshop : BJP शासित 14 राज्यों के 25 जल शक्ति मंत्री जुटे, नितिन नवीन ने सुशासन पर किया मंथन

कार्यक्षमता बढ़ाने और सरकार के कामकाज में बेहतर…

Dhan Se Genda Ki Kheti
Dhan Se Genda Ki Kheti : धान छोड़ गेंदा की खेती से कमाए 3.96 लाख, 55 हजार लागत के बाद 3.41 लाख का मुनाफा

धान से गेंदा की खेती (Dhan Se Genda…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?