CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » The Ashes Series : मिचेल स्टार्क का एक और बड़ा कारनामा, वसीम अकरम की बराबरी पर आए

The Ashes Series : मिचेल स्टार्क का एक और बड़ा कारनामा, वसीम अकरम की बराबरी पर आए

By Newsdesk Admin 05/12/2025
Share
The Ashes Series
The Ashes Series

सीजी भास्कर, 5 दिसंबर। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज (The Ashes Series) खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मैच ब्रिसबेन में पिंक बॉल से खेला जा रहा है। इस डे-नाइट मुकाबले के अपने पहले दो ओवरों में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बॉलर मिचेल स्टार्क ने दो विकेट झटके। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया।

Contents
पिंक बॉल टेस्ट के सबसे सफल बॉलर बनेवसीम अकरम की बराबरी की

ब्रिस्बेन टेस्ट में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया जो कि गलत साबित हुआ। मेजबान टीम ने मेहमान इंग्लैंड को शुरुआती झटके देकर मुकाबले में अपनी पकड़ बना ली। मिचेल स्टार्क की तूफानी बॉलिंग के चलते इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 5 रन रहा।

पिंक बॉल टेस्ट के सबसे सफल बॉलर बने

इंग्लैंड के शुरुआती दो विकेट लेकर मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। वह पिंक बॉल टेस्ट में किसी भी टीम के खिलाफ 20 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 6 पारी में 20 विकेट लिए हैं।

वसीम अकरम की बराबरी की

मिचेल स्टार्क (The Ashes Series) के टेस्ट क्रिकेट में 414 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ संयुक्त रूप में पहले स्थान पर हैं। हालांकि वसीम अकरम टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं जबकि मिचेल स्टार्क खेले रहे हैं। ऐसे में वह जल्द ही अकरम को पीछे छोड़ देंगे।

अकरम ने 104 टेस्ट मैच में 23.52 की औसत से 414 विकेट लिए थे। वहीं स्टार्क ने यह आंकड़ा 102 मैचों में ही हासिल कर लिया है। इस दौरान उनकी औसत 26.52 की रही है। सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज चामिंडा वास हैं जिनके नाम 111 टेस्ट मैचों में 355 विकेट हैं। चौथे नंबर न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके 78 मैचों में 317 विकेट हैं। पांचवे स्थान पर भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान हैं जिनके नाम 92 मैच में 311 विकेट हैं।

You Might Also Like

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

IND vs AFG : भारत-अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल घोषित, कोहली-रोहित खेलेंगे

Newsdesk Admin 05/12/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rajim Government School Closed : होली की आड़ में शिक्षकों की मनमानी! राजिम क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल बंद मिले, BEO ने दिए जांच के आदेश

सीजी भास्कर, 5 मार्च। होली पर्व के बीच…

Sukma River Drowning
Sukma River Drowning : होली के बाद नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, SBI कैशियर की मौत, दो युवकों को ग्रामीणों ने बचाया

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ के Sukma जिले…

CG Train Cancelled
CG Train Cancelled : गोंदिया–नागपुर रूट की 13 मेमू ट्रेनें 6 से 8 मार्च तक रद्द, रेलवे ने जारी की सूची

सीजी भास्कर, 05 मार्च। छत्तीसगढ़ से गोंदिया और…

Bilaspur High Court Decision
Bilaspur High Court Decision : नक्सली समर्थक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की, NIA को जांच के लिए मिला अतिरिक्त समय

सीजी भास्कर, 5 मार्च। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने नक्सल…

Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination
Nitish Kumar Rajya Sabha Nomination : नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, अमित शाह रहे साथ, बिहार में नए CM को लेकर अटकलें तेज

सीजी भास्कर, 5 मार्च। बिहार की राजनीति में…

You Might Also Like

ICC Cricket World Cup League 2
खेल

ICC Cricket World Cup League 2 : ईरान-इजरायल तनाव का असर क्रिकेट पर, ICC World Cup League-2 के 6 मैच टले

05/03/2026
खेल

PV Sindhu Dubai Return : दुबई से भारत लौटीं पीवी सिंधू, एयरपोर्ट स्टाफ का जताया आभार; ऑल इंग्लैंड ओपन से चूकीं

03/03/2026
खेल

T20 Champion Prize Money : T20 वर्ल्ड कप 2026: चैंपियन टीम पर 27 करोड़ से ज्यादा की बारिश, जानिए उपविजेता और सेमीफाइनलिस्ट को कितनी मिलेगी रकम

02/03/2026
खेल

India vs Afghanistan ODI Series 2026: BCCI का बड़ा फैसला, पहली बार वनडे सीरीज से खुलेगा नया अध्याय

02/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?