CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गर्लफ्रेंड को आखिरी बार मिलने बुलाया, बॉयफ्रेंड ने दीवार पर सिर पटककर मार डाला… ऐसे खुला राज

गर्लफ्रेंड को आखिरी बार मिलने बुलाया, बॉयफ्रेंड ने दीवार पर सिर पटककर मार डाला… ऐसे खुला राज

By Newsdesk Admin
25/06/2025
Share

25 जून 2025 :

उदयपुर में एक युवती की उसके प्रेमी द्वारा हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है. प्रेमिका की सगाई होने पर नाराज प्रेमी ने उसे होटल में बुलाया और विवाद के दौरान उसके सिर को दीवार पर मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई. आरोपी ने खुद भी आत्महत्या की कोशिश की.

गर्लफ्रेंड की सगाई हो गई तो बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. गर्लफ्रेंड की सगाई से नाराज बॉयफ्रेंड ने मिलने के लिए होटल में बुलाया और बातचीत के दौरान विवाद दोनों के बीच विवाद हो गया. बॉयफ्रेंड ने गुस्से में गर्लफ्रेंड का सिर दीवार पर दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद युवक ने खुद के हाथ की नस काट ली. इसके बाद उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

उदयपुर के हिरण मंगरी थाना क्षेत्र के परशुराम चौराहे पर होटल कासा गोल्ड में सुबह जब कर्मचारी सफाई करने पहुंचा तो कमरे में शव पड़ा हुआ मिला. अपने हाथ की नस काटने के बाद बॉयफ्रेंड रात को ही फरार हो गया था. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उदयपुर जिले के हिरण मगरी की रहने वाली निकिता त्रिवेदी की हत्या उसके बॉयफ्रेंड विजय भोई ने की है. आरोपी बॉयफ्रेंड विजय उदयपुर के सेक्टर 3 का निवासी है और युवती भी उदयपुर में प्राइवेट कॉलेज से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी.

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी और पिछले कुछ समय से दोनों के प्रेम संबंध थे. दोनों अक्सर मिलते रहते थे. जब इसकी जानकारी युवती के परिवार वालों को लगी तो परिवार वालों ने उसे घर पर बुलाया और दूसरे लड़के से सगाई करवा दी. जिसके बाद निकिता ने बॉयफ्रेंड से बात करना बंद कर दिया.

कुछ समय तक सब ठीक लग रहा था, परिवारवालों ने फिर से निकिता को उसकी पढ़ाई पूरी करने के लिए उदयपुर भेज दिया था. जब बॉयफ्रेंड विजय ने निकिता से आखिरी बार मिलने की इच्छा जताई और उदयपुर की परशुराम चौराहा स्थित होटल में मिलने बुलाया. दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ. जिसके बाद विजय ने निकिता का सिर दीवार पर जोर से मार दिया जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और विजय ने भी खुद सुसाइड करने की कोशिश की और ब्लेड से हाथ की नस काट ली. हालांकि विजय दर्द सहन नहीं कर पाया और वहां से भाग निकला.

सफाई कर्मचारी को मिली लाश

जब सुबह कर्मचारी सफाई करने पहुंचा और देखा तो होश उड़ गए. उसने सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और आईडी के आधार पर तलाश शुरू की और आरोपी विजय तक पहुंच गई. जहां आरोपी के अस्पताल में भर्ती होने की बात सामने आई. जहां पुलिस में उसे डिटेन कर लिया है. युवती के परिजनों की ओर से रिपोर्ट देने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया.

Air India की फ्लाइट में टेक्निकल झटका, टेकऑफ रोकने का फैसला, सांसदों ने जताई चिंता
Aadhaar DOB invalid rule : अब जन्म तिथि के लिए आधार नहीं चलेगा—योगी सरकार का नया ‘Aadhaar DOB invalid rule’ लागू
Monsoon Prediction :  चार महीने में 106 फीसदी बारिश होने की संभावना, छग समेत इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा
Rishabh Pant Delhi Capitals Trade : पंत लौटे दिल्ली कैपिटल्स तो कुलदीप पहुंचे लखनऊ सुपर जायंट्स
CG सरकारी राशन दुकान पर मची भगदड़, OTP और फिंगर प्रिंट फेल होने से उपभोक्ता परेशान

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायगढ़ में जंगली सुअरों का आतंक, फसलों को नुकसान; महिला पर हमले के बाद वन विभाग ने लगाए पिंजरे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के रेंगालपाली सर्किल क्षेत्र…

कोरिया में पिकअप-ऑटो की भीषण टक्कर, 4 महिलाओं की मौत; क्षमता से कई गुना ज्यादा सवारियां थीं

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शुक्रवार रात पिकअप…

Leopard Attack Mahasamund : घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया घायल, 3 गंभीर, कमरे में बंद कर बचाई जान
Leopard Attack Mahasamund : घर में घुसा तेंदुआ, 6 लोगों को किया घायल, 3 गंभीर, कमरे में बंद कर बचाई जान

तेंदुए का हमला (Leopard Attack Mahasamund) बागबाहरा वनपरिक्षेत्र…

Chhattisgarh Monsoon Retreat : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, अब बढ़ेगी गर्मी-उमस
Chhattisgarh Monsoon Retreat : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, अब बढ़ेगी गर्मी-उमस

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू हो गई…

Sukma Gram Sabha Decision : चर्च-प्रार्थना सभा के लिए जमीन देने पर रोक, धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर भी आपत्ति
Sukma Gram Sabha Decision : चर्च-प्रार्थना सभा के लिए जमीन देने पर रोक, धर्म प्रचारकों के प्रवेश पर भी आपत्ति

ग्राम सभा का फैसला (Sukma Gram Sabha Decision)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?