CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भारतीय सेना में है इस बड़े AIMIM नेता का भाई, एक हफ्ते से नहीं हुई मां से बात, बोलीं- ‘एक बेटा दे दिया है, जो…’

भारतीय सेना में है इस बड़े AIMIM नेता का भाई, एक हफ्ते से नहीं हुई मां से बात, बोलीं- ‘एक बेटा दे दिया है, जो…’

By Newsdesk Admin
09/05/2025
Share

09 मई 2025 :

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर कर बदला लिया गया और आतंकियों को 9 कैंप पर ध्वस्त कर दिया गया. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत पर हमले की कोशिश की, जिसे नाकाम कर दिया गया. इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थित है. ऐसे में इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और भारतीय सेना के जवानों को देश के लोग सलाम कर रहे हैं.

अब दिल्ली एआईएमआईएम के अध्यक्ष शोएब जमई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया, “मेरा छोटा भाई फौज में है. वह सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (SSB) में है. उसकी पोस्टिंग ज्यादातर बॉर्डर इलाके में ही रहती है. आज मेरी फूफी का फोन आया कि 7 सालों में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक हफ्ते से कोई बात नहीं हुई. मां है तो थोड़ी घबराहट होगी.”

शोएब जमई ने आगे लिखा, “फोन पर बात हो रही थी तो हमने सोचा कि थोड़ा अपने अंदाज में उनकी हौसला अफजाई करें, मगर मेरे कुछ कहने से पहले ही कहने लगी कि कोई बात नहीं शोएब ,एक बेटा दे दिया है, जो होगा अपने मुल्क के लिए अच्छा होगा. जय हिंद.”

आज हमने कर्नल सोफिया कुरैशी बनकर पाकिस्तान को औकात दिखा दी- शोएब जमई

इससे पहले कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर भी शोएब जमई ने ‘एक्स’ पर कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “मुसलमानों से देशभक्ति का सबूत मांगने वालों पर थप्पड़ जड़ दिया है कर्नल सोफिया कुरैशी ने. कभी हम ब्रिगेडियर उस्मान बने तो कभी वीर अब्दुल हमीद, आज हमने कर्नल सोफिया कुरैशी बनकर पाकिस्तान को औकात दिखा दी.

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सर्वदलीय बैठक के बाद कहा, “मैंने ऑपरेशन सिंदूर के लिए हमारे सशस्त्र बलों और सरकार की प्रशंसा की है. बैठक में मैंने यह भी सुझाव दिया कि हमें ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) के खिलाफ एक इंटरनेशनल कैंपेन चलाना चाहिए. खासतौर से सुरक्षा परिषद इसकी घोषणा करे. हमें यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका को बताना है कि वह अपने मुल्क में इस संगठन को तुरंत आतंकी संगठन घोषित करे.”

EV Policy 2.0: दिल्ली में पेट्रोल दोपहिया वाहनों की बिक्री होगी बंद, पुरानी गाड़ियों के लिए लागू होने जा रहा है नया नियम
पहले लिया 6 लाख का दहेज, बारात लाए तो मांगी कार, दुल्हन तो बनीं, विदा ना हो पाईं दो सगी बहनें
“वो गलत रास्ते पर चला गया…जन सेवा की जगह शराब की दुकान बढ़ाने लगा…” केजरीवाल की बड़ी हार पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान
‘तेरा क्या चीज है, तू बैठ जा…’, बिहार विधान परिषद में राबड़ी देवी को लेकर फिर आपा खो गए नीतीश कुमार
Supreme Court petition : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की रिहाई की मांग पर केंद्र से मांगा जवाब

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट
Chhattisgarh Fake Transfer Order : छत्तीसगढ़ में फर्जी ट्रांसफर आदेश से 19 शिक्षकों के तबादले, 15 जिलों के डीईओ से तीन दिन में मांगी रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में फर्जी तबादला…

Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल
Project Aangan Lakshmi : प्रोजेक्ट आंगन लक्ष्मी से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का संबल

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ग्रामीण महिलाओं को…

Kangana Opposition Strong Statement
Kangana Opposition Strong Statement : कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को पहले से ज्यादा मजबूत नेतृत्व की जरूरत

Kangana Opposition Strong Statement : अत्यधिक भीड़ वाली…

Korba Car Stunt Viral Reel
Korba Car Stunt Viral Reel : चलती कार पर तीन युवतियों की स्टंटबाजी, बोनट पर लेटी और दरवाजों से लटककर बनाई रील

Korba Car Stunt Viral Reel : पुलिस ने…

Navratri Accidents 37 Deaths
Navratri Accidents 37 Deaths : नवरात्रि के दौरान 24 घंटे में चार बड़े हादसे, कोलकाता से हैदराबाद तक 37 लोगों की मौत

Navratri Accidents 37 Deaths: चारों हादसों ने त्योहारों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?