CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जांच एजेंसियों की रडार पर ज्योति के ट्रिप को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी, खुल सकते हैं कई अहम राज

जांच एजेंसियों की रडार पर ज्योति के ट्रिप को स्पॉन्सर करने वाली कंपनी, खुल सकते हैं कई अहम राज

By Newsdesk Admin 22/05/2025
Share

सीजी भास्कर 22 मई पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यूट्यूबर और ट्रैवल व्लॉगर ज्योति मल्होत्रा के पाकिस्तान यात्रा और संदिग्ध कांटेक्ट्स को लेकर बड़ा खुलासा हुआ. सूत्रों के मुताबिक, ज्योति पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स (PIOs) के संपर्क में थी. पूछताछ के दौरान उसने अपने कांटेक्ट्स स्वीकार कर लिए हैं, लेकिन पुलिस ने अभी उसके कबूलनामे की जानकारी को साझा करने से इनकार किया है ताकि जांच प्रभावित न हो.

पाकिस्तानी एजेंसी की सॉफ्ट टारगेट थी ज्योति मल्होत्रापुलिस का कहना है कि ज्योति का अब तक किसी आतंकी संगठन या उनसे सहानुभूति रखने वालों से सीधा संबंध नहीं मिला है, लेकिन वह एक ‘सॉफ्ट टारगेट’ थी जिसे पैसे और ऐशो-आराम की चाह ने ऐसा करने के लिए बाध्य कर दिया. अधिकारियों के अनुसार, उसने पाकिस्तान यात्रा को अपने व्यूज़ और फॉलोअर्स बढ़ाने का जरिया समझा और यहां तक कि पाकिस्तानी दूतावास के भीतर से भी वीडियो बनाए.

सूत्र बताते हैं कि ज्योति को इस बात की पूरी जानकारी थी कि वह किसके संपर्क में है और वो लोग क्या करते हैं, यह कोई मासूमियत या अंजाने में हुई गलती नहीं मानी जा सकती है. पुलिस की जांच का एक बड़ा हिस्सा अब उसके व्लॉग्स के प्रायोजकों की जांच पर केंद्रित है.रडार पर UAE आधारित ट्रैवल कंपनी Wegoखासतौर पर UAE आधारित ट्रैवल कंपनी Wego पर नज़र है, जिसने कई बार ज्योति के इन व्लॉग्स को स्पॉन्सर किया था.

Wego एक मिडिल ईस्ट बेस्ड ट्रैवल ऐप है, जिसकी मौजूदगी पाकिस्तान में भी है और सिंगापुर-दुबई में इसका मुख्यालय है.Wego को पाकिस्तान टूरिज्म से लाइसेंस प्राप्त है और यह IATA (International Air Transport Association) से भी मान्यता प्राप्त ट्रैवल एजेंसी है. हालांकि, अब तक Wego के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से किसी पाकिस्तानी फंडिंग का सबूत नहीं मिला है, लेकिन इस मामले में इसकी भूमिका की जांच जारी है.

हिसार पुलिस ने पुष्टि की है कि ज्योति के व्लॉग्स से जुड़े सभी स्पॉन्सर्स की गहन जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनमें से कोई लिंक संदिग्ध गतिविधियों से तो नहीं जुड़ा है. जांच एजेंसियां अब ज्योति के पाकिस्तान जाने के पहले वीज़ा आवेदन से लेकर उसके हर कदम पर नज़र डाल रही हैं. आने वाले दिनों में इस मामले में कई मोड़ आ सकते हैं

You Might Also Like

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

Newsdesk Admin 22/05/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mass Marriage Raipur बना सामाजिक एकजुटता का मंच, 1316 जोड़े, एक साथ सात फेरे

Mass Marriage Raipur : रायपुर के साइंस कॉलेज…

Muslim Will Property Law पर हाईकोर्ट की सख्त व्याख्या, वसीयत की सीमा तय, वारिसों का अधिकार सर्वोपरि

Muslim Will Property Law : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने…

Durg Crime Control Meeting: SSP ने 16-Point Action Plan पर कसा शिकंजा

दुर्ग। Durg Crime Control Meeting : जिले में…

Raipur Police Crackdown: 15 दिनों में 800+ FIR, कमिश्नरी सिस्टम का दिखा असर

रायपुर। Raipur Police Crackdown : राजधानी रायपुर में…

Highway Stunt Risk: फेयरवेल के नाम पर हाईवे बना स्टंट जोन, छात्रों के खतरनाक वीडियो वायरल

रायपुर। Highway Stunt Risk : छत्तीसगढ़ में स्कूल…

You Might Also Like

Bike Petrol Tank Blast
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Bike Petrol Tank Blast : नशे में सड़क किनारे सोया युवक, अचानक फटी बाइक की पेट्रोल टंकी, गांव में मची अफरा-तफरी

09/02/2026
Sukma Tribal Drama
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Sukma Tribal Drama : बस्तर पंडुम 2026 का भव्य समापन, सुकमा के जनजातीय नाट्य ने जीता पहला पुरस्कार

09/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur Road Incident : बच्चियों का नाम लेते ही भड़का गुस्सा, बिलासपुर की सड़क पर महिला ने ऑटो चालक को घसीटकर पीटा

09/02/2026
NDPS Act Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

NDPS Act Chhattisgarh : झोले में छुपा रखा था नशे का सौदा, पुलिस की घेराबंदी में दुर्ग का युवक दबोचा गया

09/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?