CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महिला आयोग के समझाईश पर खत्म हुआ बहू-ससुर का विवाद, लेखापाल की शिकायत पर DFO से मंगाया जाएगा जांच प्रतिवेदन, मृतक के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ करी शिकायत, दुर्ग के खुदकुशी मामले में SP से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

महिला आयोग के समझाईश पर खत्म हुआ बहू-ससुर का विवाद, लेखापाल की शिकायत पर DFO से मंगाया जाएगा जांच प्रतिवेदन, मृतक के परिजनों ने एक-दूसरे के खिलाफ करी शिकायत, दुर्ग के खुदकुशी मामले में SP से मांगी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट

By Newsdesk Admin
05/12/2024
Share

सीजी भास्कर, 05 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग में दो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ आवेदन किया था। दोनों प्रकरण मृतक अनावेदक के आस-पास घूम रहा है। मामले के गंभीरता को देखते हुए इस प्रकरण के जांच के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षकों से जांच प्रतिवेदन मंगा कर रायपुर मुख्यालय में अंतिम सुनवाई होगी। आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया एवं श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने मुंगेली कलेक्टोरेट सभा कक्ष मनियारी मुंगेली में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत 11 प्रकरणों पर जनसुनवाई की है।

सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका उपस्थित अनावेदक पुलिस के द्वारा सूचित किये जाने के बाद भी अनुपस्थित रही। चूंकि अनावेदक ने पिछली सुनवाई में स्वयं के पास वाईस रिकार्डिंग जिसमें आवेदिका की आवाज होना स्वीकार कर लिया है। अतः आवेदिका अपना पक्ष प्रमाणित कुर चुकी है। वह अपने सभी दस्तावेज के आधार पर अनावेदक से अपनी बकाया राशि प्राप्त करने के लिए दीवानी न्यायालय में प्रकरण लगा सकती है। इस निर्देश के साथ प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में अनावेदिका ने आवेदिका के पति के खिलाफ 28 मई को धारा 376 की धारा के तहत एफआईआर करायी थी। आवेदिका ने बताया कि 03 सितंबर को उसके पति सौरभ सोनी ने आत्महत्या कर ली, उनकी मृत्यु हो चुकी है लेकिन मरने से पहले उनके पति सौरभ सोनी ने सुसाइड नोट लिखा था जिसका फोटोकॉपी आवेदिका ने प्रस्तुत की, जिसे पढ़ने से यह स्पष्ट है कि मृतक सौरभ सोनी अनावेदिका के कारण आत्महत्या करना लिखा है। जिस पर अब तक कोई कार्यवाही जीआरपी थाना दुर्ग ने नहीं किया गया है। आयोग द्वारा एसपी दुर्ग से इस मामले में पूरी विस्तृत जानकारी एक माह में मंगाई जाएगी। अब तक मृतक सौरभ सोनी मामले में कार्यवाही क्यों नहीं हुई? एफआईआर दर्ज किया गया अथवा नहीं? रिपोर्ट मिलने के बाद प्रकरण की सुनवाई एक माह में रायपुर में की जाएगी। इसी से जुडे़ एक और प्रकरण में मृतक अनावेदक सौरभ सोनी के आसपास घूम रहे हैं। इस प्रकरण में भी कोई कार्यवाही नही हुई है जिसमें आयोग ने मुंगेली थाना से प्रतिवेदन मंगाए जाने पुलिस अधीक्षक मुंगेली को पत्र भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने पश्चात दोनो प्रकरणों को एक साथ रायपुर में अंतिम सुनवाई हेतु रखा जायेगा।

अन्य प्रकरण में आवेदिका के पति की कैंसर से दिनांक 23 मई को मृत्यु हो गयी है और तेरहवीं के दिन पत्नी ससुराल से निकलकर अपने मायके चली गई थी। आवेदिका के पति ने लोरमी में एक मकान बनवाया था जो कि उनके भांजे के नाम पर है। उस जमीन की खरीदी और मकान बनवाने के लिए अनावेदक (ससुर) ने पैसा दिया था। जिस पर आवेदिका अकेली रहती है और उसी मकान के शेष हिस्से से 5 हजार किराया भी प्राप्त कर रही है। अनावेदक (ससुर) से पूछे जाने पर बताया कि उनके कुल 3 संतान हैं, जिसमें 1 की मृत्यु हो गयी है। आवेदिका उसी की पत्नी है। उसके पास पिपरिया में एक मकान है तथा खेती की जमीन में आवेदिका को 1/4 हिस्सा देने को तैयार है। आवेदिका भी लोरमी के मकान में 1/4 हिस्सेदार रहेगी। दोनों पक्ष सहमत होने पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

अन्य प्रकरण में आवेदिका वन विभाग में लेखापाल के पद पर कार्यरत है जबकि अनावेदक क्रमांक 1 एसडीओ है, क्रमांक 2 आशीष वाहन चालक है, क्रमांक 3 कार्यालय सहायक है। सभी पक्षकार शासकीय सेवा में कार्यरत हैं। इसके बावजूद अब तक प्रकरण में आईसीसी की बैठक नहीं हुई है और जांच भी नहीं हुई है। इस प्रकरण में डीएफओ मुंगेली को पत्र भेजकर जांच करायी जाएगी। रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रकरण की अगली सुनवाई रायपुर में होगी। अन्य प्रकरण में अनावेदक ने बताया कि उसके और घरवाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है। आवेदिका के लगातार अनुपस्थिति के कारण प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया।

24 घंटे की राहत के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी, रायपुर में पारा 44 डिग्री पार होने का अनुमान
रायपुर आटोमोबाइल कंपनी के कर्मचारी से भिलाई में रात 12 बजे लूट, बाईक से तीन युवकों ने रोक जेब पर मारा झपट्टा, डंडे पीटा और बैग ले निकल भागे
Search the elephant intensifies : सरगुजा में लापता हाथी की तलाश तेज, खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद; एक दिन पहले मिला था हथिनी का शव
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का चक्काजाम: ईडी की कार्रवाई के विरोध में आज दोपहर से आर्थिक नाकेबंदी
Terrorist Attack: CG रायपुर के बिजनेसमैन को मारी गोली, जम्मू पहलगाम में आतंकियों की नापाक करतूत, देखिए विडियो

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dhamtari ED Raid
Dhamtari ED Raid : धमतरी में शराब घोटाले को लेकर ED की रेड, अपर कलेक्टर के बंगले पर छापेमारी

Dhamtari ED Raid : ED की कार्रवाई जारी…

Bilaspur Knife Attack
Bilaspur Knife Attack : बिलासपुर में पुरानी रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, पीठ में फंसा चाकू; आरोपी फरार

Bilaspur Knife Attack : घटना के बाद स्थानीय…

Bilaspur Crime Case
Bilaspur Crime Case : बिलासपुर में एक रात में 3 लूट और झपटमारी, 5 नाबालिग पकड़े गए

Bilaspur Crime Case : पूछताछ में सामने आया…

Mungeli Wife Murder Case
Mungeli Wife Murder Case : मुंगेली में पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, FSL रिपोर्ट से साबित हुआ अपराध

Mungeli Wife Murder Case : सुनवाई के दौरान…

Devendra Yadav Issues
Devendra Yadav Issues : बीएसपी आवास किराए और CGPSC नियुक्ति पर देवेंद्र यादव ने सरकार को घेरा

Devendra Yadav Issues : विधायक ने पुलिस भर्ती…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?