CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रेल डिब्बों को छोड़कर आधा किलोमीटर तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन, लोको पायलट को पता ही नहीं चला, रेलवे ने बिठाई जांच समिति

रेल डिब्बों को छोड़कर आधा किलोमीटर तक दौड़ गया कामायनी एक्सप्रेस का इंजन, लोको पायलट को पता ही नहीं चला, रेलवे ने बिठाई जांच समिति

By Newsdesk Admin
07/10/2024
Share

सी जी भास्कर, 07 अक्टूबर। मध्‍य प्रदेश में एक बार फिर भारतीय रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है। सतना जिले के जैतवारा स्टेशन के पास कामायनी एक्सप्रेस में लगे पावर कार की कपलिंग अचानक खुल गई और लोको पायलट को इसकी भनक तक नहीं लगी। ट्रेन के डिब्बे 500 मीटर तक आगे बढ़ गई, जिसके बाद लोको पायलट को इसकी भनक लगी और तत्काल इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। बता दें कि कामायनी एक्सप्रेस मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस रेलवे स्टेशन (LTT) से वाराणसी जंक्शन (BSB) तक जाती है।

जैतवारा और हाटी स्टेशन के पास खुली कपलिंग

मुंबई से चलकर सतना जैतवारा होते हुए बनारस जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस जैतवारा और हाटी स्टेशन के बीच किलोमीटर नंबर 1195/05 पर पहुंची ही थी कि कपलिंग खुल गई, जिससे इंजन 500 मीटर तक आगे बढ़ गया. हालांकि प्लेटफॉर्म और ट्रेन के यात्रियों को जैसे ही इसकी खबर लगी, उन्होंने तत्काल टीटीई और अन्य स्टाफ को इसकी जानकारी दी.

लोको पायलट को नहीं लगी इसकी भनक

ट्रेन गार्ड को जब इसकी जानकारी लगी तो उसने तुरंत पायलट को सूचित किया जिसके बाद इंजन को पीछे लाकर कपलिंग को जोड़ा गया. इस घटना में ट्रेन करीब आधे घंटे तक रुकी रही.

इंजन को वापस लाकर रैक से जोड़ा गया

इस लापरवाही से हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन यात्री काफी परेशान हो गए और हड़कंप की स्थिति बन गई. वहीं लोको पायलट ने ट्रेन के इंजन को आधा किलोमीटर दूर वापस लाकर रैक से जोड़ा. यह घटना शनिवार की रात हुई. इसके चलते कामायनी एक्सप्रेस 1 घंटा विलंब से रात 11 बजकर 40 मिनट पर सतना स्टेशन पहुंची. स्टेशन में सीएनडब्ल्यू विभाग के तकनीकी स्टाफ ने कपलर की आधे घंटे तक जांच की, लेकिन कोई खराबी नहीं मिली. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तकनीकी स्टाफ को कटनी तक भेजा गया. इंजन को बदलने के बाद गाड़ी को गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया.

5 सदस्यीय टीम करेगी जांच

जानकारी के अनुसार, बलिया से चलकर एलटीटी तक जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस जैतवारा से रवाना होने के बाद जैसे ही कुछ दूरी पर पहुंची तो इंजन से दूसरे डब्बे का कोच कपलर अलग हो गया जिससे ट्रेन इंजन से अलग हो गई । रेलवे की 5 सदस्यीय टीम इस मामले की जांच करेगी । कपलर कैसे खुल गया है इसकी जांच कर समिति अपनी रिपोर्ट सौंपेगी ,इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

छतरपुर में ट्रैक्टर-थ्रेसर पलटने से लगी आग, दो युवक जिंदा जले..
नायब सिंह सैनी 17 को लेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पंचकूला में 10 सदस्यीय कमेटी गठित
201 lost mobiles recovered : दुर्ग पुलिस ने बरामद किए 201 गुम मोबाइल, 41 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
SIT Kumaraswamy News : कांग्रेस सरकार ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ जांच के लिए एसआइटी का किया गठन…सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक…
Operation Sindoor: ओवैसी के तीखे तेवर, तो महबूबा मुफ्ती ने जताई चिंता! ऑपरेशन सिंदूर पर दोनों की राहें कितनी हैं अलग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?