CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्ची के साथ किया था डिजिटल रेप, अब मकान मालिक को 20 साल की कैद, जानें क्या होता है ये?

बच्ची के साथ किया था डिजिटल रेप, अब मकान मालिक को 20 साल की कैद, जानें क्या होता है ये?

By Newsdesk Admin
29/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 29 मार्च। उत्तर प्रदेश के नोएडा में मकान मालिक की चार साल की बच्ची से डिजिटल रेप करने के मामले में दोषी किरायेदार को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही जिला न्यायालय ने आरोपी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. वहीं जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा. केस की सुनवाई अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो दो) सौरभ द्विवेदी ने की.

विशेष लोक अभियोजक चवनपाल सिंह ने बताया कि नोएडा फेज-2 के गांव में औरैया निवासी दीपक किराये के मकान में रहता था. दीपक ने 2019 में घर के बाहर खेल रही मकान मालिक की चार साल की बच्ची को अपने कमरे में बुलाकर ले गया. इसके बाद उसने बच्ची के साथ डिजिटल रेप किया. बच्ची के रोने की आवाज को दबाने के लिए आरोपी ने कमरे में चल रहे टीवी की आवाज तेज कर दी. हालांकि, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने दीपक को पकड़ लिया

कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल

बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की अदालत ने दीपक को दोषी ठहराया और 20 साल के कारावास की सजा सुनाई. साथ ही जुर्माना भी लगाया. इससे पहले 2019 में ही नोएडा में हुआ था. मामले में पश्चिम बंगाल का रहने वाला आरोपी अकबर अली अपनी बेटी से मिलने नोएडा आया था. यहां उसने अपनी बेटी के घर के बगल में रहने वाली 3 साल का डिजिटल रेप किया था. अकबर अली को कोर्ट ने सजा भी सुनाई थी.

क्या होता है डिजिटल रेप?

डिजिटल रेप का मतलब होता है जब आरोपी पीड़िता का सेक्सुअल असॉल्ट अपने हाथ या फिर पैर की उंगलियों से करता है. यह कानून निर्भया केस के बाद आया था. साल 2013 में इस कानून को मान्यता मिली. पॉक्सो एक्ट में अपराध की गंभीरता को देखते हुए 20 साल से उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है. वहीं अगर पीड़िता की मृत्यु हो जाती है तो आरोपी को फांसी की भी सजा हो सकती है.

बिहार: आज पटना की सड़कों पर उतरेंगे राहुल-तेजस्वी, साथ मिलकर करेंगे चक्का जाम
भोपाल में पलटा सरसों के तेल से भरा ट्रक, मदद करने की जगह लोग तेल लूटते रहे, तब तक क्लीनर की हो गई मौत
Medicine Factory : एक दवा फैक्ट्री में बॉयलर फटा, दो श्रमिकों की मौत 20 घायल
महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न का बड़ा मामला: डिप्टी कमिश्नर समेत 7 अधिकारी सस्पेंड
रायपुर में युवराज ने लारा संग खेला गोल्फ, ब्रायन लारा बोले, ‘वेल प्लेड युवी’, सचिन ने प्रैक्टिस में बहाया पसीना; वेस्टइंडीज मास्टर्स सेमीफाइनल में पहुंची..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted : किराए का मकान लेकर करते थे रेकी, चेन लूटने वाले 6 बदमाश पकड़े गए

Bilaspur Chain Snatching Gang Busted

Dongargaon Minor Rape Case : आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Dongargaon Minor Rape Case

Mahasamund Bar Assault Case : युवक ने वेटर का गला दबाकर की मारपीट

Mahasamund Bar Assault Case

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident : अमेरिका कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तानी समर्थक ने स्टेज पर चढ़ने की की कोशिश

Diljit Dosanjh San Francisco Concert Incident

GPM Muslim Community Protest : सरकारी स्कूलों में मंत्रजाप अनिवार्य करने के फैसले का विरोध

GPM Muslim Community Protest

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?