CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » गुटखा नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को चाकू मार किया घायल, जांच जारी

गुटखा नहीं देने पर दबंगों ने दुकानदार को चाकू मार किया घायल, जांच जारी

By Newsdesk Admin 25/08/2025
Share

सीजी भास्कर, 25 अगस्त। शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। मामूली विवाद भी अब जानलेवा हमलों में बदल रहे हैं।

Contents
गुटखा मांगने से शुरू हुआ विवाददांत से काटा, फिर चाकू से हमलापुलिस ने किया मामला दर्जलगातार बढ़ रही घटनाएं

ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र जबलपुर (मध्य प्रदेश)।का है, जहां गुटखा न मिलने पर दो बदमाशों ने पान दुकान पर काम करने वाले युवक पर चाकू से हमला कर दिया।

गुटखा मांगने से शुरू हुआ विवाद

घटना रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 1 के पास स्थित सर्किट हाउस नंबर 2 की है। यहां पान की दुकान पर काम करने वाला युवक आमिर अली बीती रात करीब 1 बजे खाना खा रहा था।

तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और 40 रुपये का गुटखा मांगा।

आमिर ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है और चाबी मालिक के पास है। यह सुनकर दोनों युवक भड़क उठे और गाली-गलौज करने लगे।

दांत से काटा, फिर चाकू से हमला

विरोध करने पर एक आरोपी ने आमिर की उंगली दांत से काट ली। इसके बाद दूसरे आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वार से आमिर की पसलियों और कमर पर गंभीर चोटें आईं।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गुटखा लेकर मौके से फरार हो गए।

घायल दुकानदार को परिजनों ने तुरंत विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आमिर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 109, 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

लगातार बढ़ रही घटनाएं

जबलपुर में चाकूबाजी की यह कोई पहली वारदात नहीं है। पिछले कुछ महीनों में ऐसे मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

You Might Also Like

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

Congress Disciplinary Action : झीरम कांड पर बयान बना कार्रवाई की वजह, कांग्रेस ने पूर्व प्रवक्ता विकास तिवारी को 6 साल के लिए किया निष्कासित

Newsdesk Admin 25/08/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swadeshi Sankalp Run : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में दिखा युवाशक्ति का जोश

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद की 163वीं…

Narayanpur Women College Suspension : महिला महाविद्यालय के प्राचार्य सहित 6 प्राध्यापक निलंबित

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च…

Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

Border 2 : ‘बॉर्डर 2’ का अगला गाना ‘जाते हुए लम्हों’ हुआ रिलीज

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। रिलीज से पहले ही…

Deputy CM Program Disrupted
Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर…

You Might Also Like

Deputy CM Program Disrupted
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy CM Program Disrupted : डिप्टी सीएम का भाषण चल रहा था, तभी मधुमक्खियों ने किया हमला, विवेकानंद उद्यान में मची अफरा-तफरी

12/01/2026
National Youth Day Raipur
छत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

National Youth Day Raipur : राष्ट्रीय युवा दिवस पर रायपुर में ABVP की तिरंगा यात्रा, स्वामी विवेकानंद जयंती पर होंगे कार्यक्रम

12/01/2026
Telibandha Murder
अपराधछत्तीसगढ़

Telibandha Murder : रायपुर में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की हत्या की, दूसरा गंभीर रूप से घायल

12/01/2026
Income Tax Act 2025
देश-दुनियाराज्यरोजगार

Income Tax Act 2025 : 1 अप्रैल से लागू होगा नया टैक्स कानून, 64 साल पुराने एक्ट की होगी छुट्टी

12/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?