CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दूल्हा तैयार, बारात निकल ही रही थी कि बच्चे को लेकर थाना पहुंची दिल्ली वाली Girlfriend, शादी टलने से दुल्हन की बिगड़ी तबियत

दूल्हा तैयार, बारात निकल ही रही थी कि बच्चे को लेकर थाना पहुंची दिल्ली वाली Girlfriend, शादी टलने से दुल्हन की बिगड़ी तबियत

By Newsdesk Admin
14/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। एक शादी समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया जब दूल्हे की कथित गर्लफ्रेंड दिल्ली से अपने बच्चे के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। इसके बाद दूल्हे के पिता ने दुल्हन पक्ष को फोन किया कि वे बारात नहीं ला पाएंगे। अब दुल्हन पक्ष ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है क्योंकि शादी टलने से दुल्हन की तबीयत बिगड़ गई है।

आपको बता दें कि आगरा में यह शादी समारोह उस वक्त विवादों में घिर गया जब दूल्हे की कथित गर्लफ्रेंड अपने बच्चे के साथ पुलिस थाने पहुंच गई। शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, मेहमान आ चुके थे, हलवाई पकवान बना रहे थे लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे के पिता का फोन आया कि वे बारात नहीं ला पाएंगे क्योंकि उनका बेटा थाने में है, यह सुनते ही दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए।

यह पूरा मामला मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। पुष्पांजलि दयालबाग की रहने वाली शिवी की शादी रजरई, अनुपम गार्डन निवासी अंबर उपाध्याय के साथ तय हुई थी। अंबर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। नवंबर 2024 में रिश्ता तय हुआ था और 10 फरवरी को सगाई हुई थी। 12 फरवरी को बारात आनी थी, लेकिन दोपहर तीन बजे दूल्हे के पिता का फोन आया कि बारात नहीं आ रही है। परिजन भागकर ताजगंज थाने पहुंचे, तो वहां दिल्ली से आई एक युवती गोद में बच्चा लिए बैठी थी। उसने अपना नाम पिंकी बताया और दावा किया कि अंबर के साथ लिव-इन में रही है। उसने बताया कि अंबर ने उससे मंदिर में शादी की थी और यह बच्चा उनका है। अब वह बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने जा रहा था, इसलिए वह यहां आ गई। थाने में हुए इस हंगामे के बाद अंबर और उसके पिता को पुलिस ने देर रात छोड़ दिया क्योंकि युवती ने कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई लेकिन दुल्हन पक्ष ने पुलिस आयुक्त को तहरीर देकर आरोपी युवक और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरी तरफ घटना के बाद दुल्हन की हालत बिगड़ गई।‌ उसकी मां का पहले ही कोरोना में निधन हो चुका था, ऐसे में परिवार पर दोहरी मार पड़ी। रिश्तेदारों ने कन्यादान की जिम्मेदारी ली थी। परिजनों का कहना है कि सगाई में लाखों का कैश और सामान दिया गया था। मैरिज होम और कैटरिंग पर भी भारी खर्च हुआ लेकिन शादी न होने के कारण सब बेकार चला गया. अब वे इस नुकसान की भरपाई चाहते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुल्हन पक्ष ने अंबर और उसके परिवार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Nigam new twist : कोरबा महापौर को हाई कोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक
Preparations to deal with the Hormuz crisis : भारत बनाएगा ओमान से गुजरात तक समुद्री गैस पाइपलाइन
POCSO Case : नाबालिग छात्रा के साथ क्या हुआ, जांच आगे बढ़ी तो शिक्षक पर गंभीर आरोप में हुई गिरफ्तारी
ISI अफसर संग करीबी रिश्ते…! बाली भी गई ज्योति मल्होत्रा, फोन ने खोले गहरे राज, पाकिस्तान ने ऐसे फैलाया जासूसी का जाल
Durg Police Drug Case: इंजीनियर के बाद तीन और साथी गिरफ्तार, फर्जी दवा कंपनी बनाकर बेचते थे नशीली दवाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?