CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » राजा ने मेरे मुंह पर गुटखा थूका, पेशाब भी पिलाने लगा था…’, आदिवासी युवक का छलका दर्द, बताई बर्बरता की कहानी

राजा ने मेरे मुंह पर गुटखा थूका, पेशाब भी पिलाने लगा था…’, आदिवासी युवक का छलका दर्द, बताई बर्बरता की कहानी

By Newsdesk Admin
04/07/2025
Share

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां एक आदिवासी युवक ने ढाबा मालिक पर बर्बरता का आरोप लगाया है. युवक ने बताया- मेरा ढाबा मालिक राजा चौकसे से किसी बात पर झगड़ा हो गया. तब राजा ने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. मुझे सरेआम पीटने लगा. फिर मुंह पर गुटखा थूक दिया. बाद में पेशाब भी पिलाने की कोशिश की. मामला जब ज्यादा बिगड़ा जब पुलिस ने राजा को गिरफ्तार कर फिर से छोड़ दिया. गुस्से में गांव वालों ने नरसिंहपुर मार्ग चक्काजाम कर दिया.

मामला हर्रई थाना क्षेत्र के ग्राम तुइयापानी का है. पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि ढाबा संचालक राजा चौकसे ने उसे बर्बरता से इतना पीटा कि उसकी पीठ पर निशान पड़ गए हैं. आरोप है कि पुलिस ने मामला तो दर्ज किया. आरोपी को गिरफ्तार भी किया, मगर फिर थोड़ी देर बाद छोड़ दिया. पुलिस की इस कार्रवाई से गांव वाले भड़क गए. गुस्साए ग्रामीण न्याय के लिए सड़कों पर उतर आए बैठक कर सामूहिक निर्णय लिया. फिर नरसिंहपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.

उन्होंने मौके पर पहुंचे एसपी और प्रशासन अधिकारी से आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करने और उस पर बड़ी कार्रवाई की मांग की है. मालमे में छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे का कहना है कि दोनों के ढाबे आमने-सामने हैं, इसलिए दोनों में पुरानी रंजिश है. युवक की शिकायत पर आरोपी राजा चौकसे को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन शिकायत में पहले युवक ने हैवानियत वाले किसी मामले की बात नहीं कही थी. अब ग्रामीणों की शिकायत के बाद दोबारा मामले की जांच की जा रही है.

चार लोगों को गिरफ्तार किया

पिटाई का एक और मामला यूपी के महराजगंज से भी सामने आया है. थानाक्षेत्र के ग्राम टिकुलहिया के टोंगरी बाग में कुछ मनबढ़ों ने निचलौल निवासी युवक और उसके दोस्तों की पिटाई कर जख्मी कर दिया. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस को दी गई तहरीर में निचलौल कस्बा निवासी आशीष ने बताया है कि उसका भाई आदित्य अपने दोस्तों के साथ टोंगरी बाग में किसी कार्य से गया था और आपस में बात कर रहा था. इस बीच कुछ लोग आए और बिना किसी कारण के उसे गाली देने लगे.

जान से मारने की दी धमकी

गाली देने से मना करने पर इन लोगों ने उसके भाई की पिटाई कर जबड़ा में गंभीर चोट पहुंचा दिया और उसके दोस्तों को भी पीट दिया. इसका विरोध करने पर वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए.

टर्की के भारत विरोधी रुख पर देश में आक्रोश, देहरादून में फल व्यापारियों का बहिष्कार
पाक नागरिकों के वीजा पर रोक, पाकिस्तानियों को 48 घंटे का अल्टीमेटम, एक सप्ताह के भीतर भारत छोड़ने का निर्देश, CCS मीटिंग में कई बड़े फैसले
भोपाल-उज्जैन बाद अब इस शहर में हिंदू लड़कियों को झांसे में लेकर मुस्लिम युवकों ने किया दुष्कर्म
India Iran Relations : मोदी से मिले पेजेशकियन, फिर शहबाज से मुलाकात… क्या हुई बड़ी बात?
Chhattisgarh Teacher Recruitment 2026: Raipur से निकलेगा 5000 पदों का ऐलान, विज्ञापन की उलटी गिनती शुरू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Property Dispute Assault
Property Dispute Assault : गौरेला में मकान के विवाद में बहन-भाई पर हमला, महिला हुई बेहोश; 4 पर FIR

Property Dispute Assault  पीड़ित की शिकायत पर गौरेला…

PM Modi Birthday Diya Event : छत्तीसगढ़ में PM मोदी के जन्मदिन पर 27.25 लाख दीये जलाने की तैयारी, कांग्रेस का विरोध

PM Modi Birthday Diya Event :भाजपा के सेवा…

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?