CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी द्वारा उद्घाटित ट्रेन को नहीं मिले यात्री: दूसरे दिन केवल ₹1,280 की टिकट बिक्री, 128 यात्रियों ने किया सफर…

PM मोदी द्वारा उद्घाटित ट्रेन को नहीं मिले यात्री: दूसरे दिन केवल ₹1,280 की टिकट बिक्री, 128 यात्रियों ने किया सफर…

By Newsdesk Admin
31/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 31 मार्च |

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस मेमू ट्रेन को 30 मार्च को हरी झंडी दिखाई थी, 31 मार्च को उसे सवारी नहीं मिली। रायपुर से अभनपुर और फिर अभनपुर से रायपुर दिन में दो बार आने- जाने वाली इस ट्रेन को उद्घाटन के दूसरे दिन सिर्फ 128 यात्री मिले । ट्रेन में 400 से 500 लोगों के यात्रा करने की क्षमता है।

500 करोड़ से भी ज्यादा के इस रेलवे प्रोजेक्ट में चल रही ट्रेन को उद्घाटन के दूसरे दिन 1 हजार 280 रुपए की कमाई हुई। अभनपुर से रायपुर के बीच टिकट का किराया सिर्फ 10 है। ये ट्रेन इस दूरी को 1 घंटे 10 मिनट में 3 स्टेशन पर रुकते हुए पूरी करती है। ट्रेन अभापुर से रवाना होकर केंद्री, नया रायपुर सीबीडी, मंदिर हसौद होते हुए रायपुर पहुंचती है । फिर इसी रूट से वापस जाती है।

5 से 10 हजार लोग रोजाना करते हैं सफर रायपुर से अभनपुर के बीच हर रोज 5 से 10 हजार लोग यात्रा करते हैं। इसमें कामगार मजदूर, व्यापारी, सरकारी काम को लेकर, थोक बाजार, अस्पताल आने वालों की बड़ी तादाद है। ये लोग बस या अपने दो पहिया, चार पहिया वाहनों से आते-जाते हैं। अब इस आबादी को ट्रेन की सुविधा मिली है। ये ट्रेन नवा रायपुर में भी रेल कनेक्टिविटी के लिए अहम रोल रखती है।

ये ट्रेन नया रायपुर के मंत्रालय, सचिवालय, आवासीय क्षेत्रों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के लिए आने-जाने का अहम जरिया बन सकती है। 30 मार्च को बिलासपुर के मोहभट्टा ग्राम में आयोजित आमसभा और लोकार्पण शिलान्यास समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अभनपुर-रायपुर मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

ऐसा है इस ट्रेन का शैड्यूल

  • गाड़ी संख्या 68760 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से 9 बजे रवाना होकर 9:18 बजे मंदिर हसौद पहुंचेगी। सीबीडी में 9:32 बजे, केंद्री में 9:50 बजे और अभनपुर में 10:10 बजे पहुंचेगी।
  • वापसी में गाड़ी संख्या 68761 अभनपुर रायपुर पैसेंजर अभनपुर से 10:20 बजे रवाना होकर केंद्री में 10.28 बजे, सीबीडी में 10.42 बजे, मंदिर हसौद में 11:00 बजे और रायपुर में 11:45 बजे पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 68762 रायपुर अभनपुर मेमू पैसेंजर रायपुर से शाम 4:20 बजे रवाना होकर 4.38 बजे मंदिर हसौद, 4.52 बजे सीबीडी, 5:10 बजे केंद्री और 5.30 बजे अभनपुर पहुंचेगी।
  • गाड़ी संख्या 68763 अभनपुर रायपुर मेमू पैसेंजर अभनपुर से 6:10 बजे रवाना होकर 6:18 केंद्री, 6.32 बजे सीबीडी, 6.45 बजे मंदिर हसौद और 7.20 बजे रायपुर पहुंचेगी।

रायपुर मेडिकल स्टोर के बोर्ड में करंट से बच्ची की मौत, छुट्टियां मनाने आई मासूम ने तड़पते हुए तोड़ा दम
Anganwadi Recruitment : आंगनबाड़ी में निकली भर्ती, महिलाओं के लिए आवेदन का मौका, तय तारीख तक भरना होगा फॉर्म
Online Cricket Betting Case : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
Crime News : ग्रेजुएशन की फर्जी डिग्री से पुलिस विभाग में ले ली नौकरी 🛑 दो कांस्टेबल्स के खिलाफ जुर्म दर्ज 🛑 अग्रिम जांच में जुटी पुलिस
Jagdalpur Journalists Protest : पत्रकार सुरक्षा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Patwari Strike
Chhattisgarh Patwari Strike : पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, PV ऐप की समस्याओं के साथ वेतन विसंगति और प्रमोशन का मुद्दा उठाया

Chhattisgarh Patwari Strike : संघ ने स्पष्ट किया…

Sugar Price Hike Before Diwali
Sugar Price Hike Before Diwali : सिर्फ 6 दिन में 17% उछले चीनी के भाव, अब क्या करेगी सरकार?

Sugar Price Hike Before Diwali : अब सबसे…

Bilaspur Cyber Fraud Case
Bilaspur Cyber Fraud Case : कमीशन के लालच में साइबर ठगी का शिकार हुए च्वाइस सेंटर संचालक, 5 लाख से ज्यादा की रकम खातों में ट्रांसफर

Bilaspur Cyber Fraud Case : शिकायत के आधार…

Sakti Illegal Liquor
Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में आबकारी विभाग ने…

Kusmi Tehsil Controversy
Kusmi Tehsil Controversy : कुसमी तहसील में सूचना पट्ट पर विवाद, नायब तहसीलदार के तबादले की मांग, आंदोलन की चेतावनी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले की कुसमी तहसील में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?