CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD

वीडियो से की गई छेड़छाड़… पीएम मोदी की मां को गाली वाले VIDEO पर बोली RJD

By Newsdesk Admin 21/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 सितम्बर। बिहार में चुनावी माहौल के बीच सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। एक बार फिर पीएम मोदी की मां को कथित तौर पर गाली देने को मामला सामने आया है।

Contents
पूरे मामले पर क्या बोले तेजस्वी यादव?आरजेडी की सफाई आई सामने

बीजेपी आरोप लगा रही है कि बिहार में लोकतंत्र का लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है। उनका आरोप है कि आरजेडी की सभा में पीएम मोदी की मां को गाली दी गई है।

अब इस पूरे मामले पर आरजेडी की तरफ से सफाई सामने आई है। इसमें बताया कि जो वीडियो बीजेपी की तरफ से शेयर किया जा रहा है। उसके साथ छेड़छाड़ की गई है।

वायरल वीडियो को लेकर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष को पर हमला बोला है।

सम्राट चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार अपने आप में शर्मसार हो रहा है।

लोकतंत्र की जननी बिहार बदनाम हो रहा है। RJD और कांग्रेस सत्ता में नहीं है मगर उनके गुंडे प्रधानमंत्री की मां को गाली दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब यह सत्ता में नहीं है तब यह देश के प्रधानमंत्री को गाली दे रहे हैं। जब यह सत्ता में आ जाएंगे तब सोचिए किस तरह का जंगल राज दिखाएंगे। जंगल राज और आतंक फिर से स्थापित होगा। बिहार का गौरव तार-तार हो जाएगा। हमारी माताओं और बहनों के साथ भी इसी तरह दुर्व्यवहार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार को मैं चेतावनी देता हूं कि माफी मांगे और कांग्रेस पार्टी भी माफी मांगे।

पूरे मामले पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

पूरे मामले पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने पहले भी कहा है फिर कह रहे हैं। मां तो मां होती है।

ये अच्छी बात है जिन लोगो ने मां के ऊपर उंगली उठाने का काम किया है। आरोप लगाया उनको जेल जाना चाहिए।

केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि उसको तुरंत जेल भेजें।

आरजेडी की सफाई आई सामने

वायरल वीडियो और कथित गाली देने के आरोप पर आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने सफाई पेश की है।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि –

बिहार चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा संपादित और भ्रामक वीडियो का एक बार पुनः सहारा लेना हताशा का स्पष्ट संकेत है। चुनाव जवाबदेही के क्षण होते हैं—जहां पार्टियां अपने रिकॉर्ड, दृष्टिकोण और विचारों को जनता के सामने रखती हैं। इसके बजाय, हम जो देख रहे हैं वह एक ध्यान भटकाने वाली रणनीति है जो भड़काने, गुमराह करने और ध्यान भटकाने के लिए बनाई गई है।

जब सत्ता में बैठी कोई पार्टी, अपने विशाल संसाधनों के साथ, संवाद के बजाय तोड़-मरोड़ में निवेश करना चुनती है, तो यह आत्मविश्वास नहीं, बल्कि असुरक्षा को उजागर करता है।

You Might Also Like

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

Iran Airstrike Claims: ईरान पर कथित संयुक्त हमले की सनसनी, 30 सेकेंड में कई ठिकानों पर स्ट्राइक की खबर

Newsdesk Admin 21/09/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rehabilitation Through Sports: भानुप्रतापपुर की मैराथन में बदले जीवनों की दौड़

सीजी भास्कर 1 मार्च भानुप्रतापपुर की सुबह आज…

Jungle Safari Closed 2026: होली ब्रेक में घूमने का प्लान? नंदनवन सफारी रहेगी बंद

सीजी भास्कर 1 मार्च रायपुर के पास स्थित…

POCSO Life Imprisonment: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म, अदालत ने आरोपी को सुनाई उम्रकैद

सीजी भास्कर 1 मार्च गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर…

Juvenile Justice Act Bail: JJ एक्ट की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त, नाबालिग आरोपी को मिली राहत

सीजी भास्कर 1 मार्च बिलासपुर में स्थित छत्तीसगढ़…

Road Accident in Chhattisgarh: रविवार को रायगढ़, पखांजूर और कवर्धा में हादसों का कहर, 3 की दर्दनाक मौत

सीजी भास्कर 1 मार्च छत्तीसगढ़ में रविवार का…

You Might Also Like

देश-दुनिया

Pakistan Karachi Protest US Consulate : कराची में अमेरिकी कॉन्सुलेट पर हमला, फायरिंग में 10 की मौत

01/03/2026
देश-दुनिया

Vladimir Putin Reaction : खामेनेई की हत्या पर पुतिन का बयान, बोले- अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन

01/03/2026
ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Iran Leader Death Reactions India: भारत में प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने जताया दुख

01/03/2026
देश-दुनिया

Israel US Strikes in Iran LIVE : 1 मिनट में 40 कमांडर ढेर, सऊदी में मॉल में आग

01/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?