CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी युवती, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत

मंगेतर के साथ वाटर पार्क गई थी युवती, राइड के दौरान टूटा झूला, नीचे गिरने से हुई मौत

By Newsdesk Admin 06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 6 अप्रैल। साउथ वेस्ट दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में वाटर पार्क में रोलर कोस्टर पर राइड के दौरान झूला टूटने की वजह से एक महिला की मौत हो गई। यह हादसा 3 अप्रैल की शाम का है। युवती अपने होने वाली पति के साथ water park घूमने के लिए आई थी जहां वह झूले की राइड लेते समय हादसे का शिकार हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कापसहेड़ा थाना पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, 24 साल की प्रियंका अपने परिवार के साथ चाणक्यपुरी के विनय मार्ग पर C-2 165 में रहती थी। प्रियंका एक प्राइवेट कंपनी में सेल्स मैनेजर थी। उसके भाई मोहित ने बताया कि फरवरी 2025 में प्रियंका की शादी नजफगढ़ में रहने वाले निखिल से तय हुई थी। 3 अप्रैल की दोपहर निखिल का फोन प्रियंका को आया और दोनों ने वाटर पार्क जाने का प्रोग्राम तय किया।

एम्यूजमेंट पार्क में टूटा झूला : दोनों दोपहर करीब 1 बजे कापसहेड़ा बार्डर पास के मौजूद फन एंड फूड विलेज पहुंचे, जहां दोनों ने करीब 6 बजे तक वाटर राइड ली और उसके बाद दूसरी राइड के लिए एम्यूजमेंट पार्क की ओर गए। वहां पर दोनों रोलर कोस्टर पर राइड के पहुंचे। राइड के दौरान जब झूला ऊपर पहुंचा तो उसका स्टैंड टूट गया और प्रियंका सीधे नीचे आ गिरी।

नीचे गिरने के चलते प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। निखिल ने प्रियंका के परिजनों और पुलिस को मामले की सूचना दी। कापसहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निखिल के बयान पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

भाई ने वाटर पार्क पर लगाया लापरवाही का आरोप : प्रियंका के भाई मोहित ने आरोप लगाया कि वाटर पार्क में सुरक्षा इंतजाम नहीं थे। प्रियंका के गिरने के बाद उसे देरी से अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके चलते उसकी मौत हुई है।

मोहित ने आरोप लगाया कि प्रियंका की मौत के बाद वाटर पार्क के एक हिस्से को मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया है, जिसमें रोलर कोस्टर भी है। मोहित ने आरोप लगाया कि अगर एम्यूजमेंट पार्क में झूलों को मरम्मत की जरूरत थी तो वह खोला ही क्यों गया? वहां लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

You Might Also Like

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

Girls Ashram Superstition Case: शासकीय कन्या आश्रम में अंधविश्वास का साया, शिक्षिका पर छात्राओं को डराने के गंभीर आरोप

Newsdesk Admin 06/04/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Road Accident News Chhattisgarh: तीन जिलों में एक ही दिन सड़क हादसों की कड़ी, पांच की मौत

Road Accident News Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में सड़क…

Surprise Ticket Checking Drive: रायपुर रेल मंडल में औचक टिकट जांच, 5 ट्रेनों से 62 हजार से ज्यादा जुर्माना

Surprise Ticket Checking Drive : दक्षिण पूर्व मध्य…

Truck Bike Collision
Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। राजधानी से सटे आरंग…

Live-in Relationship Death Case: भिलाई में शराब के बाद महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Live-in Relationship Death Case : छत्तीसगढ़ के भिलाई…

Teacher Transfer Case
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब

सीजी भास्कर, 08 फरवरी। शिक्षक युक्तियुक्तकरण के दौरान…

You Might Also Like

Truck Bike Collision
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Truck Bike Collision : तेज रफ्तार ने उजाड़ा पूरा परिवार, धान से लदे ट्रक ने कुचला बाइक सवारों को, चालक गिरफ्तार

08/02/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Road Accident: तीन ट्रेलरों की टक्कर में ड्राइवर जिंदा जला, अलग जिले में पिकअप ने ली एक और जान

08/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Amit Shah Chhattisgarh Visit: अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस के सवाल, सांसद बृजमोहन का तीखा पलटवार

07/02/2026
Chhattisgarh Economy
छत्तीसगढ़देश-दुनिया

Chhattisgarh Economy : वैश्विक समझौते से बदलने वाला है खेल, संकेत मिले राज्य की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान

07/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?