CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मचा बवाल, खुद भाजपा अध्यक्ष ने की शिकायत

अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर मचा बवाल, खुद भाजपा अध्यक्ष ने की शिकायत

By Newsdesk Admin
01/08/2025
Share

गौरेला-पेंड्रा
गौरेला नगर पालिका क्षेत्र में निर्माणाधीन अटल परिसर को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विवाद का केंद्र इस बार कोई और नहीं, बल्कि खुद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा बन गई है। नगर पालिका अध्यक्ष एवं भाजपा नेता मुकेश दुबे ने कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपते हुए प्रतिमा के मानकों पर सवाल खड़े किए हैं।

Contents
  • 30 लाख की लागत, अब उठने लगे सवाल
  • भाजपा नेताओं की नाराजगी, CMO के जवाब पर भी सवाल
  • क्या है राजनीतिक संदेश?

शिकायत में बताया गया है कि प्रतिमा की लंबाई, वजन और निर्माण सामग्री तय मापदंडों के अनुरूप नहीं है। नियमानुसार, प्रतिमा की लंबाई 7 फीट और आधार (पैडेस्टल) की ऊंचाई 9 इंच होनी चाहिए, वहीं कुल वजन 810 किलोग्राम होना अनिवार्य है। लेकिन मौजूदा प्रतिमा इन मापदंडों से मेल नहीं खा रही, जिससे भाजपा के अंदर ही असंतोष उभर आया है।

30 लाख की लागत, अब उठने लगे सवाल

वार्ड क्रमांक 10 में दत्तात्रेय पहाड़ी और कलेक्टर बंगले के बीच मुख्य सड़क किनारे लगभग 30 लाख रुपये की लागत से अटल परिसर का निर्माण कराया जा रहा है। परियोजना के भूमि पूजन के समय भाजपा नेताओं में खासा उत्साह था, लेकिन जैसे-जैसे निर्माण अंतिम चरण में पहुंचा, अंदरूनी असहमति सामने आने लगी।

भाजपा नेताओं की नाराजगी, CMO के जवाब पर भी सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब किसी नेता की प्रतिमा को लेकर विवाद हुआ हो। इससे पहले स्वर्गीय अजीत जोगी की प्रतिमा को लेकर भी प्रशासनिक लापरवाही और मानक उल्लंघन के आरोप लग चुके हैं।

अब अटल जी की प्रतिमा को लेकर भी CMO नारायण साहू पर उंगलियां उठ रही हैं। हालांकि साहू ने कहा कि “मूल्यांकन मानकों का पालन किया गया है, फिर भी अगर किसी को आपत्ति है तो जांच कर सुधार कराया जाएगा।”

क्या है राजनीतिक संदेश?

राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह विवाद केवल तकनीकी मानकों का मामला नहीं, बल्कि आंतरिक संगठनात्मक संवादहीनता और समन्वय की कमी का संकेत भी है। एक ओर जहां भाजपा अटल जी को राष्ट्रपुरुष मानती है, वहीं उनकी प्रतिमा पर उठे सवाल से पार्टी की छवि को नुकसान हो सकता है।

CM Vishnudev Sai strict on Kawardha and Sukma incident : कहा- “नहीं बख्शे जाएंगे एक भी दोषी, कांग्रेस के पास अब सिर्फ जांच समिति बनाने का ही काम रह गया है”
PM मोदी को लेकर बयान पर घिरे शशि थरूर, सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई टाली, दिया गंभीर संकेत
CTSP Exam 2025 : छत्तीसगढ़ में 10वीं पास अभ्यर्थियों के लिए बड़ा मौका, ऐसे करें आवेदन
Crime News: सिर कुचलकर युवक की हत्या, पुरानी रंजिश बनी वजह – पिता गिरफ्तार, बेटा फरार
AI Zone Nava Raipur : देश का पहला AI SEZ नवा रायपुर में, 1000 करोड़ निवेश करेगा रैकबैंक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur E-Rickshaw Registration Campaign
Raipur E-Rickshaw Registration Campaign : थमेगा बिना नंबर के ई-रिक्शा का पहिया, 5 की रात 8 बजे के बाद सड़कों पर उतरी तो होगा बड़ा एक्शन

सीजी भास्कर, 31 मई : राजधानी रायपुर की…

Kondagaon Land Dispute Case
Kondagaon Land Dispute Case : पूर्वजों की ‘मट्टी’ पर तान दी ईंट की फैक्ट्री, मचे बवाल के बाद प्रशासन ने कड़ाई से नापी जमीन!

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव…

Kondagaon Sahyog Chaupal Case
Kondagaon Sahyog Chaupal Case : दो गुटों में बंटे गांव का कूटनीतिक अंत! एसपी की ‘सहयोग चौपाल’ ने कराई दोनों पक्षों में कड़ाई से सुलह

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव…

Jashpur Police Action Case 
Jashpur Police Action Case  :  वर्दीधारियों पर एसएसपी का ‘हंटर’! लंबे समय से गायब तीन आरक्षक सीधे नौकरी से बर्खास्त

सीजी भास्कर, 31 मई : छत्तीसगढ़ के जशपुर…

Raipur Cyber Fraud Case
Raipur Cyber Fraud Case : महालेखाकार कार्यालय के अकाउंटेंट से 16 लाख की ऑनलाइन लूट

सीजी भास्कर, 31 मई : राजधानी रायपुर के…

You Might Also Like

Raipur Silver Jewellery Loot
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Silver Jewellery Loot : सराफा व्यापारी से 86 किलो चांदी लूटी, गन प्वॉइंट पर बांधे हाथ-पांव

04/10/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

निकाले गए पत्नी-बच्चों को फिर मिलेगा घर, बिना तलाक दूसरी पत्नी को नारी निकेतन भेजने आदेश, पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, महिला आयोग ने दिया निःशुल्क वकील

28/11/2024
DSIR Programme
छत्तीसगढ़

DSIR Programme : महिला सशक्तिकरण को मिलेगी नई रफ्तार, एनआईटी रायपुर को STREE परियोजना मंजूर

05/01/2026
Bilaspur Firing Incident
छत्तीसगढ़

Bilaspur Firing Incident : जनपद उपाध्यक्ष के ऑफिस में कार सवारों की अंधाधुंध फायरिंग, दो लोग गंभीर

28/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?